तकनीकी समाचार/2025/28
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२५, सप्ताह २८ (सोमवार ०७ जुलाई २०२५) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2025-28
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
साप्ताहिक हाइलाइट्स
- अस्थायी खाते अब जर्मन, जापानी, फ़्रांसीसी, और चीनी जैसे 18 बड़े और मध्य-आकार के विकिपीडियाओं पर लागू कर दिए गए हैं। अब विकियों पर लॉग-आउट की हुई गतिविधियों का लगभग 1/3 अस्थायी खातों से किया जा रहा है। परीक्षण में शामिल सदस्यों के लिए दो नए प्रलेख के पृष्ठ काम आ सकते हैं: IP तक पहुँच, जिसमें अस्थायी खातों के IP पतों के बारे में सब कुछ बताया गया है, तथा नए गैजेट्स और सदस्य स्क्रिप्ट्स की सूची वाला भंडार।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
- नया प्रयोगात्मक गेम विकिरन अब सभी खेल सकते हैं, जिसमें आपको जितने हो सके उतने कम कदमों और समय में एक लेख से दूसरे पर क्लिक करके एक गंतव्य पृष्ठ तक पहुँचने के लिए विकिपीडिया पर एक दौड़ लगाना होता है।
- विकिपीडिया के Android ऐप के उपयोगकर्ता अब नया ट्रिविया गेम खेल सकते हैं। 'पहले क्या आया?' इतिहास से जुड़ा एक सरल गेम है जहाँ आप अनुमान लगाते हैं कि दो घटनाओं में से कौन-सी आज के दिन दूसरे से पहले घटी थी। पहले यह एक A/B परीक्षण के रूप में उपलब्ध था। यह अंग्रेज़ी, जर्मन, फ़्रांसीसी, स्पेनी, पुर्तगाली, रूसी, अरबी, तुर्की, और चीनी भाषाओं में सबको उपलब्ध है। इस सुविधा का उद्देश्य है पाठकों की नई पीढ़ी से जुड़ने में मदद करना। [१]
- विकिपीडिया के iOS ऐप के उपयोगकर्ताओं को कुछ भाषाओं में ब्राउज़िंग की एक टैब वाली सुविधा दिख सकती है जिसकी मदद से आप पढ़ते समय कई टैब्स खोल सकते हैं। इस सुविधा से संबंधित विषयों को खोजना और एक लेख से दूसरे पर बदलना आसान हो जाता है। A/B परीक्षण इस समय कुछ क्षेत्रों में अरबी, अंग्रेज़ी और जापानी भाषाओं में चल रहा है। अधिक जानकारी टैब्ड ब्राउज़िंग परियोजना पृष्ठ पर उपलब्ध है।
- विकिमीडिया विकियों पर ब्यूरोक्रैट्स अब Special:VerifyOATHForUser का उपयोग करके जाँच सकते हैं कि सदस्यों ने दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम किया है कि नहीं। [२]
इस हफ्ते के आखिर में, सभी विकिमीडिया परियोजनाओं पर साँचा स्मरण और खोज में एक नई सुविधा तैनात की जाएगी: अपने "पसंदीदा" सूची में जोड़ने के लिए साँचें खोजने में सदस्यों की मदद करने के लिए एक साँचा श्रेणी ब्राउज़र जोड़ी जाएगी। इस ब्राउज़र की मदद से सदस्य एक श्रेणी वृक्ष में संगठित साँचों की एक सूची का अन्वेषण कर पाएँगे। इस सुविधा का अनुरोध सामुदायिक इच्छासूची के ज़रिए समुदाय द्वारा किया गया है।- अब ध्यानसूची के पृष्ठ से ध्यानसूची की वरीयताओं तक पहुँचना संभव है। साथ ही, ध्यानसूची को सम्पादित करने का अनावश्यक बटन हटा दिया गया है। [३]
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी २७ टास्क्स देखें।
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
- मीडियाविकि 1.44 के हिस्से के तौर पर अब एक एकीकृत बिल्ट-इन अधिसूचना प्रणाली है जिससे विकासकों के लिए अधिसूचनाएँ भेजना, प्रबंधित करना और अनुकूलित करना आसान हो जाता है। Manual:अधिसूचनाएँ पर अपडेट किया गया प्रलेख, T388663 पर माइग्रेशन के बारे में जानकारी, और T389624 पर कालग्रस्त हुक्स के बारे में जानकारी देखें।
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
बैठकें और कार्यक्रम
- विकिडेटा को समर्पित सम्मेलन विकिडेटाकॉन 2025 अब सत्रों के प्रस्तावों तथा पंजीकरण के लिए खुला है। इस वर्ष का कार्यक्रम 31 अक्टूबर से 02 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा और "जुड़ी खुली डेटा के माध्यम से लोगों को जोड़ने" के विषय पर होगा।
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।