तकनीकी/समाचार/2025/27
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२५, सप्ताह २७ (सोमवार ३० जून २०२५) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2025-27
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
साप्ताहिक हाइलाइट्स
- CampaignEvents एक्सटेंशन सभी विकिपीडियाओं पर सक्षम कर दिया गया है। इस एक्सटेंशन की मदद से विकियों पर एडिटथॉन्स और विकिपरियोजनाओं जैसे सहयोगी कार्यक्रमों में भाग लेना और भी आसान हो जाता है। इस एक्सटेंशन की तीन सुविधाएँ हैं: कार्यक्रम पंजीकरण, सहयोग सूची, और आमंत्रण सूची। अपने विकि के लिए इस एक्सटेंशन का अनुरोध करने के लिए तैनाती की जानकारी के पृष्ठ पर जाएँ।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
- दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षक अब दुरुपयोग फ़िल्टरों पर IP प्रतिष्ठा डेटा के साथ मैच कर सकते हैं। IP प्रतिष्ठा डेटा, सदस्य के IP पते के साथ संबद्ध प्रॉक्सियों और VPN-ओं से जुड़ी जानकारी होती है। यह डेटा सबको नहीं दिखाई जाती है और पंजीकृत खातों द्वारा की गई क्रियाओं के लिए उत्पन्न नहीं की जाती है। [१]
- समर्थित वेब ब्राउज़रों के "पृष्ठ में खोजें" सुविधा (Ctrl+F या ⌘F) की मदद से अब विकिपृष्ठों के छोटे किए गए हिस्सों में मौजूद टेक्स्ट भी खोजा जा सकता है। [२][३]
पोलिश और अरबी विकिपीडिया, तथा इतालवी और अंग्रेज़ी विकिस्रोत पर एक पायलट चरण के बाद 'पसंदीदा साँचें' नामक एक नई सुविधा इस हफ्ते के अंत में सभी विकियों पर (सिवाय अंग्रेज़ी विकिपीडिया के, जहाँ सुविधा अगले हफ्ते आएगी) तैनात की जाएगी। इस सुविधा से नए और अनुभवी योगदानकर्ताओं को, एक विशेष "पसंदीदा सूची" में साँचें जोड़कर, साँचा डायलॉग की मदद से साँचें याद करने और खोजने में मदद मिलेगी। यह सुविधा यथादृश्य सम्पादिका और विकिटेक्स्ट एडिटर, दोनों के लिए काम करती है। यह सुविधा सामुदायिक इच्छासूची का एक फ़ोकस का क्षेत्र है।
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी ३१ टास्क्स देखें। उदाहरणस्वरूप, कुछ अधिसूचनाएँ बार-बार भेजने वाला एक बग ठीक कर दिया गया है। [४]
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।