तकनीकी/समाचार/2025/29
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२५, सप्ताह २९ (सोमवार १४ जुलाई २०२५) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2025-29
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
- साँचा स्मरण और खोज से संबंधित 'प्रदर्शित साँचें' नामक एक नई सुविधा इस हफ्ते सभी विकिमीडिया परियोजनाओं पर तैनात की जाएगी: इस सुविधा से सम्पादक जल्दी से संभवतः उपयोगी साँचों की एक सूची तक पहुँच सकते हैं। ये साँचें, साँचा खोज के इंटरफ़ेस के "प्रदर्शित" टैब के नीचे एक सूची में दर्शाए जाएँगे। सूची को प्रबंधकों द्वारा सामुदायिक कॉन्फ़िगरेशन इंटरफ़ेस की मदद से परिभाषित किया जा सकता है। इस सुविधा का अनुरोध सामुदायिक इच्छासूची के ज़रिए समुदाय द्वारा किया गया है। [१][२]
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी ३१ टास्क्स देखें। उदाहरणस्वरूप, विकिस्रोत के पुस्तक निर्यात उपकरण में मलयालम फ़ॉण्ट्स जोड़ने का अनुरोध पूरा कर दिया गया था और अब विकिस्रोत सेे निर्यातित पुस्तकों में मलयालम अक्षरों का रेंडरिंग सटीक है। [३]
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
विस्तार में
- विकासकों, डिज़ाइनरों, और सभी विकिमीडियाइयों को विकिमेनिया हैकथॉन 2025 के लिए एक परियोजना का विचार प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए यह Diff ब्लॉग पोस्ट पढ़ें।
बैठकें और कार्यक्रम
- विकिइंदाबा 2025 के लिए छात्रवृत्ति के आवेदन और कार्यक्रम के प्रस्ताव 20 जुलाई 23:59 GMT तक खुले हैं। विकिइंदाबा एकजुट होकर बढ़ना चाहने वाले महाद्वीप में स्थित और प्रवासी अफ्रीकी विकिमीडियाइयों के लिए एक क्षेत्रीय सम्मेलन है। छात्रवृत्ति का अपना आवेदन और कार्यक्रम का प्रस्ताव आज ही प्रस्तुत करें!
- विकिकॉन ब्राज़ील 2025 19 से 20 जुलाई तक साल्वाडोर, बाहिया, ब्राज़ील में आयोजित किया जाएगा। समुदाय के ब्राज़ीली सदस्य पंजीकृत करके अवश्य भाग लें!
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।