CAPTCHA अपवाद
Appearance
CAPTCHA अपवाद वैश्विक सदस्य समूह के सदस्यों से Extension:ConfirmEdit द्वारा CAPTCHA-एँ दर्ज करने को नहीं कहा जाएगा (उदाहरणस्वरूप नई बाहरी कड़ियों के साथ एक पृष्ठ सहेजते समय)। यह अनुमति सिर्फ उन्हीं सदस्यों को सौंपी जाती है जिन्होंने इसकी आवश्यकता दर्शाई हो। सदस्य CAPTCHA से अपवाद का अनुरोध Steward requests/Global permissions पर कर सकते हैं।
ध्यान दें कि इसे दुरुपयोग-विरोधी उपायों द्वारा आवश्यकतानुसार ओवर्राइड किया जा सकता है। उदाहरणस्वरूप, समुदाय द्वारा प्रबंधित किसी दुरुपयोग फ़िल्टर नियम की यह आवश्यकता हो सकती है कि सम्पादन सहेजने से पहले सदस्य को एक CAPTCHA दिखाया जाए। उसे साधारण CAPTCHA अपवाद की तुलना में अधिक महत्व दिया जाएगा।
यह अधिकार प्रदान करने के स्वीकार्य कारण:
- क्रॉस-विकि चित्र बदलना/हटाना/हटाए गए चित्र पुनर्स्थापित करना
- दृष्टिबाधित व्यक्ति होना
- क्योंकि व्यक्ति से दूसरे विकियाँ सम्पादित करते समय अक्सर CAPTCHA दर्ज करने को कहा जाता है
- अगर यह स्पष्ट हो कि सदस्य का स्पैम करने का कोई इरादा नहीं है और वह एक स्पैमबॉट नहीं है
ये भी देखें
- CAPTCHA अपवाद: वैश्विक अनुमति · वैश्विक समूह (toolforge) · सदस्य सूची · समूह बदलाव लॉग
- वैश्विक समूह
- MediaWiki.org पर CAPTCHA-ओं के बारे में तकनीकी जानकारी