Jump to content

दुरुपयोग फ़िल्टर सहायक

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Abuse filter helpers and the translation is 100% complete.
शॉर्टकट:
AFH
इस पृष्ठ पर दुरुपयोग फ़िल्टर सहायक ग्लोबल समूह से संबंधित मानक और दिशानिर्देश प्रदान किए गए हैं।

दुरुपयोग फ़िल्टर सहायक समूह इसके सदस्यों को गोपनीय चिह्नित दुरुपयोग फ़िल्टरों और उनके तद्विषयक दुरुपयोग लॉग प्रविष्टियों तक ग्लोबल रूप से पहुँचने और उनकी सामग्री देखने की अनुमति प्रदान करने के लिए बनाया गया था।

नियुक्ति

दुरुपयोग फ़िल्टर सहायक के अधिकारों के अनुरोध Steward requests/Global permissions#Requests for other global permissions पर किए जाने चाहिए। अगर कम-से-कम एक हफ्ते की चर्चा के बाद सदस्य के दुरुपयोग फ़िल्टर बनने की सर्वसम्मति हो तो अनुरोध एक स्टीवार्ड द्वारा स्वीकार कर लिया जाएगा।

निष्कासन

अक्रियता

अगर किसी दुरुपयोग फ़िल्टर सहायक ने एक वर्ष से कोई भी ग्लोबल सम्पादन न किया हो तो उनकी अनुमति स्टीवार्ड द्वारा हटा दी जा सकती है। वे सामान्य कार्यविधि से पुनः आवेदन कर सकते हैं।

दुरुपयोग

गंभीर दुरुपयोग के मामले में यह अनुमति किसी स्टीवार्ड द्वारा तुरंत हटा दी जा सकती है, जिसके बाद एक टिप्पणी का अनुरोध दर्ज कराया जाना चाहिए। दूसरे मामलों में एक टिप्पणी का अनुरोध दर्ज कराया जा सकता है, और अगर वह निवृत्ति की सर्वसम्मति के साथ समाप्त हो तो अधिकार एक स्टीवार्ड द्वारा हटा दिए जा सकते हैं।

सौंपे गए अधिकार

abusefilter-helper ग्लोबल समूह को वर्तमान में सौंपे गए सदस्य अधिकार
अधिकार विवरण टिप्पणियाँ
abusefilter-log दुरुपयोग लॉग देखना साधारणतः स्वतः स्थापित सदस्य समूह के अंतर्गत या फिर सभी सदस्यों को प्रदत्त
abusefilter-view दुरुपयोग फ़िल्टर्स देखना
ipinfo अवतरणों या लॉग प्रविष्टियों से संलग्न IP पतों के बारे में जानकारी प्राप्त करना
spamblacklistlog स्पैम ब्लैकलिस्ट लॉग देखना
abusefilter-access-protected-vars सुरक्षित वेरिएबलों का उपयोग करने वाले दुरुपयोग फ़िल्टर्स देखना और सम्पादित करना मौजूद होने पर लोकल नीतियों द्वारा शासित, वरना सिसॉप सदस्य समूह के अंतर्गत
abusefilter-log-detail दुरुपयोग लॉग की विस्तृत प्रविष्टियाँ देखना
checkuser-temporary-account अस्थायी खातों द्वारा उपयुक्त IP पते देखना
oathauth-enable दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करना
abusefilter-log-private गोपनीय चिह्नित दुरुपयोग फ़िल्टरों की लॉग प्रविष्टियाँ देखना साधारणतः सिसॉप सदस्य समूह के अंतर्गत
१० abusefilter-view-private गोपनीय चिह्नित दुरुपयोग फ़िल्टर्स देखना
११ checkuser-temporary-account-auto-reveal अस्थायी खातों द्वारा उपयुक्त IP पतों का अपने आप खुलासा करना
१२ ipinfo-view-full अवतरणों या लॉग प्रविष्टियों से संलग्न IP पतों की पूरी जानकारी तक पहुँचना

विशिष्ट रूप से सौंपे न गए अधिकार

  • दुरुपयोग फ़िल्टर्स बनाना या संशोधित करना (abusefilter-modify)
  • ग्लोबल दुरुपयोग फ़िल्टर्स बनाना या संशोधित करना (abusefilter-modify-global)
  • प्रतिबंधित कार्यों से दुरुपयोग फ़िल्टर्स संशोधित करना (abusefilter-modify-restricted)
  • निर्दिष्ट दुरुपयोग फ़िल्टर द्वारा किए गए सभी बदलाव पूर्ववत करना (abusefilter-revert)

ये भी देखें