Jump to content

चैटम हाउस नियम

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Chatham House rule and the translation is 100% complete.

चैटम हाउस नियम यह कहता है कि किसी बैठक में भाग लेने वाला कोई भी व्यक्ति चर्चा से मिली जानकारी का उपयोग करने को आज़ाद है, मगर वह इस बात का खुलासा नहीं कर सकता है किसने कौन-सी टिप्पणी की है।

विकिमीडिया आंदोलन के कई बैठकों और सम्मेलनों ने इस नियम का एक रूप अपनाया है।

विकिमीडिया आंदोलन की प्रथाएँ

SWAN

रणनीतिक विकिमीडिया संबद्ध निकाय नेटवर्क (SWAN) के बैठकों में चैटम हाउस नियम का एक रूप लागू किया जाता है। ड्यूटी पर मौजूद WMF के कर्मचारी इससे अपवादित हैं, यानी उनके प्रस्तुतीकरण और/या बयान उनके नाम के साथ उद्धृत किए जा सकते हैं।

EU की नीति

मुक्त ज्ञान हिमायत समूह EU के कुछ बैठकों (जैसे निगरानी के सत्र) में यह नियम अपनाया गया है: "बयान और सूक्तियाँ वक्ताओं और संगठनों से नहीं जोड़े जाएँगे, अगर उन्होंने जनता के सामने अपनी स्थिति खुद पेश न की हो।"