Jump to content

दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षक

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Abuse filter maintainers and the translation is 100% complete.
शॉर्टकट:
AFM
इस पृष्ठ पर दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षकों, और ग्लोबल रूप से दुरुपयोग फ़िल्टर्स की देखभाल करने के लिए उनके अधिकारों के उनके उपयोग का अवलोकन दिया गया है।

दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षक एक ग्लोबल सदस्य समूह है जो स्टीवार्ड्स द्वारा सौंपा जाता है, जो कि विश्वसनीय सदस्यों को दुरुपयोग फ़िल्टर्स देखने, और जहाँ उचित हो, सम्पादित करने की अनुमति देता है। यह अनुमति CentralAuth और SUL द्वारा पहुँच के समर्थन वाले सभी सार्वजनिक विकिमीडिया विकियों पर सक्षम है, और इसका उपयोग सिर्फ अविवादास्पद अनुरक्षण के लिए या फिर लोकल समुदाय के अनुरोध पर किया जाना चाहिए। चूँकि गलत इस्तेमाल करने पर इस समूह के सदस्य विकिमीडिया विकियों को बहुत नुकसान पहुँचा सकते हैं, दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षक की अनुमति सिर्फ उन्हीं सदस्यों को दी जाती है जिनके पास दुरुपयोग फ़िल्टर्स की देखभाल करने का एक मज़बूत ट्रैक रिकॉर्ड होता है।

कार्यक्षेत्र

अधिकारों का उपयोग

यह ग्लोबल समूह CentralAuth और SUL द्वारा पहुँच के समर्थन वाले सभी विकिमीडिया विकियों (लॉक किए गए (बंद) विकियों सहित और गोपनीय और फ़िशबोल विकियों के अलावा) पर सक्षम है। दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षकों को किसी भी परियोजना पर कोई भी विवादास्पद बदलाव नहीं करना चाहिए। यानी, अगर समुदाय द्वारा स्पष्ट अनुरोधित अथवा समर्थित न हो, दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षकों को फ़िल्टर्स की कार्यक्षमता को नहीं बदलना चाहिए। इसके बजाय उन्हें अपने अधिकारों का उपयोग केवल अनुरक्षण के लिए करना चाहिए, जैसे दुरुपयोग फ़िल्टर एक्सटेंशन पर आगामी बदलावों के चलते किसी फ़िल्टर को टूटने से रोकने के लिए उसपर बदलाव करना। फ़िल्टर के विवरण में यह बताते हुए टिप्पणियाँ छोड़ी जानी चाहिए कि बदलाव क्यों आवश्यक था, और अगर लागू हो तो प्रासंगिक Phabricator टास्क्स की कड़ियाँ जोड़ी जानी चाहिए।

दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षकों को पूर्व सूचना और सहमति के बिना बड़ी परियोजनाओं पर फ़िल्टरों पर नियमित बदलाव नहीं करने चाहिए। स्थापित समुदायों तथा दुरुपयोग फ़िल्टर्स के अनुरक्षण के लिए कार्यविधियों वाले समुदाय अकेले छोड़े जाने का अनुरोध (यानी "ऑप्ट-आउट") कर सकते हैं, और ऐसा करने पर उन्हें दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षकों को उचित दिशानिर्देश प्रदान करने चाहिए कि उन्हें आवश्यक बदलावों के बारे में कैसे सूचित किया जा सकता ताकि बदलाव लोकल समुदाय द्वारा लागू किए जा सके। इसके कुछ उदाहरण हैं "चौपाल" पृष्ठ की एक कड़ी, एक मेलिंग सूची, या फिर दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षक से इन-विकि ईमेल के ज़रिए किसी लोकल सिसॉप से संपर्क करने का अनुरोध करना।

