Jump to content

सार्वजनिक प्रॉक्सी निवारण

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page No open proxies and the translation is 100% complete.
शॉर्टकट:
NOP
WM:NOP
इस पृष्ठ पर Meta-Wiki और सभी दूसरी विकिमीडिया परियोजनाओं पर सार्वजनिक प्रॉक्सियों के अवरोधन के बारे में जानकारी प्रदान की गई है। परियोजनाओं की लोकल नीतियाँ हो सकती हैं जो इस ग्लोबल नीति के परे भी जा सकते हैं। इसकी चर्चा फरवरी 2004 में हुई थी, और नीति का पृष्ठ मार्च 2006 में बनाया गया था।

नीति

सार्वजनिक रूप से उपलब्ध प्रॉक्सियाँ (सशुल्क प्रॉक्सियों सहित) किसी भी समय किसी भी अवधि के लिए अवरोधित कर दी जा सकती हैं। जहाँ ये वैध सदस्यों को प्रभावित कर सकता है, वे इसके लक्ष्य नहीं हैं और अवरोधित किए जाने तक स्वतंत्रता से प्रॉक्सियों का उपयोग कर सकते हैं। मगर दूसरी ओर टोर से सम्पादित करना अपने आप प्रतिबंधित कर दिया जाता है। किसी सार्वजनिक या गुमनाम प्रॉक्सी से Meta या फिर किसी विकिमीडिया परियोजना को पढ़ने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

अस्थायी IP पते या होस्ट्स जो अन्यथा स्थायी प्रॉक्सियाँ नहीं हैं, आम तौर पर छोटी अवधियों के लिए अवरोधित की जानी चाहिए क्योंकि कदाचित अंततः IP पता ट्रांसफ़र कर दिया जाएगा या फिर डायनामिक रूप से सौंप दिया जाएगा, या फिर सार्वजनिक प्रॉक्सी को बंद कर दिया जाएगा। जब वह बंद हो जाए, IP पते पर से अवरोध हटा दिया जाना चाहिए।

अपवाद

IP अवरोध अपवाद टैग की मदद से सदस्यों को सार्वजनिक प्रॉक्सी से सम्पादित करनी की अनुमति दी जा सकती है। यह प्रबंधकों द्वारा लोकल परियोजनाओं और स्टीवार्ड्स द्वारा ग्लोबल रूप से प्रदान किया जाता है।

मगर कई सदस्य अपने ब्राउज़र की डिफ़ॉल्ट सेटिंग के कारण अनजाने में सार्वजनिक प्रॉक्सी से परियोजनाओं पर आ जाते हैं। IP अवरोध अपवाद का आवेदन करने (जिसमें समय लग सकता है और जिसका प्रदान किया जाना आश्वासित नहीं) से पहले आपको अपने ब्राउज़र की इंटरनेट कनेक्शन की वरीयता को जाँचकर प्रॉक्सी से पहुँच को अक्षम करना चाहिए।

ग्लोबल अपवाद और अपील

अगर आपका IP पता सभी विकियों पर अवरोधित कर दिया गया है[1] और आपको लगता है कि यह एक गलती है, या फिर आपको मान्य कारणों से टोर/प्रॉक्सियों का उपयोग करना पड़ता है जो आप नहीं कर पा रहे हैं,[2] तो आप स्टीवार्ड्स से संपर्क कर सकते हैं। वे ग्लोबल अवरोध हटा सकते हैं या फिर आपके खाते को एक अपवाद प्रदान कर सकते हैं।

  • अनुशंसित तरीका है अनावरोध टिकट अनुरोध प्रणाली का उपयोग करना।
  • वैकल्पिक रूप से आप stewards(_AT_)wikimedia.org को गोपनीय रूप से एक ईमेल भेज सकते हैं (सीधे संपर्क का फ़ॉर्म)। आप किसी भी भाषा का उपयोग कर सकते हैं, हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे। उसमें शामिल करें:
    1. आपके त्रुटि संदेश[1][2] में उल्लिखित IP,
    2. आप जिस सदस्यनाम का उपयोग करना चाहेंगे और
    3. आपको क्यों लगता है कि ग्लोबल अवरोध एक त्रुटि था या फिर आपके लिए टोर का उपयोग करना क्यों आवश्यक है।
  • मेटा-विकि के अनुरोध पृष्ठ का उपयोग करना भी संभव है अगर आप उसे सम्पादित कर पा रहे हैं और अपना IP पता दर्शाने (ग्लोबल अवरोधों के मामले में) या फिर गोपनीयता चाहने के आपके कारण बताने (टोर के उपयोग के मामले में) से कोई आपत्ति नहीं रखते हैं। ग्लोबल अवरोध मेटा-विकि पर लागू नहीं होते हैं।

