ओवरसाइट नीति
| यह पृष्ठ एक ग्लोबल नीति का हिन्दी भाषा में अनुवाद है। कृपया ध्यान दें कि इस दस्तावेज़ के मूल अंग्रेज़ी संस्करण और अनुवाद के बीच अर्थ या व्याख्या में कोई अंतर होने की स्थिति में मूल अंग्रेज़ी संस्करण को प्राथमिकता दी जाती है। यह पृष्ठ समुदाय द्वारा विकसित और स्वीकार किया गया है और सभी परियोजनाओं द्वारा इसका पालन किया जाना अनिवार्य है। इसे समुदाय की पूर्व स्वीकृति के बिना संशोधित नहीं किया जाना चाहिए। |
| कानूनी और सुरक्षा के कारणों से विकिमीडिया संस्थान ने इस भूमिका के लिए दो-कारक प्रमाणीकरण को अनिवार्य किया है। यह सॉफ़्टवेयर द्वारा भी लागू किया जाता है (2FA सक्षम न करने वाले सदस्य अपनी अनुमतियों का प्रयोग नहीं कर पाएँगे)। |
ओवरसाइट या सप्रेशन का अर्थ है जनता से अवतरण, सम्पादन सारांश, सदस्यनाम, या फिर लॉग प्रविष्टियाँ छिपाना। यह पहुँच ओवरसाइटर्स, स्टीवार्ड्स, और कर्मचारी ग्लोबल समूह के सदस्यों को उपलब्ध होती है। सप्रेस की गई डेटा केवल इन्हीं समूहों के सदस्यों द्वारा देखी और पुनर्स्थापित की जा सकती है, मगर इसका अपवाद हैं लोकपाल, जो सप्रेस की गई डेटा देख सकते हैं (मगर पुनर्स्थापित नहीं कर सकते)।
ओवरसाइट और सप्रेशन का अक्सर एक दूसरे के स्थान पर प्रयोग किया जाता है। 'ओवरसाइट' शब्द पदावनत मीडियाविकि एक्सटेंशन Oversight से लिया गया है, जिसकी जगह मीडियाविकि मूल की एक सुविधा 'RevisionDelete' ने ले ली है।
जानकारी
जनता (प्रबंधकों सहित) से डेटा छिपाने के लिए शुरुआत में Oversight नामक एक मीडियाविकि एक्सटेंशन का उपयोग किया जाता था; केवल 'oversight' अधिकार वाले सदस्य ओवरसाइट की गई सामग्री देख पाते थे। क्योंकि क्रियाओं को पूर्ववत करने के लिए इसे डेटाबेस तक पहुँच की आवश्यकता होती थी, संस्करण 1.16 में Oversight की जगह लेने के लिए मीडियाविकि मूल के हिस्से के रूप में RevisionDelete नामक एक नई प्रणाली लाई गई थी।
RevisionDelete की मदद से डेटाबेस को सीधे क्वेरी किए बिना सप्रेस किए गए सम्पादनों और लॉग प्रविष्टियों को पुनर्स्थापित किया जा सकता है। साथ ही, यह पृष्ठ इतिहास में स्पष्ट बता देता है कि किस सम्पादन को ओवरसाइट किया गया है। 2015 में पुरानी ओवरसाइट की गई क्रियाओं को सप्रेस की गई क्रियाओं में बदलने के बाद Oversight एक्सटेंशन सभी विकिमीडिया विकियों पर से हटा दिया गया था।
मीडियाविकि की RevisionDelete सुविधा की मदद से अवतरणों के टेक्स्ट, सम्पादन सारांश, और सम्पादकों के सदस्यनाम/IP पते पृष्ठ इतिहासों से सप्रेस किए जा सकते हैं। लॉग प्रविष्टियों पर लक्ष्य और पैरामीटर्स, सम्पादन सारांश, और कर्ता का सदस्यनाम छिपाना संभव है। साथ ही, 'hideuser' अधिकार से ओवरसाइटर्स किसी सदस्य को अवरोधित करते समय सभी पृष्ठ सम्पादनों और लॉग प्रविष्टियों से उसके सदस्यनाम को सप्रेस कर सकते हैं।
सप्रेशन्स गोपनीय रूप से लॉग किए जाते हैं और यह लॉग केवल उल्लिखित समूहों के सदस्यों को ही Special:Log/suppress के माध्यम से उपलब्ध है।
अधिकार
विकिमीडिया विकियों पर ओवरसाइट समूहों के सदस्यों के पास डिफ़ॉल्ट से निम्न अधिकार होते हैं। कुछ विकियों पर अलग कॉन्फ़िगरेशन्स हो सकते हैं।
