तकनीकी/समाचार/२०१८/५०
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०१८, सप्ताह ५० (सोमवार १० दिसम्बर २०१८) | आगामी |
विकिमीडिया तकनीकी समुदाय द्वारा नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया अन्य सदस्यों को भी इन परिवर्तनों के बारे में बतायें। हर परिवर्तन आपको प्रभावित नहीं करेगा। अनुवाद उपलब्ध है।
इस सप्ताह के परिवर्तन
मीडियाविकि का नया संस्करण परीक्षण विकि और MediaWiki.org पर ११ दिसम्बर से होगा। यह गैर-विकिपीडिया विकि और कुछ विकिपीडिया पर १२ दिसम्बर से होगा। यह सभी विकियों पर १३ दिसम्बर (कैलेंडर) से होगा।
बैठकें
आप आईआरसी पर तकनीकी सलाह बैठक में भाग ले सकते हैं। बैठक के दौरान स्वयंसेवक डेवलपर्स सलाह माँग सकते हैं। बैठक १२ दिसम्बर १६:०० (यूटीसी) पर होगी। देखें कि कैसे भाग लें।
भावी परिवर्तन
- नए खातों के लिए अब कम से कम ८ वर्ण लंबे कूटशब्द की आवश्यकता होगी। प्रबंधक, इंटरफ़ेस प्रबंधक, प्रशासक, पर्यवेक्षकों, सेंट्रल नोटिस प्रबंधक, वैश्विक नामकरण, उपयोगकर्ता की जांच करने वाले, प्रबंधक और कुछ अन्य उपयोगकर्ता समूहों कम से कम 10 वर्ण लंबे कूटशब्द की आवश्यकता होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि यदि हमलावर इन खातों को लेते हैं तो वो विकि को नुकसान पहुंचा सकता है। [१][२]
- जब आप एक फुटनोट पर जाते हैं तो यह आपको पॉप-अप के रूप में संदर्भ दिखाएगा। ऐसा इसलिए है ताकि आपको संदर्भ देखने के लिए पृष्ठ के बिलकुल नीचे नहीं जाना पड़े। यह २०१९ में होगा। कुछ विकियों में पहले से ही गैजेट हैं जो ऐसा करते हैं। आप इसे बंद कर पाएंगे। [३]
तकनीकी समाचार तकनीक राजदूत द्वारा तैयार हुआ और बॉट द्वारा प्रकाशित • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता लें • प्रतिक्रिया दें • अनुसरण करें या हटाएँ।