तकनीकी/समाचार/2025/33
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२५, सप्ताह ३३ (सोमवार ११ अगस्त २०२५) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2025-33
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
- विकिएडिटर टूलबार के सभी बटनों पर अब टूलटिप्स में उनके कीबोर्ड शॉर्टकट्स शामिल हैं। इससे इस सुविधा को खोज पाना आसान हो जाएगा। [१]
- उत्पाद एवं प्रौद्योगिकी सलाह परिषद ने कुछ प्रस्तावित प्रयोगों का एक संकलन प्रकाशित किया है जो विकिमीडिया संस्थान अपने समुदाय के साथ संचार को बेहतर बनाने के लिए आज़मा सकता है। प्रस्तावों पर प्रतिक्रिया का 22 अगस्त तक इस वार्ता पृष्ठ पर स्वागत है।
- Minerva स्किन (मोबाइल) पर खोज पट्टी को Vector 2022 स्किन में प्रयुक्त टाइप-अहेड घटक का प्रयोग करने के लिए अपडेट कर दिया गया है। खोज की कार्यक्षमता में कोई बदलाव नहीं हुआ है, मगर छोटे दृश्यमान बदलाव हुए हैं। विशिष्ट रूप से खोज को बंद करने के बटन को एक "X" से, पीछे जाने के एक तीर में बदल दिया गया है। इससे इसे दूसरे "X" बटन से अलग किया जा सकता है जिसका उपयोग सभी टेक्स्ट को मिटाने के लिए किया जाता है। [२]
- कुछ विकियों पर सम्पादकों को ध्यानसूची, संबंधित बदलावों, और हाल में हुए बदलावों के पृष्ठों पर "पृष्ठ के अनुसार परिणाम समूहीकृत करें" का एक टॉगल नज़र आएगा। यह एक A/B प्रयोग है जो 11 अगस्त से शुरू होगा, और 3 से 6 हफ्तों तक बंगाली, चीनी, चेक, फ़्रांसीसी, यूनानी, पुर्तगाली, और उर्दू विकिपीडियाओं पर चलेगा। प्रयोग में यह परीक्षित किया जाएगा कि इस सुविधा को खोजना आसान बनाने पर सदस्य जो सम्पादन खोज रहे होते हैं उन्हें खोज पाने की उनकी क्षमता कैसे प्रभावित हो सकती है। [३]
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी ३१ टास्क्स देखें।
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
- यूनिकोड डेटा के बहुविकि डेटासेट्स "एक डेटा स्रोत, कई विकियाँ" के सिद्धांत का पालन करते हुए अब विकिमीडिया कॉमन्स पर Category:Unicode Module Datasets पर ले जाए गए हैं। आप वार्ता पृष्ठ पर प्रश्न पूछ सकते हैं। [४]
- लुआ कोड से अब
mw.addWarning()फ़ंक्शन की मदद से कुछ गलत होने पर चेतावनियाँ जोड़ी जा सकती हैं। नई चेतावनियों का पुरानी चेतावनियों की जगह ले लेने के बजाय अब एकाधिक चेतावनियाँ जोड़ना संभव है। अगर आप चेतावनियों का उपयोग करने वाला कोई लुआ मॉड्यूल अनुरक्षित करते हैं तो आपको जाँच लेना चाहिए कि वह अब भी अपेक्षानुसार काम कर रहा है। [५]
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।