'deleterevision'— पृष्ठों के विशिष्ट अवतरण हटाना और पुनर्स्थापित करना'deletelogentry'— विशिष्ट लॉग प्रविष्टियाँ हटाना और पुनर्स्थापित करना'hideuser'— जनता से छिपाते हुए या उनके सामने लाते हुए सदस्यनाम को अवरोधित या अनावरोधित करना'suppressrevision'— पृष्ठों के विशिष्ट अवतरण देखना, सभी सदस्यों से छिपाना और उनके सामने लाना'suppressionlog'— सप्रेशन लॉग देखना'abusefilter-hide-log'— दुरुपयोग लॉग में प्रविष्टियाँ छिपाना'abusefilter-hidden-log'— दुरुपयोग लॉग की छिपाई गई प्रविष्टियाँ देखना
IRC चैनल
एक गोपनीय IRC चैनल (#wikimedia-privacyजुड़ें) है जिसकी IRC का उपयोग करने वाले सभी ओवरसाइटर्स और स्टीवार्ड्स को पहुँच होनी चाहिए। अगर आपको पहुँच प्राप्त करने में मदद चाहिए तो किसी स्टीवार्ड से संपर्क करें।
नीति
प्रयोग
इस सुविधा का उपयोग चार मामलों में स्वीकार्य है:
- गैर-सार्वजनिक व्यक्तिगत जानकारी हटाना जैसे फ़ोन नंबर्स, घर के पते, कार्यस्थल या पहचान ऐसे गुमनाम या उपनामी व्यक्तियों के जिन्होंने अपनी पहचान का खुलासा न किया हो, या फिर ऐसे सार्वजनिक व्यक्तियों का जिन्होंने उस व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा न किया हो।
- संभाव्य निंदात्मक जानकारी हटाना या तो:
- विकिमीडिया संस्थान की सलाह पर या फिर
- जब मामला साफ हो और अवतरण को रखने का कोई सम्पादकीय कारण न हो।
- विकिमीडिया संस्थान की सलाह पर कॉपीराइट के उल्लंघन हटाना।
- स्वचालित सूचियों और लॉग्स से स्पष्ट हमले वाले नाम छिपाना जहाँ पर ऐसा करने से पृष्ठ इतिहास को नुकसान न पहुँचे। स्पष्ट हमला वह होता है जो स्पष्टतः किसी को बदनाम करने, धमकी देने, मानहानि करने, अपमानित करने या परेशान करने करने के इरादे से किया गया हो।
सामान्यतः लोकल ओवरसाइटर्स उपलब्ध होने पर लोकल ओवरसाइटिंग उन्हीं को हैंडल करना चाहिए। स्टीवार्ड्स आपातकालीन स्थितियों या क्रॉस-विकि मुद्दों के मामलों में या फिर किसी भी लोकल ओवरसाइटर के उपलब्ध न होने पर लोकल ओवरसाइटिंग हैंडल कर सकते हैं (संपर्क की जानकारी देखें)।
पहुँच
ओवरसाइट की पहुँच स्टीवार्ड्स द्वारा प्रदान की जाती है। इस अनुभाग में बस स्टीवार्ड्स की प्रथाओं और गैर-सार्वजनिक व्यक्तिगत डेटा तक पहुँच की नीति का वर्णन किया गया है।
ओवरसाइटर्स को 18 वर्ष और अपने न्यायक्षेत्रों में कानूनी उम्र, दोनों का होना होगा और विकिमीडिया संस्थान के गैर-सार्वजनिक जानकारी तक पहुँच के लिए गोपनीयता के समझौते पर हस्ताक्षर करने को राज़ी होना होगा। उन्हें गोपनीयता नीति के भी अनुकूल होना होगा।
स्टीवार्ड्स सभी विकियों पर ओवरसाइट किए गए अवतरण देख सकते हैं और आपातकालीन स्थितियों में या फिर बिना ओवरसाइटर्स के विकियों पर अपने आपको ओवरसाइट के अधिकार प्रदान कर सकते हैं। किसी भी विकि पर अगर ओवरसाइटर्स हों तो कम-से-कम दो होने चाहिए। यह इसलिए है ताकि वे परस्पर अपनी क्रियाओं को नियंत्रित और सत्यापित कर सकें। अगर किसी विकि पर बस एक ही ओवरसाइटर बाकी हो (सामान्यतः अगर दूसरा ओवरसाइटर हटा दिया जाए या फिर खुद इस्तीफ़ा दे) तो समुदाय को तुरंत एक नया ओवरसाइटर नियुक्त करना होगा या फिर बाकी बचे ओवरसाइटर को भी निष्कासित करना होगा।
