ग्लोबल IP अवरोध अपवाद
'global-ipblock-exempt' ग्लोबल समूह के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।
ग्लोबल IP अवरोध अपवाद एक ग्लोबल समूह है जिससे सदस्य ग्लोबल IP अवरोध और रेंज अवरोध बाइपास कर सकते हैं। सदस्य global-ipblock-exempt की पहुँच का अनुरोध Steward requests/Global permissions पर कर सकते हैं। अगर IP लोकल रूप से भी अवरोधित हो तो फिर सदस्य UTRS या फिर stewards
wikimedia.org के ज़रिए पहुँच का अनुरोध कर सकते हैं।
इस समूह के सदस्य सार्वजनिक प्रॉक्सी निवारण#अपवाद पर नीतियों के अनुसार ग्लोबल IP अवरोध, ग्लोबल रेंज अवरोध और टोर निकास नोड अवरोध बाइपास कर सकते हैं।
यह समूह लोकल IP अवरोधों और लोकल रेंज अवरोधों को प्रभावित नहीं करता है; इनके लिए लोकल IP अवरोध अपवाद की आवश्यकता होती है।
ग्लोबल IP अवरोध वाले ऐसे सदस्यों से अक्रियता के कारण पहुँच हटा दी जाएगी जो एक वर्ष की अवधि में किसी भी विकिमीडिया परियोजना पर सक्रिय न रहे हों।
अनुरोध
ग्लोबल IP अवरोध अपवाद का अनुरोध करने के लिए यह मार्गदर्शन देखें।