Meta:OAuth प्रबंधक
| कानूनी और सुरक्षा के कारणों से विकिमीडिया संस्थान ने इस भूमिका के लिए दो-कारक प्रमाणीकरण को अनिवार्य किया है। यह नीति सॉफ़्टवेयर द्वारा भी लागू की जाती है (ऐसे सदस्यों को ये अनुमतियाँ नहीं दी जा सकती हैं जिन्होंने 2FA सक्षम नहीं किया हुआ है, और इन अनुमतियों वाले सदस्य 2FA अक्षम नहीं कर सकते)। |
OAuth प्रबंधक समूह को OAuth एक्सटेंशन के पृष्ठ पर प्रलिखित किया गया है। Special:OAuthManageConsumers के लिए mwoauthmanageconsumer अधिकार आवश्यक है और यह Special:ListGroupRights पर सूचीबद्ध है।
किसी "जुड़े हुए ऐप" (OAuth का उपयोग करने वाली किसी भी चीज़) के लेखक Special:OAuthConsumerRegistration/propose पर अपने ऐप्लिकेशन को प्रस्तावित कर सकते हैं। फिर एक OAuth प्रबंधक ऐप्लिकेशन को स्वीकार कर सकता है, और उसे Special:OAuthListConsumers पर सूचीबद्ध कर दिया जाएगा। सदस्य Special:OAuthManageMyGrants पर अपने "जुड़े हुए ऐप" को दिए गए अधिकार प्रबंधित कर सकते हैं।
इस समय इस समूह में जोड़े जाने की कोई कार्यविधि मौजूद नहीं है; Requests for comment/OAuth handover बिना सर्वसम्मति के बंद कर दिया गया था।
स्टीवार्ड्स के पास भी OAuth प्रबंधक की अनुमतियाँ होती हैं।
ये भी देखें
- OAuth प्रबंधकों की सहायता का अनुरोध करने के लिए Steward_requests/Miscellaneous#OAuth_permissions देखें
- OAuth प्रबंधकों की स्वचालित रूप से निर्मित सूची
- Help:OAuth
| यह लेख एक आधार है। आप इसे विस्तृत करके सहायता कर सकते हैं। |