बिना मध्यस्थता समिति के विकियों पर समुदाय को सर्वसम्मति से ओवरसाइटर्स स्वीकार करने होंगे। उम्मीदवारों को लोकल समुदाय में अनुरोध करना होगा और अनुरोध को लोकल समुदाय तक ठीक से पहुँचाना होगा (सामुदायिक चर्चा पृष्ठों, मेलिंग सूचियों आदि से)। अपने लोकल समुदाय में सर्वसम्मति (पक्ष/विपक्ष वाले मतदान में कम-से-कम 70 से 80 प्रतिशत या फिर बहुविकल्पी चुनाव में सबसे ज़्यादा मत) और कम-से-कम 25 से 30 सदस्यों की स्वीकृति प्राप्त करने के बाद सदस्य को समुदाय की चर्चा की एक कड़ी के साथ स्टीवार्ड के अनुरोध/अनुमतियाँ पर पहुँच का अनुरोध करना चाहिए।
25 से 30 सदस्यों की स्वीकृति से निर्वाचित मध्यस्थता समिति वाले विकियों पर सदस्य मध्यस्थता समिति द्वारा भी नियुक्त किए जा सकते हैं, अगर लोकल समुदाय स्वतंत्र चुनाव की माँग न करे। समझौते के बाद लोकल मध्यस्थता समिति के एक सदस्य को स्टीवार्ड के अनुरोध/अनुमतियाँ पर एक अनुरोध जोड़ना चाहिए।
लोकल प्रबंधक भी ओवरसाइट करने योग्य डेटा वाले विशिष्ट अवतरण या लॉग प्रविष्टि को हटा सकते हैं, मगर वह अवतरण या प्रविष्टि सप्रेस किए जाने तक दूसरे प्रबंधकों को भी दिखेगी।
पहुँच की निवृत्ति
ओवरसाइट की पहुँच स्टीवार्ड्स द्वारा सदस्य जाँच नीति से अनुकूलित नियमों के अधीन हटाई जाती हैं। इस अनुभव में बस स्टीवार्ड्स की प्रथाओं का वर्णन किया गया है।
ओवरसाइट की पहुँच वाले एक वर्ष से अधिक समय से अक्रिय किसी भी सदस्य खाते से ओवरसाइट की पहुँच हटा दी जाएगी।
उपकरण के दुरुपयोग के मामले में स्टीवार्ड या ओवरसाइटर की पहुँच तुरंत हटा दी जाएगी। यह विशेषतः तब होगा जब क्रियाएँ नियमित रूप से बिना उचित कारण के की जाएँ (कड़ियाँ तथा बुरे व्यवहार के सबूत प्रदान किए जाने चाहिए)।
ओवरसाइट के दुरुपयोग के संदेह की चर्चा लोकल विकि पर की जानी चाहिए। स्वीकृत मध्यस्थता समिति वाले विकियों पर समिति पहुँच की निवृत्ति पर फैसला ले सकती है। बिना किसी स्वीकृत मध्यस्थता समिति वाले विकियों पर समुदाय पहुँच की निवृत्ति के लिए मतदान कर सकता है। कोई स्टीवार्ड अपने आप पहुँच हटाने का फैसला नहीं ले सकता, मगर दुरुपयोग को साबित करने के लिए आवश्यक जानकारी (जैसे लॉग्स) प्रदान कर सकता है। अगर आवश्यक हो, विशेषतः गोपनीयता नीति के प्रति सम्मान की कमी हो, तो पहुँच हटाने का अनुरोध विकिमीडिया संस्थान के मंडल से भी किया जा सकता है।
ओवरसाइट के अनुरोध
| यह सप्रेशन का अनुरोध करने का स्थान नहीं है। अगर आप डेटा छिपाने का अनुरोध करना चाहते हैं तो कृपया ध्यान दें कि गोपनीय जानकारी सार्वजनिक स्थान पर पोस्ट नहीं की जानी चाहिए। किसी ओवरसाइटर से संपर्क करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह पृष्ठ देखें। अत्यावश्यक क्रॉस-विकि अनुरोधों के लिए #wikimedia-stewardsजुड़ें IRC चैनल पर एक स्टीवार्ड को खोजें और उससे गोपनीय रूप से संपर्क करें। |
कृपया अपना अनुरोध सार्वजनिक रूप से पोस्ट न करें।
सभी विकिमीडिया विकियाँ
- स्टीवार्ड्स आवश्यकतानुसार किसी भी विकि पर अपने आपको ओवरसाइट की अस्थायी पहुँच प्रदान कर सकते हैं।
