आंदोलन चार्टर/सामग्री/भूमिकाएँ एवं उत्तरदायित्व

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
Jump to navigation Jump to search
This page is a translated version of the page Movement Charter/Content/Roles & Responsibilities and the translation is 100% complete.


← मूल्यों और सिद्धांतों पर वापस जाएँ | चार्टर की सामग्री के अवलोकन पृष्ठ पर लौटें →

यह मात्र एक "आशय कथन" (intentions statement) है, जो आंदोलन चार्टर के भूमिका और उत्तरदायित्व अध्याय में जो सामग्री होनी चाहिए उनका वर्णन करता है।

Neverscript.png
मूव्मेंट चार्टर ड्राफ़्टिंग कमेटी (MCDC) की सदस्या मानवप्रीत कौर द्वारा भूमिकाओं और उत्तरदायित्व के अध्याय (आशय कथन) पर प्रस्तुति।
परिचय

नीचे दिए गए प्रारूप के साथ, एमसीडीसी आंदोलन चार्टर, के भूमिकाएँ एवं उत्तरदायित्व अध्याय की नींव के लिए अपने मुख्य आशय का परिचय देता है। यह संक्षिप्त विवरण, नीचे दिए गए वास्तविक आशय तक, मूवमेंट चार्टर के अंतिम संस्करण का भाग नहीं होगा, बल्कि इसका उद्देश्य परामर्श प्रक्रियाओं के दौरान केवल एक स्पष्टीकरण के रूप में होना है।

'भूमिकाएँ और उत्तरदायित्व' अध्याय विकिमीडिया आंदोलन के भीतर और इसके भाग में सम्मिलित हितधारकों की विभिन्न भूमिकाओं और उत्तरदायित्वों का एक सिंहावलोकन प्रस्तुत करेगा। हम विकिमीडिया आंदोलन के शासन मॉडल को पुनर्परिभाषित करने और व्यवस्थित करने की प्रक्रिया में विभिन्न हितधारकों के साथ जुड़ने की मंशा रखते हैं।

कुल मिलाकर यह अध्याय, व्यवहारिकता में हमारे मूल्यों और सिद्धांतों को अपनाने को परिभाषित करेगा। यह ग्लोबल काउन्सिल (वैश्विक परिषद) और हब (Hub) के लिए सुझाई गई लेकिन इनकी अज्ञात संरचनाओं सहित विकिमीडिया आंदोलन में संस्थाओं के लिए भूमिकाओं और उत्तरदायित्वों के वितरण का वर्णन करेगा।

हमारे पारिस्थितिकी तंत्र की जटिलता में प्रवेश करने हेतु, कम से कम बाधा होने के लिए, मूवमेंट चार्टर को सरल अंग्रेजी भाषा में लिखा जाएगा।

यह ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि, मूवमेंट चार्टर ड्राफ्टिंग कमेटी के पास स्वयं निर्णय लेने की शक्ति नहीं है, लेकिन एक बार मूवमेंट चार्टर औपचारिक रूप से अनुसमर्थित हो जाने के बाद, यह हमारे शासन के ढांचे को फिर से परिभाषित करेगा। अनुसमर्थन की सटीक प्रक्रिया अभी निर्धारित की जानी शेष है।

भूमिकाएँ एवं उत्तरदायित्व अध्याय, निम्नलिखित उद्देश्यों पर आधारित होगा:

  1. पिछले २० वर्षों में चूँकी विकिमीडिया आंदोलन मैं कई बदलाव आए है, समिति समझती है कि भूमिकाओं और उत्तरदायित्वों को तदनुसार विकसित करने की आवश्यकता है। उन्हें भविष्य के विकास, समायोजन और नवाचार के लिए भी स्थान प्रदान करने की आवश्यकता है।
  2. यह अध्याय विकिमीडिया आंदोलन का एक सिंहावलोकन प्रदान करेगा और इन दो नई संस्थाओं को प्रस्तुत करेगा: हब्स और ग्लोबल काउंसिल। यह अध्याय इन नई संस्थाओं के जनादेश (mandates) का भी परिचय देगा और उन्हें परिभाषित करेगा कि वे कब और कहाँ उपयुक्त हैं। समिति सभी हितधारकों के लिए संरचना, कार्यों, पदानुक्रम और चर्चा की स्पष्टता प्रदान करेगी। चल रहे पायलटों और सामुदायिक दृष्टिकोणों को ध्यान में रखते हुए हम हब्स की परिभाषा के लिए एक सामान्य समझौते पर आने के लिए कार्य करेंगे। ग्लोबल काउंसिल के प्रत्याशित कद को ध्यान में रखते हुए, मूवमेंट चार्टर में इसके लिए एक समर्पित अध्याय होगा।
  3. विकिमीडिया आंदोलन में वर्तमान में उपलब्ध भूमिकाओं और उत्तरदायित्वों को आंशिक या पूर्ण रूप से संशोधित किया जा सकता है। ऐसा करते समय एमसीडीसी, मूवमेंट स्ट्रैटेजी २०२३ के कार्यकारी समूह द्वारा की गए पिछले कार्यों की भी समीक्षा करेगा, साथ ही साथ अन्य प्रासंगिक संसाधन की भी।
  4. हमारा आंदोलन लगातार विकसित हो रहा है। एमसीडीसी, वैकल्पिक प्रशासन संरचनाओं और भविष्य के अनुप्रयोगों के लिए उनकी क्षमता पर भी विचार करेगा।
  5. एमसीडीसी, आंदोलन के लिए नई भूमिकाओं और उत्तरदायित्वों हेतु प्रस्ताव करेगा, चिन्हित अंतराल को भरेगा और विकेंद्रीकरण और सहायकता का लक्ष्य रखेगा।


← मूल्यों और सिद्धांतों पर वापस जाएँ | चार्टर की सामग्री के अवलोकन पृष्ठ पर लौटें →