Admin activity review/Notice to inactive right holders/hi
Please select a language and use the text without <translate> tags by using the button "View raw source":
XXXX पर आपकी उन्नत अनुमतियाँ
नमस्ते। "उन्नत अधिकारों" (प्रबंधक, प्रशासक, इंटरफ़ेस प्रबंधक, आदि) की निवृत्ति से संबंधित एक नीति वर्ष 2013 में सामुदायिक सहमति से ग्रहण की गई थी। इस नीति के अनुसार स्टीवार्ड्स उन विकियों पर गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं जिन पर कोई अक्रियता नीति नहीं है।
आप इस विकि पर अक्रियता के मापदंडों (2 वर्ष से कोई सम्पादन या लॉग की गई क्रिया नहीं) को पूरे करते हैं। क्योंकि अधिकारों की समीक्षा के लिए इस विकि की, जहाँ तक हमें जानकारी है, अपनी कोई कार्यविधि नहीं है, यहाँ पर ग्लोबल नीति लागू होती है।
अगर आप अपनी उन्नत अनुमतियों को रखना चाहते हैं तो आपको विकि के समुदाय को यह बताना होगा कि स्टीवार्ड्स ने आपको आपकी अक्रियता के बारे में यह जानकारी भेजी है। इस कार्यविधि के बारे में एक सूचना इस विकि के लोकल चौपाल पर भी पोस्ट की गई है। अगर समुदाय इस बारे में चर्चा करके यह चाहता है कि आप अपने अधिकार रखें, तो कृपया स्टीवार्ड सूचनापट्ट पर स्टीवार्ड्स से संपर्क करें, और लोकल समुदाय की चर्चा की एक कड़ी जोड़ें, जहाँ पर सदस्यों ने बताया हो कि वे चाहते हैं कि अधिकार बरक़रार रहे।
अगर आप अपने अधिकार त्याग देना चाहते हैं तो कृपया मेटा पर अपने अधिकारों के हटाए जाने का अनुरोध करें।
अगर एक महीने बाद भी आपसे कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो स्टीवार्ड्स आपके प्रबंधक और/या प्रशासक के अधिकार हटा देंगे। अस्पष्ट मामलों में स्टीवार्ड्स उत्तरों का मूल्यांकन करेंगे और अपना फैसला लोकल समुदाय द्वारा टिप्पणियों के लिए वापस भेजेंगे। अगर आपको कोई प्रश्न हो तो कृपया स्टीवार्ड्स से संपर्क करें।
सादर