- किसी स्टीवार्ड से संपर्क करने से पहले कृपया जाँचें कि उस विकि के अपने लोकल ओवरसाइटर्स हैं कि नहीं; सूची निम्नोक्त है।
- कृपया अपना अनुरोध विकि पर या फिर सार्वजनिक IRC चैनल पर न डालें। सभी अनुरोध गोपनीय रूप से किए जाने चाहिए।
- लोकपालों के पास सप्रेस किए गए अवतरण देखने की तकनीकी क्षमता होती है।
IRC
- सदस्य स्टीवार्ड्स से #wikimedia-stewardsजुड़ें IRC चैनल पर संपर्क कर सकते हैं। कृपया चैनल पर किसी स्टीवार्ड की माँग करें, और अपना अनुरोध उस स्टीवार्ड को एक गोपनीय संदेश के रूप में करें। अपना अनुरोध सार्वजनिक चैनल में न लिखें। आपातकालीन स्थितियों में किसी स्टीवार्ड का ध्यान आकर्षित करने के लिए
!stewardलिखें। साधारण अनुरोधों के लिए इसके बजाय@stewardलिखें। फिर, किसी भी मामले में, सीधे स्टीवार्ड को संदेश भेजें; आम तौर पर ऐसा करने के लिए आपको उसके नाम पर क्लिक करना होगा।
ईमेल
- stewards-oversight
wikimedia
org पर स्टीवार्ड्स के VRT गोपनीय कतार में एक ईमेल भेजें (प्रत्यक्ष विकि इंटरफ़ेस), या फिर - Special:EmailUser की मदद से किसी भी स्टीवार्ड को गोपनीय रूप से ईमेल भेजें।
बेलारूसी विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- कोई मेलिंग सूची नहीं
बंगाली विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-bn-wp
wikimedia.org - सीधे ईमेल करें: bn:Special:EmailUser/গোপনকারী
चीनी विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-zh-wp
wikipedia.org - सीधे ईमेल करें: zh:Special:EmailUser/Oversight-zhwp
अंग्रेज़ी विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-en-wp
wikimedia.org - सीधे ईमेल करें: w:Special:EmailUser/Oversight
- AmandaNP (ईमेल)
- Amorymeltzer (ईमेल)
- Anarchyte (ईमेल)
- Aoidh (ईमेल)
- Asilvering (ईमेल)
- Barkeep49 (ईमेल)
- Cabayi (ईमेल)
- Callanecc (ईमेल)
- CaptainEek (ईमेल)
- Daniel (ईमेल)
- Daniel Quinlan (ईमेल)
- Doug Weller (ईमेल)
- Drmies (ईमेल)
- Dweller (ईमेल)
- Elli (ईमेल)
- Giraffer (ईमेल)
- Girth Summit (ईमेल)
- GorillaWarfare (ईमेल)
- Guerillero (ईमेल)
- HJ Mitchell (ईमेल)
- HouseBlaster (ईमेल)
- Izno (ईमेल)
- KrakatoaKatie (ईमेल)
- L235 (ईमेल)
- Lofty abyss (ईमेल)
- LuK3 (ईमेल)
- Mailer diablo (ईमेल)
- Moneytrees (ईमेल)
- Mz7 (ईमेल)
- Oshwah (ईमेल)
- PhilKnight (ईमेल)
- Ponyo (ईमेल)
- Primefac (ईमेल)
- Richwales (ईमेल)
- Risker (ईमेल)
- Salvio giuliano (ईमेल)
- ScottishFinnishRadish (ईमेल)
- Sdrqaz (ईमेल)
- SilverLocust (ईमेल)
- Stwalkerster (ईमेल)
- The Blade of the Northern Lights (ईमेल)
- Theleekycauldron (ईमेल)
- Thryduulf (ईमेल)
- ToBeFree (ईमेल)
- Vanamonde93 (ईमेल)
- Xaosflux (ईमेल)
फ़िनिश विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-request-fiwiki-l
lists.wikimedia.org - सीधे ईमेल करें: fi:Special:EmailUser/Häivytyspyynnöt
फ़्रांसीसी विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: privacy-fr-wp
