Jump to content

न्यू इंग्लैंड विकिमीडियाई

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page New England Wikimedians and the translation is 100% complete.
न्यू इंग्लैंड के विकिमीडियाई

न्यू इंग्लैंड के विकिमीडियाई, न्यू इंग्लैंड के सभी विकिमीडियाइयों को प्रतिनिधित करने वाला एक विकिमीडियाई सदस्य समूह है जिसे 30 दिसंबर 2013 को मान्यता मिली थी। यह सदस्य समूह न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में सामूहिक चर्चा और एडिटथॉन्स जैसे विकिमीडिया संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने में दिलचस्पी रखने वाले लोगों और संगठनों को आउटरीच और सहायता प्रदान करता है।
त्वरित कड़ियाँ

बारे में

विकिमीडिया न्यू इंग्लैंड में ग्रेटर बॉस्टन क्षेत्र और न्यू इंग्लैंड के राज्य शामिल हैं। एक क्षेत्रीय सदस्य समूह होने के नाते यह क्षेत्र के विकिमीडियाइयों को एक-दूसरे को जानने के लिए प्रोत्साहित करता है, और क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए समर्थन इकट्ठा करता।

न्यू इंग्लैंड और बॉस्टन को कई सारे प्रसिद्ध महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों, तथा पुस्तकालयों और संग्रहालयों जैसी सांस्कृतिक संस्थाओं के लिए जाना जाता है। इनमें से कई संस्थाओं में विकिमीडिया के कार्यक्रमों की एक समृद्ध संस्कृति है, जिसमें शामिल हैं अपनी कक्षाओं में विकिपीडिया से पढ़ाने और उसका उपयोग करने वाले शिक्षक; एडिटथॉन, प्रशिक्षण और दूसरे कार्यक्रम चलाने वाले लाइब्रेरियन्स, और GLAM परियोजनाओं और एडिटथॉन्स का हिस्सा रह चुके संग्रहालय। इनमें से कई (मगर सब नहीं) कार्यक्रम सदस्य समूह की रिपोर्ट्स में दर्शाए जाते हैं, और क्षेत्र में विकिमीडिया के साथ काम कर रहे लोगों को उनके कार्यक्रम जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। एडिटथॉन्स और कक्षा परियोजनाओं में अनुभवी विकिमीडियाई समुदाय के सदस्य, परियोजनाओं में रुचि रखने वाली स्थानीय संस्थाओं के साथ काम करने को हमेशा तैयार हैं।

न्यू इंग्लैंड सदस्य समूह, पिछले वर्षों में स्वतंत्र रूप से काम कर रहे कई सक्रिय सम्पादकों और विकिमीडियाइयों का एक घर रहा है। सदस्य समूह को विकिमीडिया द्वारा औपचारिक रूप से मान्यता प्राप्त होने से पहले भी क्षेत्र में मीटअप्स की एक लंबी परंपरा थी, जो 2004 तक जाती थी। क्षेत्र के विकिमीडियाइयों ने द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय विकिमीडिया सम्मेलन विकिमेनिया 2006 भी होस्ट किया, जिसने इस क्षेत्र और इसके बाहर कई प्रयासों को बढ़ावा देने में मदद की। विकिमीडिया बॉस्टन मेलिंग सूची हमारे संचार का मुख्य साधन है।

कार्यक्रम

कार्यक्रम मुख्यतः अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर आयोजित किए जाते हैं, तथा वहाँ और हमारी मेलिंग सूची पर घोषित किए जाते हैं। ऐतिहासिक रूप से सम्पादन के कार्यक्रम और कार्यशाले ग्रेटर बॉस्टन और इसके आस-पास के कई महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और संग्रहालयों में आयोजित किए गए हैं, और साथ में रुचि रखने वाले विकिपीडियाइयों के लिए कभी-कभी कैफ़ेज़, विश्वविद्यालयों या उद्यानों में मीटअप्स भी हुए हैं। अगर आप क्षेत्र में हैं तो कृपया हमारे साथ शामिल हों, और अगर आप क्षेत्र में अपना कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं तो साहसी बनें और समूह को बताएँ!

त्वरित कड़ियाँ
हमें यहाँ फ़ॉलो करें
वेबसाइट      Facebook      Twitter     

न्यू इंग्लैंड विकिमीडियाई, न्यू इंग्लैंड में और इसके आस-पड़ोस में कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

हमने 2006 में विकिमेनिया होस्ट किया था, और बॉस्टन के अलग-अलग परिसरों में नियमित रूप से एडिटथॉन्स आयोजित करते हैं।

संकल्प