अगर आपका IP एक सार्वजनिक प्रॉक्सी है तो उस पर से अवरोध हटाया नहीं जाएगा। कदाचित एक अपवाद प्रदान किया जाएगा अगर आप अच्छे से साबित करें कि आप उसका दुरुपयोग नहीं करेंगे; कुछ स्पष्ट मामले हैं चीन के ग्रेट फ़ायरवॉल द्वारा अवरोधित सदस्य, और अतीत में काफी योगदान कर चुके खाते।

अगर आपको एक टोर अपवाद प्रदान किया जाता है और आपके पास तब तक एक खाता नहीं होता है तो स्टीवार्ड आपके लिए खाता भी बना देगा, और आपको आपके ईमेल पते पर एक अस्थायी पासवर्ड प्राप्त होगा।

कृपया अपने सदस्य वार्ता पृष्ठ पर एक लोकल अवरोध के हटाए जाने का अनुरोध जोड़ें; ऐसा सिर्फ लोकल अवरोधों के लिए किया जाना चाहिए। लोकल प्रबंधक ग्लोबल अवरोध नहीं हटा सकते, और बस सामान्य अनुदेश दोहरा देंगे।

लोकल अपवाद

अगर आप सिर्फ एक या कुछ ही विकियों को सम्पादित करना चाहते हैं तो आप एक लोकल अपवाद माँग सकते हैं। अपवाद की अनुमति देने वाली नीतियों वाली परियोजनाएँ यहाँ उदाहरण के रूप में सूचीबद्ध हैं:

दूसरी परियोजनाओं के लिए उनकी नीतियाँ जाँचें या फिर वहाँ पर किसी लोकल सिसॉप से संपर्क करें।

तर्काधार

प्रॉक्सी सेवाएँ योगदानकर्ता के इंटरनेट कनेक्शन को बदल देती हैं, जिससे विकिमीडिया परियोजनाओं से सीधे जुड़ने के बजाय कनेक्शन को प्रॉक्सी प्रदाता की सेवाओं के माध्यम से अनुप्रेषित कर दिया जाता है।

हालाँकि Meta दुनिया में सभी को योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करता है, ऐसी प्रॉक्सियों का अक्सर दुरुपयोग के उद्देश्यों से शोषण किया जाता है। क्योंकि मीडियाविकि (विकि का सॉफ़्टवेयर) दुरुपयोग के विरुद्ध प्रबंधकों के हस्तक्षेप के लिए IP पतों पर निर्भर है, सार्वजनिक प्रॉक्सियों से सदस्य पूरी तरह से प्रबंधकों के हस्तक्षेप के आर-पार जा सकते हैं। स्क्रिप्ट्स या अस्वीकृत बॉट्स का उपयोग करके द्वेषपूर्ण सदस्य जल्दी-जल्दी से IP पता बदलकर, लगातार नुकसान पहुँचाते हैं जो कि असहाय प्रबंधकों द्वारा रोका नहीं जा सकता। विकिमीडिया परियोजनाओं पर ऐसे कई हमले हुए हैं, जिससे काफी नुकसान हुआ है और जिन्होंने प्रबंधकों का काफी समय खाया किया है जो वे दूसरे मुद्दों पर लगा सकते थें।

इस नीति से कुछ सम्पादकों को तकलीफ़ हो सकती है, जिन्हें अपके निवास स्थान में सेंसरशिप के आर-पार जाने के लिए सार्वजनिक प्रॉक्सियों का उपयोग करना पड़ता है, एक जाना-माना उदाहरण है चीन जनवादी गणराज्य की सरकार, जो अक्सर विकिपीडिया को पढ़ने या सम्पादित करने से चीन के लोगों को रोकने की कोशिश करती है।

टिप्पणियाँ

  1. a b इस प्रकार का त्रुटि संदेश:

    Your IP address has been blocked on all wikis.

    The block was made by $1. The reason given is $2.

    • Start of block: $8
    • Expiry of block: $6

    Your current IP address is $3. Please include all above details in any queries you make.

    If you believe you were blocked by mistake, you can find additional information and instructions in the Stewards Block Wizard.

  2. a b इस प्रकार का त्रुटि संदेश:

    आपके IP पते, $1, को अपने आप एक टोर निकास नोड के रूप में पहचाना गया है। दुरुपयोग को रोकने के लिए टोर से सम्पादित करना अवरोधित है। वैध सदस्यों के लिए अतिरिक्त जानकारी और अनुदेशों के लिए सार्वजनिक प्रॉक्सी निवारण की ग्लोबल नीति देखें।

ये भी देखें