wikimedia.org - सीधे ईमेल करें: fr:Special:EmailUser/Masqueurs
- Arcyon37 (ईमेल)
- Céréales Killer (ईमेल)
- JohnNewton8 (ईमेल)
- Kropotkine 113 (ईमेल)
- Lomita (ईमेल)
- SleaY (ईमेल)
जर्मन विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-de-wp
wikimedia.org - सीधे ईमेल करें: de:Special:EmailUser/Oversight-Email
- Nolispanmo (ईमेल)
- Ra'ike (ईमेल)
- Stefan64 (ईमेल)
- Tkarcher (ईमेल)
- Werner von Basil (ईमेल)
इंडोनेशियाई विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-id-wp
wikimedia.org - सीधे ईमेल करें: id:Special:EmailUser/Pengawas WBI
इतालवी विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-it-wp
wikimedia.org - सीधे ईमेल करें: it:Special:EmailUser/Soppressori
जापानी विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-ja-wp
wikipedia.org - सीधे ईमेल करें: ja:Special:EmailUser/Oversight-JAWP
- Infinite0694 (ईमेल)
- Ohgi (ईमेल)
- Penn Station (ईमेल)
- W.CC (ईमेल)
कोरियाई विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-ko-wp
wikimedia.org - सीधे ईमेल करें: ko:Special:EmailUser/기록보호자
फ़ारसी विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-fa-wp
lists.wikimedia.org
पोलिश विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: wikipedia-pl-oversighters
lists.wikimedia.org
पुर्तगाली विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-wp-pt
lists.wikimedia.org - सीधे ईमेल करें: pt:Special:EmailUser/Supressor
रूसी विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: wikipedia-ru-oversighters
lists.wikimedia.org
सरल अंग्रेज़ी विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-wp-simple
lists.wikimedia.org - सीधे ईमेल करें: simple:Special:EmailUser/Oversight~simplewiki
स्पेनी विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-es
lists.wikimedia.org - सीधे ईमेल करें: es:Special:EmailUser/Supervisor~eswiki
- -jem- (ईमेल)
- Platonides (ईमेल)
तुर्की विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: gozetmen
lists.wikimedia.org
यूक्रेनी विकिपीडिया
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- कोई मेलिंग सूची नहीं
- गैर-आपातकालीन स्थितियों में स्टीवार्ड्स को कार्रवाई करने की स्पष्ट अनुमति है, और अनुरोध उनको भी प्राप्त हो सकते हैं
विकिमीडिया कॉमन्स
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-commons
lists.wikimedia.org
मेटा-विकि
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight-meta
wikimedia.org - सीधे ईमेल करें: m:Special:EmailUser/Meta-Wiki oversighters
- DerHexer (ईमेल)
- Elton (ईमेल)
- EPIC (ईमेल)
- KonstantinaG07 (ईमेल)
- Minorax (ईमेल)
- Sotiale (ईमेल)
- Xaosflux (ईमेल)
विकिडेटा
- लोकल जानकारी पृष्ठ
- ओवरसाइटर्स की स्वचालित रूप से उत्पन्न सूची
- मेलिंग सूची: oversight
wikidata.org - सीधे ईमेल करें: d:Special:EmailUser/Wikidata Oversight