तकनीकी/राजदूत
तकनीकी राजदूत तकनीकी दिमाग वाले स्वयंसेवक हैं जो दूसरे विकिमीडियाइयों की तकनीकी समस्याओं में मदद करते हैं, और विकासकों तथा लोकल विकिमीडिया विकियों के बीच एक पुल का काम करते हैं।
राजदूत नेटवर्क का एक लक्ष्य है यह सुनिश्चित करना कि सदस्य तकनीकी चर्चाओं और संभवतः उन्हें प्रभावित करने वाले बदलावों के प्रति अवगत रहें। दूसरा लक्ष्य है सदस्यों को विकास की प्रक्रिया में समकक्षों के रूप में शामिल करना, ताकि वे काम के पूरा हो जाने के बाद प्रतिक्रिया देने के अलावा भी सॉफ़्टवेयर के विकास को सूचित और मार्गदर्शित कर सकें।
तकनीकी राजदूत क्या करते हैं?
| अन्य सदस्यों की सहायता करें | अपने होम विकि पर तकनीकी चर्चाओं पर नज़र रखें, और सॉफ़्टवेयर, साँचों आदि के बारे में आपके साथी विकिमीडियाइयों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी मदद करें।
अगर संभव हो तो उनकी समस्याओं को पहचानने में मदद करें, और उन्हें आने वाली तकनीकी समस्याओं को सुलझाएँ। इस भूमिका के बारे में सारी जानकारी पाएँ। | |||
| तकनीकी समाचार प्रसारित करें | आप हर हफ्ते आपके वार्ता पृष्ठ (या किसी सामुदायिक चर्चा पृष्ठ) पर तकनीकी समाचार का एक सार पा सकते हैं, और आपके बाकी के समुदाय को उन्हें प्रभावित करने वाली चीज़ों के बारे में सूचित कर सकते हैं।
अन्य लोगों को इसकी सदस्यता लेने हेतु आमंत्रित करें और अगर संभव हो तो सूचनापत्र को लिखने में सहायता करें। | |||
| बग्स रिपोर्ट करें | अगर आपके विकि पर किसी समस्या को सुलझाना बहुत मुश्किल या असंभव हो जाए तो आप हमारे बग ट्रैकर ("Phabricator") पर समस्याओं को और सुविधा के अनुरोधों को रिपोर्ट कर सकते हैं।
Phabricator पर चर्चा पर नज़र रखें, और आवश्यकता हो तो विकासकों की मदद करें। जब समस्या का समाधान हो जाए, अपने होम विकि पर अपने साथी विकिमीडियाइयों को सूचित करें। | |||
| विकासकों से बातचीत करें | अगर आप Phabricator का उपयोग नहीं कर सकते तो आप निम्नलिखित में से दूसरे किसी उपकरण का उपयोग कर सकते हैं:
| |||
| अन्य तकनीकी राजदूतों को भर्ती करें | अगर आप ऐसे सदस्यों को पहचानते हैं जिन्हें तकनीकी राजदूत बनने में रुचि हो सकती है तो आप उन्हें शामिल होने को आमंत्रित कर सकते हैं।
आप अपने सदस्य पृष्ठ पर यह सदस्य संदूक भी दिखा सकते हैं, और इसे अपने होम विकि पर कॉपी कर सकते हैं:
| |||
| निकटता से शामिल हों | अगर आप राजदूत के कार्यों के परे जाना चाहते हैं तो आप कई तरीकों से मदद कर सकते हैं।
आप हमारे विकासकों के कार्य का मार्गरदर्शन कर सकते हैं, या फिर सॉफ़्टवेयर खुद डिज़ाइन, कोड, अनुवादित या परीक्षित करना शुरू कर सकते हैं। | |||
तकनीकी राजदूतों के लिए संसाधन
| तकनीकी समाचार | तकनीकी समाचार सदस्यों को प्रभावित करने वाले तकनीकी बदलावों के सारांश होते हैं। आप हर हफ्ते ये आपके वार्ता पृष्ठ (या किसी सामुदायिक चर्चा पृष्ठ) पर पा सकते हैं, और आपके बाकी के समुदाय को इनके के बारे में सूचित कर सकते हैं। | |
| शब्दावली | अगर आप किसी तकनीकी शब्द या फिर परियोजना से अनुकूल नहीं हैं तो शब्दावली शुरुआत के लिए एक अच्छी जगह है। वहाँ कई तकनीकी शब्द सूचीबद्ध हैं, और अक्सर अधिक जानकारी भी प्रदान करते हैं। | |
| मीडियाविकि प्रलेख | मीडियाविकि और इसके एक्सटेंशनों के बारे में काफी सारा प्रलेख mediawiki.org पर उपलब्ध है। | |
| तकनीकी ब्लॉग्स | मुख्य बदलाव और नई सुविधाएँ विकिमीडिया संस्थान के तकनीकी ब्लॉग में घोषित किए जाते हैं। आप खोज बक्से का भी उपयोग कर सकते हैं। Phabricator पर ब्लॉग पोस्ट्स भी देखें। | |
| तकनीकी खोज इंजन | Google द्वारा संचालित यह उपकरण इनमें से कई संसाधनों में एक साथ खोज सकता है। | |
| अगर जो जानकारी आप खोज रहे हैं वह उन जगहों पर नहीं है तो आप तकनीकी मंच पर एक संदेश छोड़ सकते हैं या फिर राजदूतों की सूची पर एक ईमेल भेज सकते हैं।
जब आपको वह मिल जाए जो आप खोज रहे थें, अपने साथी विकिमीडियाइयों की मदद करने के लिए उसे शब्दावली पर जोड़ना न भूलें (अगर वह वहाँ पहले से ही मौजूद नहीं था)। |










