तकनीकी/समाचार/2025/30
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२५, सप्ताह ३० (सोमवार २१ जुलाई २०२५) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2025-30
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
- सामग्री अनुवाद उपकरण की अनुवाद सुझाव सुविधा में अब "... अधिक" श्रेणी में लेख फ़िल्टर्स का एक और स्तर जोड़ा गया है। सुझाव सुविधा का उपयोग करने वाले अनुवादक अब "Regions" फ़िल्टर की मदद से अपनी रुचि के भौगोलिक स्थान के प्रति अनुकूलित लेखों के सुझाव पा सकते हैं। [१]
- प्रबंधक अब "कड़ी जोड़ें" को नवागंतुकों तक सीमित कर सकते हैं। "कड़ी जोड़ें" वाला संरचित कार्य नए खातों के धारकों की सम्पादित करना शुरू करने में मदद करता है, मगर कुछ समुदायों ने इसे अपने लक्षित दर्शकों यानी नवागंतुकों तक सीमित करने की क्षमता का अनुरोध किया है। प्रबंधक इस सेटिंग को सामुदायिक कॉन्फ़िगरेशन सुविधा में कॉन्फ़िगर कर सकते हैं।
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी २९ टास्क्स देखें।
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
- कुछ विकियों पर दुरुपयोग फ़िल्टर सम्पादकों के लिए अब प्रयासित सम्पादन के RevertRisk अंक के अनुसार सम्पादनों को फ़िल्टर करना संभव है। यह सिर्फ तभी भरा जाता है जब मूल्यांकित की जा रही क्रिया एक सम्पादन हो। अधिक जानकारी के लिए कृपया ORES/दुरुपयोग फ़िल्टर के वेरिएबल्स का प्रलेख देखें।
- बीटा क्लस्टर के विकियाँ
beta.wmflabs.orgसेbeta.wmcloud.orgपर स्थानांतरित कर दिए गए हैं। सदस्यों को अपने उपकरणों व पासवर्ड प्रबंधकों में URL-ओं को अपडेट करना पड़ सकता है। कोई भी संबंधित समस्या टास्क में रिपोर्ट की जा सकती है।
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
बैठकें और कार्यक्रम
- विकिसाइट 2025 (WikiCite 2025) 29 से 31 अगस्त तक स्विज़रलैंड के बर्न में ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, दोनों साधनों से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लक्ष्य हैं मुक्त उद्धरणों, ग्रंथवृत्तीय डेटा, और विकिडेटा/विकिबेस पारिस्थितिकी तंत्र के साथ काम करने वाले समुदायों, संस्थाओं, और व्यक्तियों को को वापस जोड़ना। पंजीकरण खुला है और प्रस्तावों का बुलावा जल्द घोषित किया जाएगा। [२]
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।