Strategy/Wikimedia movement/2018-20/Working Groups/Diversity/hi

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Strategy/Wikimedia movement/2018-20/Working Groups/Diversity and the translation is 86% complete.
Outdated translations are marked like this.


Diversity Working Group discussions at Wikimedia Conference,
by Habib M’henni, GFDL


संक्षिप्त विवरण

संकेत शब्द

संकेत शब्द

पहुंच, कमियों को दूर करना, विशेषाधिकार, सहयोग

केंद्रबिंदु (फोकस)

केंद्रबिंदु (फोकस)

  • विविधता के मौजूदा क्षेत्रों तथा आंदोलन और उन परियोजनाओं के भीतर विविधता की कमियों का खाका बनाना जो इन कमियों को दूर करने पर ध्यान केंद्रित रही हैं;
  • आमेलन एवं ज्ञान समानता के लिए विशेषाधिकार के बारे में जागरूकता बढ़ाने और संबंधित सांस्कृतिक, संस्थागत, प्रौद्योगिकीय और स्वभावजन्य बाधाएं दूर करने के तरीके खोजना;
  • सामग्री, पहुंच और प्रयोक्ताओं में गायब आवाज़ों और कमियों को दूर करने को शामिल करने के तरीके (पहुंच और योगदान - दोनों के संदर्भ में)।

तर्काधार

तर्काधार

Wikimedia परियोजनाओं ने ज्ञान एकत्र करने और साझा करने के लिए विश्‍व को एक नया सहयोगात्मक तरीका प्रदान किया है, तथा इसके साथ ही मानव जाति के इतिहास में पहले से कहीं अधिक विविध तरीकों से ज्ञान एकत्र और साझा करने का अवसर दिया है। हमारी संकल्पना और कार्यनीतिक निर्देशन के साथ हम "ऐसा ज्ञान एकत्र करना चाहते हैं, जो पूरी तरह से मानव विविधता का प्रतिनिधित्व करे"।

साथ ही हम यह परिभाषित करने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं कि हमारे आंदोलन के लिए विविधता के क्या मायने है – और वास्तव में, विभिन्न संदर्भों में इसके अलग-अलग मायने हैं। यह ये हो सकता है - सभी आवाजों का आमेलन; समानता बढ़ाने के लिए सीमांत को केंद्र में लाना; ऐसे लोगों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना जो खुद को अलग समझते हैं; कम सेवा प्रदान किए गए और कम प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों और भाषाओं, ज्ञान और उन समुदायों की बेहतर सहायता करने के तरीके खोजना जो सत्ता और विशेषाधिकार के ढांचों द्वारा बाहर छोड़ दिए गए हैं; योगदान के साथ-साथ ज्ञान और सूचना सामग्री में लिंग के अंतर को मिटाना।

यद्यपि Wikimedia के संकल्पना विजन वक्‍तव्‍य में आंतरिक रूप से विविधता शामिल है तथा इस आंदोलन में कई हितधारक कई तरीकों से विविधता की हिमायत करते रहे हैं, फिर भी ये कोशिशें प्राय: हमारे समुदाय के दूसरे सदस्यों की खिंचाई का शिकार हुई हैं। हमारी कार्यनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है ज्ञान की समानता, तथा इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए, हमें इस संबंध में परिवर्तन का प्रबंधन करने के लिए उपचार कार्यनीतियों की जरूरत है, सहयोगी बनें और उन आवाज़ों का समर्थन करें जो हमें चलायमान रखती हैं।

विविधता कार्यकारी समूह (Diversity Working Group) यह समझने का काम करेगा कि विविधता की विभिन्न अवधारणाएं कैसी दिखती हैं, Wikimedians कम प्रतिनिधित्व पाने वाले समूहों के सहयोगी बन सकते हैं, और हमें अपनी संरचनाओं में क्या परिवर्तन करने की जरूरत है जिससे हम मजबूत और विविध समुदायों के निर्माण के लिए हर पृष्ठभूमि के लोगों का स्वागत कर सकें।" इससे हमें यह समझने में सहायता मिलेगी कि इस पर ध्यान देने के लिए हम किन कार्यक्रमों, प्राथमिकताओं और समर्थन प्रणालियों को रखेंगे।

