Jump to content

विकिसूक्ति

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikiquote and the translation is 100% complete.
विकिसूक्ति का लोगो
विकिसूक्ति का लोगो

विकिसूक्ति सूक्तियों का एक बहुभाषी ऑनलाइन मुक्त-सामग्री सार-संग्रह है। कॉपीराइट की गई सूक्तियों के अलावा सारी सामग्री विकिमीडिया संस्थान की दूसरी परियोजनाओं की तरह ही GFDL और CC-BY-SA के अंतर्गत प्रकाशित की जाती है।

शुरुआत

इसकी शुरुआत 27 जून 2003 को Fonzy द्वारा किए गए एक पोस्ट से हुई थी।

एक विचार का प्रस्ताव: Wikiquotionary, सूक्तियों का एक ज्ञानकोश। अस्थायी मुखपृष्ठ यहाँ पाया जा सकता है — fonzy

यह 10 जुलाई 2003 को quote.wikipedia.org के रूप में शुरू हुई, और 25 अगस्त 2003 को इसे अपना डोमेन wikiquote.org मिल गया।

विकास

wikiquote.org डोमेन के अंतर्गत विकिसूक्ति के प्रारंभिक प्रस्ताव के एक साल बाद जून 2004 में इस पर छः भाषाओं में सूक्तियों वाले 2,500 लेख थे। कुछ गैर-अंग्रेज़ी भाषियों ने अपने सबडोमेन का अनुरोध किया और 17 जुलाई को वे बना दिए गए, जिससे जर्मन, फ़्रांसीसी, इतालवी और पोलिश जैसी भाषाओं में विकिसूक्तियों की शुरुआत हुई।

विकिसूक्ति परियोजना धीरे-धीरे मगर लगातार बढ़ रही है। सितंबर के अंत तक करीब 15 विकिसूक्तियाँ थीं, छोटी और बड़ी। 1 दिसंबर को 24 विकिसूक्ति परियोजनाएँ थीं। दिसंबर 2004 तक कुल मिलाकर करीब 6,500 लेख थे। मई 2005 के अंत तक लेखों की संख्या 14,000 पार कर गई। फरवरी 2006 तक लेखों की संख्या 30 भाषाओं में करीब 30,000 हुई, मई 2007 में 87 भाषाओं में 60,000 से अधिक, और जून 2008 में 89 भाषाओं में 80,000 से अधिक।

जून 2008 के आखिरी अपडेट के बाद से भाषाओं की संख्या स्थिर हो गई है, जबकि लेखों की संख्या दुगनी हुई है। 10 मई 2014 को अपने निर्माण के करीब ग्यारह साल बाद विकिसूक्ति परियोजना में 89 भाषाओं में 1,68,000 से अधिक लेख हुए। अट्ठाईस भाषाओं में 1,000 से अधिक लेख हैं, और छप्पन भाषाओं में 100 या अधिक लेख हैं।

सबसे बड़ी विकिसूक्तियाँ हैं इतालवी और अंग्रेज़ी, जिन पर क्रमशः ४८,००० और ४६,००० लेख हैं। तीसरी है पोलिश विकिसूक्ति, जिसपर २४,००० से अधिक लेख हैं।

चुनौती

कभी-कभी विकिसूक्ति परियोजना को कुछ समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक थीं फ़्रांसीसी विकिसूक्ति पर कॉपीराइट की समस्याएँ। समस्याओं पर रोक लगाने के लिए मार्च 2006 में संस्थान ने फैसला लिया कि इसे बंद करके, इसकी सारी सामग्री को मिटाने के बाद इसे दोबारा लॉन्च किया जाएगा। विस्तार के लिए संस्थान की ओर से घोषणा देखें।

मगर समर्पित सम्पादकों ने परिस्थिति को संभाला। उन्होंने अपना चार्टर और अपनी नीतियाँ स्थिर किए, और 4 दिसंबर 2006 को फ़्रांसीसी विकिसूक्ति को दोबारा लॉन्च किया गया।

विकिसूक्तियों की सूची

पूरे आँकड़ों के लिए यह पृष्ठ देखें।

टेबल को Wikiquote/Table से ट्रांसक्लूड किया गया है।

आलेमानिक, बवेरियाई और राइन फ़्रैंकोनियाई भाषाओं में स्वतंत्र विकिसूक्ति परियोजनाओं के बजाय उनकी विकिपीडियाओं पर सूक्तियों को समर्पित नामस्थान (als:Spruch:Start, bar:Spruch:Start, pfl:Spruch:Start) हैं।

उपलब्धियाँ

लेखों की संख्या की अनुशंसित उपलब्धियाँ हैं 100, 500, 1 हज़ार, 2 हज़ार, 50 हज़ार तक हर 5 हज़ार की वृद्धि, 1 लाख तक हर 10 हज़ार की वृद्धि, 2.5 लाख तक हर 25 हज़ार की वृद्धि, 5 लाख तक हर 50 हज़ार की वृद्धि, और 10 लाख तक हर 1 लाख की वृद्धि।

विकिमीडिया समाचार पर रिपोर्ट करना भी अनुशंसित है।

भूतपूर्व उपलब्धियाँ पुरालेख में पाई जा सकती हैं।

२०२५

२०२४

२०२३

२०२२

२०२१

२०२०

२०१९

२०१५

२०१३

२०१२

२०१०

२००९

एक आलेमानिक विकिसूक्ति, आलेमानिक विकिपीडिया में एक अलग नामस्थान के रूप में बनाई गई: Alemannischi Spruchsammlig (विकिसूक्ति)

नई विकिसूक्ति

अगर आप विकिसूक्ति को अपनी भाषा में लॉन्च करना चाहते हैं तो आप कुछ आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद उसका आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नई भाषाओं हेतु अनुरोध देखें।

परियोजना-व्यापी संचार

विकिसूक्ति की अधिकांश भाषाओं की परियोजनाओं के अपने-अपने विकियों पर खुद के चर्चा के स्थल हैं। अगर आपके लिए उन्हें खोजना मुश्किल है तो हर विकि पर 'Talk:Main Page' आज़माएँ।

वैश्विक विकिसूक्ति समुदाय संचार के कुछ चैनलों का उपयोग करता है।

संबंधित पृष्ठ

विकिसूक्ति का समन्वयन

इतिहास

निबंध