Image filter referendum/Vote interface/hi

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
मत संग्रह 30 अगस्त 2011 को समाप्त हो गया था। और अधिक मत स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
परिणामों की घोषणा 3 सितंबर 2011 को की गई थी।

चित्र छलनी मत संग्रह

संस्था

यह मतदान अन्तरापृष्ठ का अवतरण है जो कि इस मत संग्रह के लिए निश्चित है। कृपया प्रवेशिका (== ==) में विषयवस्तु को छोड़कर सबका भाषांतरण करें।

Title[edit]

विकिमीडिया मत संग्रह 2011

Jump text[edit]

यह मत SPI द्वारा संचालित सर्वरों पर लिया जाएगा। मत सर्वर पर जाने के लिए नीचे का बटन दबाएँ।

Ballot questions[edit]

निम्नांकित मत संग्रह के मत पत्र के विषय वाक्य हैं:

प्रस्तावना

न्यास मंडल ने विकिमीडिया संस्थापना को व्यक्तिगत चित्रों को आढ़ में रखने के वैशिष्ट्य को विकसित एवं कार्यान्वित करने के निर्देश दिए हैं।

इसका उद्देश्य विकिमीडिया परियोजना पर से पाठको को उन चित्रों को आसानी से आढ़ में रखने के लिए सक्षम बनाना है, जिन्हें वे देखने के इच्छुक नहीं है,या तो वे जब चित्र पहली बार देखें अथवा समय से पहले ही अपने व्यक्तिगत चुनाव समायोजन के द्वारा। यह वैशिष्ट्य पाठको को अधिक चुनावों की भेंट से लाभान्वित के लिए नियत है, एवं इसका अभिप्राय इसे सदस्यों के लिए मददगार एवं सरल बनाना है। हम संपादकों के प्रोत्साहन के लिए इसे जितना सरल बनाना संभव हो सके, उतना सरल बनायेंगे।

यह वैशिष्ट्य सभी परियोजनाओं पर विकसित एवं लागू किया जायेगा। यह किसी भी चित्र को स्थायी रूप से नहीं हटाएगा: बल्कि आवेदन पर देखने से आढ़ में रखेगा। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक निष्पक्ष एवं संयुक्त रहना है।यह किसी भी चित्र को स्थायी रूप से नहीं हटाएगा; वरन आपकी प्रार्थना पर देखने से केवल छुपायेगा।

इसके विकास के लिए, हमने कुछ मार्गदर्शी सिद्धांतो का निर्माण किया है, लेकिन निर्माण प्रक्रिया के तहत कुछ समझौते करने होंगे। इसके लिए विकासकों को उन समझौतों में मदद करने के लिए, हम आपसे प्रत्येक विषय की महत्वपूर्णता का आंकलन करके हमारी सहायता की मांग करते हैं।

प्रश्न

0 से 10 के मापदंड पर, 0 अगर आप जोर से विरोध करते हैं, 5 अगर आप निष्पक्ष हैं और 10 अगर आप काफी पक्ष में हैं, कृपया निम्नांकित पर आप अपने विचार व्यक्त करें:

  • विकिमीडिया परियोजना पर पाठको के लिए इस वैशिष्ट्य को पेश करना महत्वपूर्ण है।
  • यह महत्वपूर्ण है कि यह वैशिष्ट्य लोग्ड-इन एवं लोग्ड-आउट पाठकों दोनों ले लिए उपलब्ध हो।
  • यह महत्वपूर्ण है कि आड़ उत्क्रमणीय हो; अगर पाठक अपना विचार बदलना चाहें तो यह उसमें सहायक होना चाहिए।
  • यह महत्वपूर्ण है कि व्यक्ति अगर कोई विवादास्पद चित्र, जो कि अभी ढंग से वर्गीकृत नहीं किया गया हो, देखें, तो उसे रिपोर्ट अथवा चिन्हित करने में समर्थ हो।
  • यह महत्वपूर्ण है कि यह वैशिष्ट्य पाठकों को जल्दी एवं आसानी से उन चित्रों को चुनने कि स्वीकृति दे जिन्हें वे छुपाना चाहें (उदहारण के तौर पर 5-10 वर्ग), ताकि लोग उदाहरण के तौर पर कामुकता वाले चित्रों को छुपा सके और हिंसात्मक चित्रों को नहीं।
  • यह महत्वपूर्ण है कि यह वैशिष्ट्य सांस्कृतिक रूप से निष्पक्ष हो; जहाँ तक संभव हो, इसका उद्देश्य विश्वव्यापी बहु-सांस्कृतिक दृष्टिकोण को दर्शाना चाहिए और उनमें से जो भी संभवतः विवादास्पद हो।

आप "?" भी चुन सकते हैं यदि आपके पास उत्तर देने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं हैं।

टिप्पणी

यदि आप टिप्पणी देना चाहते हैं, तो आप नीचे की जगह (दो डिब्बों में से ऊपरी डिब्बे में) 250 शब्द तक लिख सकते हैं। आप जिस भाषा में चाहे लिख सकते हैं, परंतु हो सके तो नीचे वाले डिब्बे में अपनी टिप्पणी का अंग्रेज़ी अनुवाद प्रदान कर सहायता करें। यदि आप अनुवाद नहीं कर सकते, तो चिंतित न हों। हम इसका अनुवाद करवाके इसे अवश्य पढेंगे। सभी टिप्पणियों को ध्यान से पढ़ा जाएगा और आगे पहुँचाया जाएगा।