Jump to content

म्यान्मार विकिमीडिया समुदाय सदस्य समूह

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Myanmar Wikimedia Community User Group and the translation is 100% complete.
Wikimedia logoMyanmar Wikimedia Community User Group
म्यान्मार विकिमीडिया समुदाय सदस्य समूह

म्यान्मार का स्थान
स्थानम्यान्मार
देश का कोडMMR
कानूनी स्थितिस्वयंसेवी और गैर-लाभकारी संगठन
स्वीकृति की तिथि२३ जनवरी २०२०
मुख्य कार्यालययांगून
आधिकारिक भाषा(एँ)बर्मी
दूसरी भाषा(एँ)अंग्रेज़ी, कचिन, कयाह, करेन, चिन, मोन, रखाइन, शान
संबद्धताएँESEAP
मेलिंग सूचीwikimedia-mm
TwitterMyanmar Wikipedia
FacebookMWCUG
Myanmar Wikipedia




म्यान्मार विकिमीडिया समुदाय सदस्य समूह (MMR) म्यान्मार में विकिमीडिया परियोजनाओं को समर्थित करने और बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक विकिमीडिया सदस्य समूह है। हमारा समूह मुक्त ज्ञान के प्रति उत्साही स्वयंसेवकों को साथ लाता है, और विकिमीडिया मंचों पर म्यान्मार से संबंधित सामग्री की वृद्धि करने और योगदानकर्ताओं के एक जीवंत समुदाय को बढ़ावा देता है।

हमारा ध्येय

  • म्यान्मार में मुक्त ज्ञान और मुक्त-स्रोत संस्कृति को बढ़ावा देना
  • विकिपीडिया और दूसरी विकिमीडिया परियोजनाओं पर म्यान्मार-संबंधी सामग्री की मात्रा और गुणवत्ता में वृद्धि करना
  • प्रशिक्षण, कार्यशालों, और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय योगदानकर्ताओं को समर्थित और सशक्त करना
  • म्यान्मार में अल्पसंख्यक भाषाओं के सदस्यों की अपनी विकिमीडिया परियोजनाएँ सेटअप करने में मदद करनी
  • डिजिटल प्रलेखन के माध्यम से म्यान्मार के समृद्ध सांस्कृतिक और भाषाई धरोहर को संरक्षित करना और बढ़ावा देना
  • ज्ञान तक पहुँच को बढ़ाने के लिए शैक्षिक संस्थाओं, सांस्कृतिक संगठनों और दूसरे भागीदारों के साथ सहयोग करना
  • विकिमीडिया परियोजनाओं में म्यान्मार की विविधतापूर्ण जातीय और भाषाई समुदायों के समावेशन और प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देना

गतिविधियाँ

  • नए सम्पादकों को प्रशिक्षित करने और म्यान्मार से संबंधित सामग्री को सुधारने के लिए एडिटथॉन्स और कार्यशाले आयोजित करना
  • विकिमीडिया परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालयों, विद्यालयों और पुस्तकालयों में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करना
  • स्थानीय और क्षेत्रीय विकिमीडिया कार्यक्रमों में भाग लेना और उन्हें आयोजित करना
  • अल्पसंख्यक भाषाओं सहित म्यान्मार की भाषाओं में सम्पादन को समर्थित करने के लिए संसाधन और उपकरण विकसित करना
  • म्यान्मार से संबंधित विषयों और भाषाई विविधता पर केंद्रित विकिपरियोजनाओं में सहयोग करना
  • अल्पसंख्यक भाषाओं में विकिमीडिया के पहलों को परामर्श और तकनीकी सहायता प्रदान करना

शामिल हों

हम म्यान्मार में विकिमीडिया परियोजनाओं पर योगदान करने में रुचि रखने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हैं। चाहे आप अनुभवी सम्पादक हों या फिर विकिपीडिया पर नए हों, आप आमंत्रित हैं।

सदस्य बनने के लिए कृपया अपना नाम Myanmar Wikimedia Community User Group/Members पर जोड़ें।

संपर्क की जानकारी

म्यान्मार विकिमीडिया समुदाय सदस्य समूह को विकिमीडिया संबद्धता समिति द्वारा आधिकारिक रूप से 31 जनवरी 2020 को मान्यता प्रदान किया गया था।