Meta:Bots/hi
| यह पृष्ठ मेटा-विकि की एक नीति का हिन्दी भाषा में अनुवाद है। कृपया ध्यान दें कि इस दस्तावेज़ के मूल अंग्रेज़ी संस्करण और अनुवाद के बीच अर्थ या व्याख्या में कोई अंतर होने की स्थिति में मूल अंग्रेज़ी संस्करण को प्राथमिकता दी जाती है। यह पृष्ठ समुदाय द्वारा विकसित और स्वीकार किया गया है और सभी सदस्यों द्वारा इसका पालन किया जाना अनिवार्य है। इसे समुदाय की पूर्व स्वीकृति के बिना संशोधित नहीं किया जाना चाहिए। |
बॉट्स स्वचालित या अर्ध-स्वचालित प्रक्रियाएँ होते हैं जो पृष्ठों को मनुष्यों के कम या अनुपस्थित प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण के बिना ही सम्पादित करते हैं। चूँकि बॉट्स संभवतः सर्वर के संसाधनों पर भार डाल सकते हैं या फिर गलती से परियोजना को नुकसान पहुँचा बैठ सकते हैं, बॉट्स को मानक बॉट नीति में उल्लिखित नीति और दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। इस नीति में बताया गया है कि उचित परियोजनाओं पर बॉट्स का कैसे प्रयोग किया जा सकता है; इस नीति का पालन न करने वाले बॉट्स को तुरंत अवरोधित कर दिया जाएगा जब तक संचालक उल्लंघन की सभी समस्याओं को न सुलझा ले।
लोकल नीति
खाते का नाम और पहचान
- बॉट के नाम में "bot" शब्द स्पष्ट होना चाहिए ताकि उसे मानव सम्पादकों से आसानी से अलग किया जा सके, मगर कुछ अपवाद अनुमोदित हो सकते हैं।
- बॉट को संचालक के खाते से अलग एक खाते पर चलाया जाना चाहिए, क्योंकि किसी भी मानव सम्पादक को बॉट चिप्पी प्रदान नहीं की जानी चाहिए। उसे मानव सम्पादकों से अलग करने के लिए उसके सदस्य पृष्ठ को स्पष्ट और दृश्यमान रूप से इंगित करना होगा कि वह एक बॉट है (ऐसा
{{bot}}या{{Infobox Bot}}साँचों की मदद से किया जा सकता है), और संचालकों को सभी प्रश्नों का उत्तर खुद देने के लिए उपलब्ध होना होगा। किसी भी सदस्य को उत्तर देने वाले स्वचालित स्क्रिप्टों का प्रयोग करने की अनुमति नहीं है। कुछ संचालक बॉट के वार्ता पृष्ठ को अपने वार्ता पृष्ठ पर अनुप्रेषित कर देते हैं, अगर उनके बॉट को संदेशों का पता लगाने के लिए कॉन्फ़िगर न किया गया हो।
खराबी
परियोजना को और नुकसान पहुँचने से रोकने के लिए खराबी वाले बॉट खाते किसी भी प्रबंधक द्वारा अवरोधित कर दिए जा सकते हैं। प्रबंधकों को वैध बॉट खाते अवरोधित करते समय स्वतः अवरोध बंद करने की सलाह दी जाती है ताकि साँझित मंचों (जैसे विकिमीडिया क्लाउड सेवाएँ) से चल रहे बॉट्स भी अवरोधित न हो जाएँ।
अस्वीकृत बॉट्स या कार्य
प्रबंधक ऐसे बॉट खातों को अवरोधित कर सकते हैं जो ऐेसे सम्पादन या कार्य कर रहे हों जिनकी नीति या फिर सामुदायिक सर्वसम्मति द्वारा स्वीकृति प्रदान न की गई हो।
मानकीय बॉट नीति की सूचना
इस विकि पर मानकीय बॉट नीति का उपयोग किया जाता है, और ग्लोबल बॉट्स को तथा विशिष्ट प्रकारों के बॉट्स की स्वतः स्वीकृति की अनुमति है। बॉट चिप्पियों के अनुरोध Meta:Requests for adminship § Requests for bot flags पर किए जाने चाहिए, जहाँ पर बॉट खाते, बॉट के मालिक, और उन कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की जानी चाहिए जिसके लिए स्वीकृति का अनुरोध किया जा रहा हो।
निवृत्ति
बॉट पद की निवृत्ति हो सकती है:
- संचालक के अनुरोध पर।
- अगर बॉट इन आवश्यकताओं और/या बॉट नीति का पालन न करें। सदस्य गलत गलत कार्यों का सबूत देते हुए Meta:Requests for adminship § Requests for bot status पर बॉट चिप्पी का अनुरोध करने की तरह ही बॉट चिप्पी की निवृत्ति का भी अनुरोध कर सकते हैं। एक हफ्ते बाद एक प्रशासक चर्चा को बंद कर देगा, यह निर्धारित करेगा कि निवृत्ति को उचित ठहराने के कारण हैं कि नहीं, और फिर उस हिसाब से कार्रवाई करेगा। आपातकालीन परिस्थितियों या फिर बॉट चिप्पी के खुले दुरुपयोग के मामले में निवृत्ति तुरंत हो सकती है (Meta:Requests for help from a sysop or bureaucrat देखें)। दोनों मामलों में संचालकों से संपर्क करके उन्हें इस बारे में सूचित किया जाना चाहिए। संचालक को इस बारे में सूचित किया गया है कि उसके खाते/खातों की बॉट स्थिति पर विवाद हो रहा है, इसके सबूत के बिना निवृत्ति की कोई भी चर्चा शुरू नहीं हो सकती।
- अगर बॉट खाते ने 14 लगातार महीनों से कोई भी सम्पादन या लॉग क्रिया न की हो; ऐसा हो तो बॉट चिप्पी एक प्रशासक द्वारा हटा दी जाएगी। संचालकों को निवृत्ति के होने के सात दिन पहले चेतावनी दे दी जानी चाहिए। अगर संचालक उत्तर देकर बयान करता है कि वह बॉट को फिर से सक्रिय करेगा, तो फिर निवृत्ति नहीं होगी।