Jump to content

नए विकियों के आयातक

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page New wikis importers and the translation is 100% complete.
शॉर्टकट:
NWI
इस पृष्ठ पर "नए विकियों के आयातक" ग्लोबल समूह को सौंपे गए सदस्य अधिकारों के उपयोग से संबंधित मानक और दिशानिर्देश प्रदान किए गए हैं।

नए विकियों के आयातक वे सदस्य होते हैं जो नियमित रूप से भाषा प्रस्तावना नीति के अधीन बनाए गए नए विकियों पर उनके अपने-अपने परीक्षण विकियों (इनक्यूबेटर, बीटा विकिविश्वविद्यालय या OldWikisource) पर से पृष्ठों के आयात से निपटते हैं। यह बस एक नियमित तकनीकी कार्य है जो अनुभवी आयातकों द्वारा किया जाना चाहिए (अतीत में हुए आयातों का लॉग देखें)।

ग्लोबल समूह

यह ग्लोबल सदस्य समूह वर्ष 2011 में बनाया गया था; समूह सिर्फ उन्हीं नए बनाए गए विकियों पर सक्रिय होगा जिन्हें ऐसे आयात की आवश्यकता होगी,[1] और विकि के निर्माण के अधिकतम 6 महीने बाद आयात के पूरे हो जाने और जाँच लिए जाने के बाद उन पर अक्षम कर दिया जाएगा।

तकनीकी रूप से वर्तमान में यह एक ऑप्ट-आउट विकि समुच्चय की मदद से किया जाता है जो सभी मौजूदा विकियों को ग्लोबल समूह से दूर रखता है; यह समूह नए विकियों पर अपने आप सक्रिय हो जाता है; नया विकि उपरोक्त के अनुसार ग्लोबल समूह के ऑप्ट-आउट करवाने के लिए विकि समुच्चय में जोड़ा जा सकता है।

यह समूह नए विकियों के आयातकों को अस्थायी लोकल सिसॉप और/या आयातक के अधिकार सौंपने की प्रथा को अधिक्रमित करता है।

पहुँच

विकियाँ आयात करने में स्थापित अनुभव वाले सदस्य (आम तौर पर इनक्यूबेटर के सिसॉप्स) इस ग्लोबल समूह में जोड़े जाते हैं। आपको साबित करना होगा कि आपने अतीत में बिना समस्याओं को XML की मदद से आयात किया हुआ है। अगर एक लघु चर्चा सदस्य के नए विकियों के आयातक बनने की सर्वसम्मति हो तो अनुरोध एक स्टीवार्ड द्वारा स्वीकार कर लिया जाएगा। भाषा समिति के सदस्यों, और साथ ही इनक्यूबेटर, बीटा विकिविश्वविद्यालय या OldWikisource के प्रशासकों की रायों को बेशक अधिक प्राथमिकता दी जाएगी।

ग्लोबल अधिकार दूसरे ग्लोबल समूहों की तरह ही एक स्टीवार्ड द्वारा हटा दिया जा सकता है।

सामान्य प्रश्न

  • इस समूह का उद्देश्य क्या है?
    1. सामान्य आयातकों का काम आसान करना, ताकि उन्हें हर बार किसी विकि के बनाए जाने पर अस्थायी अधिकारों का अनुरोध न करना पड़े; इससे नौकरशाही कम होती है और नए विकियों को खोलने की प्रक्रिया तेज़ हो जाती है।
    2. सुनिश्चित करें कि नए आयात अनुभवी सदस्यों द्वारा ही किए जाएँ, ताकि अतीत की तरह दुर्घटनाएँ न घटें, जैसे गलत कैरेक्टर एनकोडिंग वाले या फिर शीर्षकों में इनक्यूबेटर के उपसर्ग वाले आयात करना, जिससे विकि को हटाकर पुनः आयात करना पड़ता है।
  • क्या XML अपलोड बुरा और खतरनाक नहीं है?
    हाँ, इससे नुकसान किया जा सकता है। मगर इसका उपयोग अतीत में सभी आयातों के लिए किया गया है, और इससे समस्याएँ सिर्फ तभी आती हैं जब आयात अनानुभवी सदस्यों द्वारा की जाती है। अब जब केवल अनुभवी सदस्य ही विकियाँ आयात कर सकते हैं, इससे नियंत्रण का एक अतिरिक्त स्तर जुड़ गया है।
  • एक नया विकि क्या होता है?
    एक नया विकि वह विकि होता है जो अभी-अभी बनाया गया हो (Phabricator पर Wiki-Setup (Create) देखें) और जिस पर कोई सामग्री मौजूद न हो।
  • क्या-क्या आयात किया जाना चाहिए?
    इनक्यूबेटर, बीटा विकिविश्वविद्यालय या फिर OldWikisource से सभी प्रासंगिक सामग्री।

अनुमतियाँ

यह व्याख्या सहित उन अनुमतियों की सूची है जो नए विकियों के आयातकों के पास हैं। स्वचालित रूप से उत्पन्न और अनुवादित सूची Special:GlobalGroupPermissions/new-wikis-importer पर है।

आयात करना

  • दूसरे विकियों से पृष्ठ आयात करना (import)
  • फ़ाइल अपलोड द्वारा पृष्ठ आयात करना (importupload)

हटाना/सुरक्षित करना

  • पृष्ठ हटाना (delete)
  • पृष्ठ पुनर्स्थापित करना (undelete)
  • इतिहास की हटाई गई प्रविष्टियाँ उनके संबद्ध टेक्स्ट के बिना देखना (deletedhistory)
  • हटाया गया टेक्स्ट, और हटाए गए अवतरणों के बीच अंतर देखना (deletedtext)
  • पृष्ठ स्थानांतरित करते समय स्रोत पृष्ठ से अनुप्रेषण न छोड़ना (suppressredirect)
  • सुरक्षा की सेटिंग्स बदलना और सीढ़ी-सुरक्षित पृष्ठ सम्पादित करना (protect)

विविध

  • IP-आधारित रेट सीमाओं से प्रभावित न होना (autoconfirmed)
  • ग्लोबल खाते के लिए ज़बरदस्ती लोकल खाता बनाना (centralauth-createlocal)
  • सदस्य इंटरफ़ेस सम्पादित करना (editinterface)
  • सुरक्षित पृष्ठ (semi protected) सम्पादित करना (editsemiprotected)
  • साइट-व्यापी CSS सम्पादित करना (editsitecss)
  • साइट-व्यापी JSON सम्पादित करना (editsitejson)
  • साइट-व्यापी जावास्क्रिप्ट सम्पादित करना (editsitejs)
  • सुरक्षित पृष्ठ (fully protected) सम्पादित करना (editprotected)
  • पृष्ठ स्थानांतरित करना (move)
  • उपपृष्ठ सहित पृष्ठ स्थानांतरित करना (move-subpages)
  • रेट सीमाओं से प्रभावित न होना (noratelimit)
  • CAPTCHA से गुज़रे बिना CAPTCHA ट्रिगर करने वाली क्रियाएँ करना (skipcaptcha)
  • अस्वीकार्य शीर्षकों या सदस्यनामों की सूची को ओवर्राइड करना (tboverride)
  • दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करना (oathauth-enable)

टिप्पणियाँ

  1. इसमें अध्याय विकियाँ, तथा इनक्यूबेटर, बीटा विकिविश्वविद्यालय या OldWikisource पर शुरू न किए गए विकियाँ शामिल नहीं हैं। ये "सभी मौजूदा विकियाँ" समुच्चय में तुरंत जोड़ दिए जा सकते हैं।

यह भी देखें