तकनीकी/समाचार/2025/36
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२५, सप्ताह ३६ (सोमवार ०१ सितम्बर २०२५) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2025-36
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
साप्ताहिक हाइलाइट्स
- सम्पादन दल ऐसे साँचों, शब्दावली के शब्दों, और नीतियों को संकलित करना चाहता है जिनका उपयोग किसी कॉपीराइट के उल्लंघन को हटाने पर सम्पादन सारांशों में किया जाता है। इससे वे कॉपीराइट की समस्याओं के कारण पूर्ववत किए गए सम्पादनों की संख्या निर्धारित कर पाएँगे। हम इन विकियों से समुदाय के सदस्यों को ये शब्द T402601 में साँझा करने को या फिर अपनी सूची Trizek_(WMF) से साँझा करने को आमंत्रित करते हैं: अरबी विकिपीडिया, चेक विकिपीडिया, जर्मन विकिपीडिया, अंग्रेज़ी विकिपीडिया, स्पेनी विकिपीडिया, फ़ारसी विकिपीडिया, फ़्रांसीसी विकिपीडिया, हिब्रू विकिपीडिया, इंडोनेशियाई विकिपीडिया, इतालवी विकिपीडिया, जापानी विकिपीडिया, कोरियाई विकिपीडिया, डच विकिपीडिया, पोलिश विकिपीडिया, पुर्तगाली विकिपीडिया, तुर्की विकिपीडिया, यूक्रेनी विकिपीडिया, वियतनामी विकिपीडिया, चीनी विकिपीडिया। यह परियोजना 9 सितंबर 2025 तक खुली है।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
- CampaignEvents एक्सटेंशन सभी विकिस्रोतों के लिए सक्षम कर दिया गया है। यह एक्सटेंशन विकियों पर एडिटथॉन्स और विकिपरियोजनाओं जैसी सहयोगी गतिविधियों को आयोजित करना और उनमें भाग लेना आसान बना देता है। इस एक्सटेंशन की तीन सुविधाएँ हैं: कार्यक्रम पंजीकरण, सहयोग सूची, और आमंत्रण सूची। अपने विकि के लिए एक्सटेंशन का अनुरोध करने के लिए कृपया तैनाती की जानकारी के पृष्ठ पर जाएँ। [१]
- सम्पादन इंटरफ़ेस के फ़ुटर की सूचियाँ, जैसे "इस पृष्ठ पर प्रयुक्त साँचे" अब पर्याप्त जगह उपलब्ध होने पर कॉलम्स में व्यवस्थित होंगे। इस सुधार से अब विकिपीडिया पर लंबे लेख सम्पादित करते समय स्क्रोल करने की आवश्यकता कम होगी। [२]
- 3 सितंबर 2025 को हम चीनी, फ़्रांसीसी और पुर्तगाली विकिपीडियाओं पर
Special:RecentChanges,Special:WatchlistऔरSpecial:RelatedChangesके हमारे "... के अनुसार टॉगल" के प्रयोग के नमूने का प्रतिशत 100 तक बढ़ा देंगे ताकि और भी सम्पादक इस प्रयोग का हिस्सा हो सकें। इस समायोजन का उद्देश्य है यह सुनिश्चित करना कि प्रयोग के परिणामों का मूल्यांकन करते समय सूचित निर्णय लेने के लिए हमारे पास पर्याप्त जानकारी हो। [३][४] - अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर खाली खोज पट्टी पर क्लिक करने पर अब लॉग-आउट किए हुए सदस्यों को आगे पढ़ने के लिए लेखों के सुझाव दिखाए जाएँगे। यह सुविधा डेस्कटॉप और मोबाइल, दोनों पर उपलब्ध होगी। सभी गैर-अंग्रेज़ी विकिपीडियाओं को यह बदलाव जून और जुलाई में ही प्राप्त हो गया था। इसका लक्ष्य है सदस्यों के लिए लेखों को खोजना आसान बनाना। अधिक जानें।
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी ३७ टास्क्स देखें।
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
विस्तार में
- विकिफ़ंक्शन्स के पास अब "सरल गणना प्रकार" नामक एक नई क्षमता है, जो कि बस वैल्युओं का एक तय समुच्चय है जो प्रकार की परिभाषा में है। इस क्षमता से ऐसा प्रकार परिभाषित करना आसान हो जाता है, और विकिडेटा पर पहले से मौजूद डेटा का पुनः उपयोग करना संभव होता है। अधिक जानने के लिए यह रहा एक सूचनापत्र।
- नवीनतम पाठक सूचनापत्र अब उपलब्ध है। इस संस्करण में शामिल हैं: दो नए दलों का निर्माण — पाठक वृद्धि और पाठक अनुभव; पृष्ठ दर्शकों और खाता निर्माणों की घट रही संख्या पर अंतर्दृष्टि; पाठक अनुभव के बेहतर बनाने के विषय में विकिमेनिया नाइरोबी के पैनल से हाइलाइट्स; नए और मौजूदा पाठकों को शामिल करने के लिए आगामी प्रयोग; और बहुत कुछ।
बैठकें और कार्यक्रम
- कुछ विकिमेनिया 2025 सत्रों पर प्रकाश:
- ऐसे ISBN खोजकर AI-जनित टेक्स्ट पहचानना जिनके चेकसम असफल हो जाएँ: WMDE से Mathias Schindler ने इन्हें खोजने में समुदायों की मदद करने के लिए उपकरण साँझा किए।
- La durabilité du mouvement Wikimedia face aux défis actuels et futurs (वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों के आगे विकिमीडिया आंदोलन की संधारणीयता): इस सत्र में देखा गया कि सृजनात्मक AI, सूचना अतिभार और दुष्प्रचार के युग में विकिमीडिया ज्ञान का एक विश्वसनीय स्रोत कैसे बना रह सकता है।
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।