तकनीकी/समाचार/2025/35
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२५, सप्ताह ३५ (सोमवार २५ अगस्त २०२५) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2025-35
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
साँचों के लेखक अब अतिरिक्त CSS गुणधर्मों का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि TemplateStyles द्वारा उपयुक्त CSS प्रक्षालक अपडेट कर दिया गया है। उदाहरण: width: fit-content;ruby-align;lhजैसे सापेक्ष मात्रक; तथाlist-style-typeमें अनुकूलित स्ट्रिंग्स। ये सुधार सामुदायिक इच्छासूची की एक इच्छा हैं। [१][२][३][४][५][६][७][८][९][१०]- बड़े विकियों पर Special:RecentChanges में दर्शाए जाने वाले सम्पादनों की डिफ़ॉल्ट समयावधि को 7 दिन से 1 दिन में बदल दिया गया है। यह निष्पादन को सुधारने की एक परियोजना का हिस्सा है। इन विकियों पर सम्पादनों की बड़ी मात्रा के कारण इसका सदस्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। [११]
- प्रबंधक अब Special:CommunityConfiguration सूची पृष्ठ से Special:BlockedExternalDomains पृष्ठ तक पहुँच सकते हैं। इससे इसे खोजना आसान हो जाता है। [१२]
- विकिमीडिया कॉमन्स के वीडियो Google खोज के वीडियो टैब में नहीं दिखाए जाते थे। इस समस्या की जाँच करके इसे Google को रिपोर्ट किया गया था, जिन्होंने समस्या को सुलझा लिया है। [१३][१४]
- एक नया विकि बनाया गया है: बेतावी भाषा में एक विकिकोश (
wikt:bew:) [१५]
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी ३९ टास्क्स देखें।
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
- recentchanges डेटाबेस टेबल की दो फ़ील्ड्स हटाई जा रही हैं।
rc_newऔरrc_typeको हटाकर अबrc_sourceका उपयोग किया जाएगा। इन पुरानी फ़ील्ड्स की क्वेरियाँ इस हफ्ते असफल होना शुरू होंगी और विकासकों को इनकी जगहrc_sourceका उपयोग करना चाहिए। यह recentchanges टेबल पर की जाने वाली क्वेरियों के निष्पादन और स्थिरता को सुधारने पर केंद्रित कार्यों का हिस्सा है। [१६]
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
विस्तार में
- नवीनतम त्रैमासिक भाषा एवं अंतर्राष्ट्रीयकरण सूचनापत्र अब उपलब्ध है। इस संस्करण में शामिल हैं: मीडियाविकि और translatewiki पर नई भाषाओं का समर्थन; नए और छोटे विकियों की वृद्धि को समर्थित करने के लिए भाषा के ऑनबोर्डिंग और विकास परियोजना की शुरुआत; शोध परियोजनाओं पर अपडेटस; और काफी कुछ।
बैठकें और कार्यक्रम
- अगला भाषा समुदाय बैठक 29 अगस्त को 15:00 UTC पर जल्द ही होने वाला है। इस हफ्ते के बैठक में कवर किए जाएँगे: विकिमीडिया बांग्लादेश से अभ्र कीबोर्ड के विकासक, जिन्हें इस कीबोर्ड पर उनके योगदानों के लिए हाल ही में एक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है; और अन्य विषय।
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।