Strategy/Wikimedia movement/2018-20/Updates/December 2019/hi

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Strategy/Wikimedia movement/2018-20/Updates/December 2019 and the translation is 86% complete.

आप सभी को नमस्कार,

आंदोलन रणनीति में क्या चल रहा है और अनुशंसा के मामले में चीज़ें कहाँ तक पहुँची हैं, मैं उसका एक संक्षिप्त विवरण साझा करना चाहती थी।

अनुशंसाओं का सृजन, लेखन समूह की बैठक

अनुशंसाओं को परिष्कृत करने का काम सही प्रकार से आगे बढ़ रहा है। लेखन समूह के सदस्य पिछले सप्ताह बर्लिन में व्यक्तिगत तौर पर एक साथ आए और 89 अनुशंसाओं को समेकित करने के लिए उन्होंने पाँच ऊर्जावान और सफल दिन बिताए। संगत अनुशंसाओं का सेट निर्मित करने के उद्देश्य से, वे पिछले विषयगत क्षेत्रों में से ओवरलैपिंग विचारों को एकसाथ लाए।

89 अनुशंसाओं में परिवर्तन के लिए कई सामान्य क्षेत्रों को दर्शाया गया, और लेखकों ने इन क्षेत्रों के आसपास इनका मूल्यांकन और उन्हें समूहबद्ध किया। वह लक्ष्य है परिवर्तन की समग्र दिशा को रेखांकित करना और ऐसा सेट प्रस्तुत करना, जिसे स्पष्ट रूप से समझा व कार्यान्वित किया जा सके और जो प्रत्येक के पीछे के कारणों को दर्शा सके।

ये समूह फेज़ 1 में पहचानी गयी समस्याओं के साथ ही इस वर्ष के मार्च और सितंबर के बीच आंदोलन में हुई चर्चाओं के दौरान उठने वाली ज़रूरतों को भी संबोधित करते हैं। परिवर्तनों के इन क्षेत्रों में हमारे आंदोलन में समन्वय, कौशल और नेतृत्व विकास को सुधारना, अधिकार एवं निर्णय-लेने का वितरण, और प्रयोक्ता अनुभव और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारना शामिल है, जो मुक्त ज्ञान के पारिस्थितिकी तंत्र की अनिवार्य सहायक प्रणाली बनने के सफर में हमारी सहायता कर सके।

इसके परे, समूह ने उस सामान्य दृष्टिकोण को रेखांकित करने वाले वर्णन को निर्मित करने पर भी काम किया है जो हमें यह दिखाए कि: एक आंदोलन के तौर पर हम कहाँ से आए हैं; हमें परिवर्तन की दिशा में कौन सी चीज आगे बढ़ा रही है; तथा एक आंदोलन के रूप में हम कहाँ पहुँचना चाहते हैं – अनुशंसाएं ऐसा प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगी कि हम वहाँ कैसे पहुँचें।

एक बहुत ही सहयोगपूर्ण वातावरण में, लेखक अपने काम को परिष्कृत करने में तथा समन्वित अनुशंसाओं वाले प्रलेख और ऐसे वर्णन को तैयार करने में व्यस्त हैं, जिसे आंदोलन को प्रस्तुत किया जा सके। इस विकास से हम बहुत उत्साहित हैं!

अगले वर्ष की आंदोलन चर्चाएं

समन्वित अनुशंसाएं आंदोलन की चर्चाओं के आगामी दौर के आधार का काम करेंगी, जो मध्य जनवरी से फरवरी तक चलेंगी। अंग्रेज़ी Wikipedia, Commons, और Meta-Wiki पर और साथ-साथ अतिरिक्त भाषा समुदायों और सहायक समूहों तक लक्षित पहुँच के साथ, अरबी, फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, स्पेनिश, और पुर्तगाली भाषा समुदायों में ऑन-विकी सुसाध्य चर्चाएं (facilitated conversations) की जाएंगी। इस आंदोलन के लिए यह एक अवसर होगा कि अनुशंसाओं को अंतिम स्वरूप देने से पहले वह उनकी समीक्षा करे और उस पर प्रतिक्रिया दे।

हम आपको भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और अगले साल आपके इनपुट की आशा करते हैं, इसलिए ऐसा कैसे करना है, इस बारे में अधिक विवरण के लिए कृपया हमसे जुड़े रहें।

If you have any questions or feedback, please feel free to get in touch.

शुभकामनाएं,

निकोल

पोस्ट स्क्रिप्ट (P.S.): हमारी संसाधन आवंटन कार्यकारी समूह की एक सदस्य और लेखक, विकिमीडिया यूके से डेरिया साइबुल्स्का (Daria Cybulska) ने इस प्रक्रिया पर अपने पिछले 1.5 साल के अनुभवों, अंतर्दृष्टियों और चुनौतियों के बारे में एक शानदार पोस्ट लिखी है। कृपया ध्यान दें कि यह बाहरी फेसिंग कार्य है, जो हमारे आंदोलन का एक बहुत व्यापक दर्शन प्रदान करता है। इसके साथ चलते हुए, यह लेख विकिमीडिया की जटिलताओं के विवरण में नहीं जाता। इसे देखें! “Funding utopia when you’re already a free knowledge utopia।”