तकनीकी/समाचार/2025/31
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२५, सप्ताह ३१ (सोमवार २८ जुलाई २०२५) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2025-31
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
साप्ताहिक हाइलाइट्स
- सामुदायिक तकनीकी दल अब अगले कुछ महीनों में ध्यानसूचियों और हाल में हुए बदलावों के पृष्ठों के संबंध में की गई इच्छाओं पर फ़ोकस करेगा। उन्हें प्रतिक्रिया की आवश्यकता है। कृपया नवीनतम अपडेट पढ़ें, और अगर आपके पास कोई विचार है तो कृपया विषय पर एक इच्छा प्रस्तुत करें।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
- विकिमीडिया कॉमन्स के समुदाय ने 16 अगस्त से उन सभी सदस्यों के लिए क्रॉस-विकि अपलोड्स को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है जिनके पास उस विकि पर स्वतः परीक्षित अधिकार नहीं हैं। ऐसा नवागंतुकों द्वारा अपलोड की गई फ़ाइलों से जुड़ी व्यापक समस्याओं के कारण किया गया है। इससे प्रभावित सदस्यों को एक त्रुटि का संदेश दिखाया जाएगा, और कॉमन्स के कम प्रतिबंधात्मक अपलोड विज़ार्ड की एक कड़ी दी जाएगी। कृपया संदेश का अनुवाद करने में मदद करें या फिर संदेश के टेक्स्ट पर प्रतिक्रिया दें। साथ ही, कृपया इस प्रतिबंध की व्याख्या करते हुए अपने लोकल सहायता पृष्ठों को अपडेट करें। [१]
- अस्थायी खाते सक्षम रखने वाले विकियों और मेटा-विकि पर प्रबंधक अब अस्थायी खातों के Special:Contributions पृष्ठों के लिए एक फ़ुटर सेटअप कर सकते हैं, बिलकुल IP और सदस्य-खातों के पृष्ठों पर दिखाए जाने वाले फ़ुटर्स की तरह ही। वे
MediaWiki:Sp-contributions-footer-tempनामक पृष्ठ बनाकर ऐसा कर सकते हैं। [२]
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी २१ टास्क्स देखें।
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
बैठकें और कार्यक्रम
- विकिमेनिया 2025 6 से 9 अगस्त तक चलेगा। कार्यक्रम उपलब्ध है ताकि आप योजना बना सकें कि आप कौन-से कार्यक्रमों में भाग लेना चाहते हैं। अधिकांश सत्र लाइव-स्ट्रीम किए जाएँगे, मगर "कैमरा निषेध" के आईकॉन वाले कार्यक्रम इससे अपवादित हैं। अगर आप लाइव-स्ट्रीम देखने और इंटरैक्टिव सुविधाओं का उपयोग करने के लिए ऑनलाइन भाग ले रहे हैं, कृपया एक निःशुल्क वर्चुअल टिकट के लिए पंजीकृत करें। उदाहरणस्वरूप, आपको निम्नलिखित जैसे तकनीकी सत्रों में रुचि हो सकती है:
- मीडियाविकि सदस्य एवं विकासक सम्मेलन, शरद 2025 28 से 30 अक्टूबर 2025 तक जर्मनी के हनोवर में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम तृतीय-पक्षीय मीडियाविकि समुदाय द्वारा और के लिए आयोजित किया जाता है। आप सत्र प्रस्तावित कर सकते हैं और भाग लेने के लिए पंजीकृत कर सकते हैं।
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।