अधिकार

abusefilter-maintainer ग्लोबल समूह को वर्तमान में सौंपे गए सदस्य अधिकार
अधिकार विवरण टिप्पणियाँ
abusefilter-log दुरुपयोग लॉग देखना साधारणतः स्वतः स्थापित सदस्य समूह के अंतर्गत या फिर सभी सदस्यों को प्रदत्त
abusefilter-view दुरुपयोग फ़िल्टर्स देखना
ipinfo अवतरणों या लॉग प्रविष्टियों से संलग्न IP पतों के बारे में जानकारी प्राप्त करना
spamblacklistlog स्पैम ब्लैकलिस्ट लॉग देखना
abusefilter-access-protected-vars सुरक्षित वेरिएबलों का उपयोग करने वाले दुरुपयोग फ़िल्टर्स देखना और सम्पादित करना मौजूद होने पर लोकल नीतियों द्वारा शासित, वरना सिसॉप सदस्य समूह के अंतर्गत
abusefilter-log-detail दुरुपयोग लॉग की विस्तृत प्रविष्टियाँ देखना
abusefilter-modify दुरुपयोग फ़िल्टर्स बनाना या संशोधित करना
abusefilter-modify-blocked-external-domains किन बाहरी डोमेनों की कड़ियाँ जोड़े जाने से अवरोधित हैं यह बनाना या संशोधित करना
abusefilter-modify-restricted प्रतिबंधित कार्यों से दुरुपयोग फ़िल्टर्स संशोधित करना
१० checkuser-temporary-account अस्थायी खातों द्वारा उपयुक्त IP पते देखना
११ oathauth-enable दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करना
१२ abusefilter-log-private गोपनीय चिह्नित दुरुपयोग फ़िल्टरों की लॉग प्रविष्टियाँ देखना साधारणतः सिसॉप सदस्य समूह के अंतर्गत
१३ abusefilter-view-private गोपनीय चिह्नित दुरुपयोग फ़िल्टर्स देखना
१४ checkuser-temporary-account-auto-reveal अस्थायी खातों द्वारा उपयुक्त IP पतों का अपने आप खुलासा करना
१५ ipinfo-view-full अवतरणों या लॉग प्रविष्टियों से संलग्न IP पतों की पूरी जानकारी तक पहुँचना

नियुक्ति

दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षक के अधिकारों के अनुरोध Steward requests/Global permissions पर किए जाने चाहिए। अगर कम-से-कम एक हफ्ते की चर्चा की अवधि के बाद सदस्य के दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षक बनने की सर्वसम्मति हो तो यह अनुरोध स्टीवार्ड द्वारा स्वीकार कर लिया जाएगा। यह चर्चा कोई मतदान नहीं होती है; टिप्पणियों को सदस्य की स्वीकृति के समर्थन या फिर विरोध में विशिष्ट दृष्टिकोण प्रदान करने होंगे।

दिशानिर्देशों के अनुसार दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षकों:

  • के पास अपने होम विकि पर सिसॉप या दुरुपयोग फ़िल्टर सहायक (जहाँ मौजूद हो) के अधिकार होने चाहिए
  • के पास दुरुपयोग फ़िल्टर के साथ काफी अनुभव होना चाहिए: उसे कई फ़िल्टर्स बनाए या सम्पादित किए होने चाहिए
  • को दुरुपयोग फ़िल्टर के कोड में योगदान करना चाहिए और Phabricator पर प्रासंगिक चर्चाओं में भाग लेना चाहिए

डिफ़ॉल्ट से नियुक्ति अस्थायी होगी, जिसकी अवधि एक वर्ष तक हो सकती है। नवीकरण के अनुरोध Steward requests/Global permissions#Requests for other global permissions पर एक नया अनुरोध जोड़कर किए जा सकते हैं।

निष्कासन

दुरुपयोग फ़िल्टर्स तक बरकरार पहुँच, गतिविधियों और समुदाय के भरोसे पर निर्भर होती है।

  • दुरुपयोग: अगर इस अनुमति का उपयोग किसी भी ऐसी क्रिया के लिए किया जाता है जो विवादास्पद हो, जैसे किसी परियोजना के दुरुपयोग फ़िल्टर में बड़े जोड़ या निष्कासन, या फिर त्रुटियों के चलते निरंतर रुकावट, तो फिर पहुँच स्टीवार्ड द्वारा हटा दी जाएगी। किसी भी स्टीवार्ड से अनुरोध Steward requests/Permissions#Removal of access पर एक अनुरोध जोड़कर या फिर आपातकालीन परिस्थितियों में #wikimedia-stewardsजुड़ें IRC चैनल पर किया जा सकता है।
  • अक्रियता: अगर किसी दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षक ने छह महीने से कोई ग्लोबल सम्पादन न किए हो तो अनुमति स्टीवार्ड द्वारा हटा दी जा सकती है।

किसी दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षक की क्रियाओं की समीक्षा का अनुरोध किसी भी स्टीवार्ड से या फिर टिप्पणी के अनुरोधों के ज़रिए किया जा सकता है।

दिशानिर्देश

दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षकों को एक ग्लोबल सदस्य पृष्ठ बनाना चाहिए और वहाँ पर यह बताना चाहिए कि उसके पास ये ग्लोबल अनुमतियाँ हैं और यह कि उनका कैसे उपयोग किया जा सकता है (यानी इस पृष्ठ की कड़ी जोड़कर)। दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षकों को दो-कारक प्रमाणीकरण का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षक अधिकार वाले सदस्य

ये भी देखें