मार्गदर्शी प्रश्न

मार्गदर्शी प्रश्न

इन प्रश्‍नों के उत्‍तर एक-एक व्यक्ति के रूप में नहीं दिए जाने हैं, बल्कि इन्हें समूह को खुद अपने वार्तालापों की तथा आंदोलन के हितधारकों के साथ उसके विमर्शों की रचना में सहायता करनी चाहिए।

  • हमारे कार्यनीतिक निर्देशन और संकल्पना की दिशा में हमारी प्रगति में कौन से विशेषाधिकार और शक्ति की संरचनाएं बाधा बन रही हैं?
  • परिवर्तन का समर्थन करने और सामुदायिक चिंताओं के प्रति अनुक्रिया करने के लिए हमें क्या करने की जरूरत है?
  • शक्ति और विशेषाधिकार की संरचनाओं का मुकाबला करने और ज्ञान की समानता की दिशा की ओर अग्रसर होने के लिए हम कैसे कम प्रतिनिधित्व वाले समूहों के सहयोगी बन सकते हैं?
  • औद्योगीकृत राष्ट्रों के स्वदेशी लोगों और एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व, और लैटिन अमरीका जैसे विश्‍व के क्षेत्रों के लोगों जैसे कम सेवा प्रदान किए गए और उदीयमान समुदायों पर विशेष ध्यान देते हुए, हम वैश्विक स्तर पर Wikimedia की उपस्थिति का प्रसार कैसे करें?
  • हम उन लोगों को कैसे इस दायरे में लाएं जो अभी तक आंदोलन का हिस्सा नहीं हैं?

डाक प्रेषण सूची

wg2030-diversity(_AT_)wikimedia.org

सदस्यगण

नाम संगठन / परियोजना भूमिका भूगोल
Afifa Afrin Wikimedia बांग्लादेश स्वयंसेवक दक्षिणी एशिया
Amir Aharoni स्वयंसेवक उत्तरी अमरीका, पश्चिमी एशिया, मध्य और पूर्वी यूरोप
Astrid Carlsen Wikimedia नोर्गे स्टाफ के सदस्य उत्तरी यूरोप
Camelia Boban WikiDonne प्रयोक्ता समूह, संबद्धता समिति बोर्ड के सदस्य पश्चिमी यूरोप, मध्य और पूर्वी यूरोप
Esra'a Al Shafei Wikimedia Foundation बोर्ड के सदस्य पश्चिमी एशिया
Galder Gonzalez बास्क Wikimedians प्रयोक्ता समूह स्टाफ के सदस्य पश्चिमी यूरोप
imacat Wikimedia ताइवान बोर्ड के सदस्य पूर्वी एशिया
Jorge Vargas Wikimedia Foundation स्टाफ के सदस्य उत्तरी अमरीका, दक्षिणी अमरीका
Iván Martínez Wikimedia मेक्सिको, Wikimania समिति स्वयंसेवक उत्तरी अमरीका, दक्षिणी अमरीका
Marc Miquel-Ribé लैटिन अमेरिकी स्वदेशी भाषा प्रयोक्ता समूह के प्रस्तावित Wikimedians स्वयंसेवक लैटिन अमरीका, उत्तरी अमरीका
Sam Oyeyele Wikimedia प्रयोक्ता समूह नाइजीरिया बोर्ड के सदस्य पश्चिमी अफ़्रीका
SusunW लाल वस्त्र पहनी महिलाएं स्वयंसेवक उत्तरी अमरीका, लैटिन अमरीका तथा कैरेबियन
Walaa Abdel Manaem मिस्र Wikimedians प्रयोक्ता समूह स्वयंसेवक उत्तरी अफ़्रीका, पश्चिमी यूरोप

Reports and documents

Recommendations

Please take a look at the draft recommendations (September 2019):

  1. Introducing people-centered principles within the Wikimedia movement
  2. Reaching a self-aware and dynamic structure aimed at community diversity and health
  3. Redesigning the platforms for more diversity of people and content experiences
  4. Planned community diversification
  5. Reflective policies for participation and governance
  6. Establishing partnerships in order to represent and protect worlds’ cultural diversity
  7. Decentralized administrative structure for resource allocation
  8. Bridging different local contexts and Wikimedia projects' notability and verifiability policies

First draft recommendations are available as well (August 2019).

