रणनीति/विकिमीडिया आंदोलन/2017

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Strategy/Wikimedia movement/2017 and the translation is 100% complete.
अनुवाद में सहायता करना चाहते हैं? बचे हुए संदेशों को अनुवादित करें


2030 तक, विकिमीडिया मुक्त ज्ञान के पारिस्थितिक तंत्र का आवश्यक बुनियादी ढाँचा बन जाएगा, और जिस किसी के पास भी हमारी दृष्टि होगी, वह हमसे जुड़ने में सक्षम होगा।

हम, विकिमीडिया के योगदानकर्ताएँ, समुदाय, और संगठन, मानव विविधता को पूरी तरह से प्रतिनिधित करने वाले ज्ञान को एकत्र करके, और दूसरों को भी ऐसा ही करने में सक्षम करने वाली सेवाएँ और संरचनाएँ बनाकर, हमारी दुनिया को आगे बढ़ाएँगे।

हम सामग्री को विकसित करने के अपने मिशन को जारी रखेंगे, जैसा हमने अतीत में किया और भविष्य में भी करते रहेंगे।

ज्ञान ही सेवा है: हमारे सदस्यों की सेवा करने के लिए हम एक ऐसा मंच बनेंगे जो इंटरफ़ेसों और समुदायों के परे, दुनिया को मुक्त ज्ञान बाँटे। हम उपकरण बनाएँगे ताकि हमारे सहयोगी और भागीदार, विकिमीडिया के बाहर भी मुक्त ज्ञान को संगठित करके बाँट सके।

ज्ञान की न्यायपरस्ता: एक सामाजिक आंदोलन के रूप में, हम ऐसे ज्ञान और समुदायों पर अपना प्रयास केंद्रित करेंगे जिन्हें बल और स्वाधिकार की संरचनाओं ने दबाकर रखा है। हम शक्तिशाली और विविध समुदाय बनाने के लिए हर पूर्वपीठिका से लोगों का स्वागत करेंगे। हम लोगों को मुक्त ज्ञान प्राप्त करने और उसपर योगदान करने से लोगों को रोकने वाली सामाजिक, राजनीतिक, और तकनीकी बाधाओं को तोड़ देंगे।

प्रक्रिया के बारे में अद्यत रहें

चर्चाओं के तीन चक्र थे। पहला चक्र 18 अप्रैल 2017 को खत्म हुआ। दूसरा चक्र 12 जून को खत्म हुआ। तीसरा चक्र 31 जुलाई को खत्म हुआ।

अब आप इस प्रक्रिया से उभरे रणनीतिक दिशा के टेक्स्ट को पढ़ सकते हैं। अगर आपको लगता है कि यह विकिमीडिया आंदोलन के आगे बढ़ने के लिए सही दिशा है, कृपया आकर इसका समर्थन करें।

अधिक जानें

वर्तमान अपडेट्स

कैथरीन मा‌अर आंदोलन रणनीति की प्रक्रिया के बारे में चल रहे काम के साप्ताहिक सारांश भेजती हैं। आप भी अपने वार्ता पृष्ठ पर समाचार प्राप्त करने के लिए साइन-अप कर सकते हैं।


इस बातचीत में शामिल दर्शकों के बारे में जानकारी (ट्रैक)

हमारे आंदोलन में कई अलग-अलग समूह हैं जो ज्ञान के साथ अलग-अलग तरीकों से जुड़ते हैं। उन सबकी ज़रूरतों और दृष्टिकोणों को अच्छी तरह से समझने के लिए हमारे मूल दल ने दर्शकों के अनुसार खोज और चर्चा के अलग-अलग "ट्रैक" बनाए हैं। मुख्य सहभागिता ट्रैक, संगठित समूहों और व्यक्तिगत योगदानकर्ताओं के हैं। तीसरी चर्चाएँ उन लोगों के लिए हैं जो हमारे आंदोलन की बातचीत में नहीं हैं, अर्थात् पाठक, विशेषज्ञ और भागीदार। हम वर्तमान में उनकी रायों को बेहतर ढंग से समझने के लिए अनुसंधान और साक्षात्कार दोनों कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें (कड़ी जल्द आ रही है)।

संगठित समूह

ट्रैक 'क'

इस समूह में विकिमीडिया आंदोलन के सहभागी, संगठित आंदोलन समितियाँ जिनमें वित्त प्रसार समिति और संबद्धीकरण समिति, विकिमीडिया संस्थान के कर्मचारी, संस्थान का न्यासी मंडल, और बाकी संगठित और अर्ध-संगठित समूह जो हमारे आंदोलन के साथ जुड़े हुए हैं, शामिल हैं।

व्यक्तिगत योगदानकर्ताएँ

ट्रैक 'ख'

इस समूह में अलग अलग भाषाओं और विकिमीडिया परियोजनाओं के साथ जुड़े व्यक्तिगत योगदानकर्एँता जैसे सम्पादक, क्यूरेटर और स्वयंसेवक विकासक शामिल हैं।

नई आवाज़ें: पाठक, विशेषज्ञ और भागीदार

ये पहले ट्रैक 'ग' और 'घ' थे

हम उन आवाजों को बेहतर ढंग से समझने के लिए अनुसंधान कर रहे हैं जो हमारी आंदोलन चर्चाओं का हिस्सा नहीं हैं: पाठक, विशेषज्ञ और भागीदार। एक पूरी तस्वीर सुनिश्चित करने के लिए, हम अनुसंधान में संलग्न हैं साथ ही साथ इन लोगों के साथ साक्षात्कार और छोटे सम्मेलनों कर रहे हैं। इस समूह में हमारी परियोजनाओं के मौजूदा और नए पाठक, उन देशों और भाषाओं में मौजूदा और संभावित भागीदार, जहाँ हमें अच्छी तरह जाना जाता है (भूतपूर्व ट्रैक 'ग') और जहाँ हमें बहुत कम जाना जाता है (भूतपूर्व ट्रैक 'घ'), दोनों शामिल हैं।


प्रक्रिया

मूल रणनीति दल ने लंबे अरसे से जुड़े स्वयंसेवक विकिमीडियाइयों के साथ मिलकर एक प्रक्रिया तैयार की है।


दल

हमारे आंदोलन के साथ जुड़े लोगों के कई समूह मिलकर रणनीति प्रक्रिया का आयोजन कर रहे हैं (और आप भी उनमें से एक हो सकते हैं!)


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अधिक प्रश्नों के उत्तर 'अधिक पूछे जाने वाले प्रश्न' में मौजूद हैं।


सुधार सुझाएँ

(अंग्रेज़ी) आपको इस प्रक्रिया के बारे में चर्चा करने का निवेदन है और आप संवाद पृष्ठ पर इसके बारे में और प्रश्न पूछ सकते हैं।

ये भी देखें