Jump to content

Meta:केंद्रीय सूचना प्रबंधक

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Meta:Central notice administrators and the translation is 100% complete.
शॉर्टकट:
WM:CNA
इस पृष्ठ पर मेटा-विकि पर केंद्रीय सूचना प्रबंधक (centralnoticeadmin) समूह के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।

केंद्रीय सूचना प्रबंधक (CNA) समूह के पास बैनर अभियान सम्पादित और सक्रिय करने के अधिकार हैं। विकियों पर बैनरों के संभावतः बड़े प्रभाव के कारण यह समूह सावधानीपूर्वक और नियंत्रण में प्रदान किया जाना चाहिए। पहले सभी प्रबंधकों के पास भी इन अधिकारों तक पहुँच हुआ करती थी, मगर यह नवंबर 2018 में हटा दिया गया था।

CentralNotice बैनर अभियानों के अनुरोध CentralNotice/Request पर किए जाने चाहिए।

अधिकार

केंद्रीय सूचना प्रबंधकों के पास निम्न अधिकार होते हैं (सदस्य समूह अधिकार देखें):

  • अपने सम्पादन अपने आप परीक्षित चिह्नित करवाना (autopatrol)
  • Protect translatable messages handled by the Translate extension and included in CentralNotice banners (banner-protect)
  • केंद्रीय सूचनाएँ प्रबंधित करना (centralnotice-admin)
  • सदस्य इंटरफ़ेस सम्पादित करना (editinterface)
  • दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करना (oathauth-enable)
  • सुरक्षा की सेटिंग्स बदलना और सीढ़ी-सुरक्षित पृष्ठ सम्पादित करना (protect)

चुनाव और निष्कासन

मेटा-विकि के प्रशासक यह अनुमति प्रदान और निवृत्त कर सकते हैं। चुनाव और निवृत्ति की कार्यविधि नीचे दी गई है। हालाँकि, अपने कार्य के लिए केंद्रीय सूचना प्रबंधकत्व की आवश्यकता रखने वाले विकिमीडिया संस्थान के कर्मचारियी या ठेकेदार एक विशिष्ट कार्यविधि का पालन करेंगे।

केंद्रीय सूचना प्रबंधकत्व की आवश्यकता

केंद्रीय सूचना प्रबंधकत्व प्राप्त करना चाह रहे स्वयंसेवक केंद्रीय सूचना प्रबंधकत्व का एक अनुरोध दर्ज करा सकते हैं। चुनाव की प्रक्रिया के नियम सामान्य प्रबंधकत्व के नियमों के समान हैं।

पहुँच की निवृत्ति

  • मेटा-विकि के प्रबंधक अपना केंद्रीय सूचना प्रबंधकत्व खो दे सकते हैं अगर उनकी प्रबंधक की अनुमतियाँ Meta:Administrators/Removal (inactivity) के अनुसार हटा दी जाएँ। अक्रियता के प्रसंग में केंद्रीय सूचना प्रबंधकीय क्रियाएँ भी प्रबंधकीय क्रियाओं में गिनी जाती हैं।
  • समीक्षा की तिथि (१ अक्टूबर) के तुरंत पहले के १२ में इस अनुमति की आवश्यकता न रखने वाला कोई भी सम्पादन या लॉग की गई क्रिया न करने वाले वे केंद्रीय-सूचना प्रबंधक अपनी अनुमति अपने आप खो देंगे जो मेटा-विकि प्रबंधक नहीं हैं।

ये भी देखें