There is also an abbreviated, translated version prepared for easier engagement.

Scoping document

गतिविधियां और रिपोर्टें

Wikimedia सम्मेलन कार्यकारी समूह की रिपोर्ट (2018)

संसाधन

Wikimedia सम्मेलन कार्यकारी समूह की रिपोर्ट

यह Wikimedia सम्मेलन 2018 में विविधता और आमेलन के बारे में चर्चा के आउटपुट का संक्षिप्त विवरण है। समूह ने चर्चा की, 1. इस विषयगत क्षेत्र का दायरा क्या होना चाहिए, 2. कार्यकारी समूह में किसे होना चाहिए, और 3. कार्यकारी समूह को कैसे काम करना चाहिए।

वार्तालाप का केंद्रबिंदु
वार्तालाप का केंद्रबिंदु

Wikimedia सम्मेलन 2018 में विविधता और आमेलन समूह ने इस बात पर जोर दिया कि Wikimedia विविधता सम्मेलन 2017 के दौरान पहले ही विविधता विषय के लिए एक कार्य योजना पर चर्चा की जा चुकी है और इसे विकसित किया जा चुका है। सभी विचार संगत बने हुए हैं। समूह ने प्रकट रूप से उल्लेख किया कि इस कार्य समूह का विषयगत क्षेत्र दूसरे कार्य समूहों, विशेषकर भागीदारी, सामुदायिक स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी से ओवरलैप करेगा।

क्‍या? कौन? कैसे?
  • समूह ने रूपरेखा बनाना शुरू किया
    • सामग्री, योगदानकर्ताओं, समुदायों और पहुंच के संबंध में विविधता और आमेलन की परिभाषा।
    • आमेलन की मौजूदा बाधाएं
  • समूह ने निम्नलिखित से जुड़े प्रश्‍न तैयार किए:
    • विविधता और आमेलन को आगे बढ़ाने में प्रौद्योगिकी की भूमिका
    • Wiki संरचना पर पुनर्विचार करना जिससे इसे संस्कृति और संदर्भ विशिष्ट बनाया जा सके
  • कार्य समूह में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:
    • जो व्‍यापक Wiki विविधता के प्रभाव को महसूस करेंगे।
    • जो वांछनीय बदलाव लागू कर सकते हैं
  • परामर्शदाताओं में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:
    • कम प्रतिनिधित्व पाए विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, जोखिम, शारीरिक और मानसिक वंचना के अधीन आवाज़ें आदि।
  • सिद्धांतों से सहमत (जैसे सांस्कृतिक संवेदनशीलता, पारदर्शिता, समावेशिता)
  • कार्य समूहों में प्रक्रियाओं पर सहमति, जिससे उनके बीच संप्रेषण और समन्वय सुसंगत हो।
  • प्रारंभिक सहमत मानदंडों के आधार पर कार्य समूह के लिए उम्मीदवारों का नामांकन करना।
  • कार्यकारी समूह को उप-समूहों में विभाजित करना, विनिर्दिष्ट विषयों पर काम करना।
  • जो अनुसंधान पहले ही किया जा चुका है, उसका खाका बनाएं।
  • कार्य के विभिन्न चरणों में तथा विभिन्न रायों के साथ सलाहकारों को शामिल करने के लिए प्रक्रियाएं स्थापित करें।

यदि आप इस विषय पर कार्यकारी समूह की चर्चाओं के बारे में अधिक विवरण जानना चाहते हों, तो कृपया प्रलेखन देखें

संसाधन

मौजूदा सामग्रियां

यह सूची संपूर्ण नहीं है। कृपया ऐसे अधिक स्रोतों को जोड़ें जो विषयगत क्षेत्र से संबंधित प्रसंग, पृष्ठभूमि की जानकारी और अंतर्दृष्टि प्रदान करते हों।

See also