तकनीकी/समाचार/2025/37
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२५, सप्ताह ३७ (सोमवार ०८ सितम्बर २०२५) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2025-37
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
साप्ताहिक हाइलाइट्स
- सम्पादन दल एक नई जाँच पर काम कर रहा है: पेस्ट जाँच। यह जाँच विकिपीडिया पर टेक्स्ट पेस्ट कर रहे नवागंतुकों को बताती है कि सामग्री स्वीकार्य न भी हो सकती है। यह जाँच इस संभावना को बढ़ाने का एक प्रयास है कि लोग विकिपीडिया पर नई सामग्री एक मुक्त सामग्री लाइसेंस के अंतर्गत सामग्री प्रकाशित करने के आंदोलन की प्रतिबद्धता के अधीन जोड़ते हैं। यह जाँच जल्द कुछ विकियों पर की जाएगी। अगर आपके समुदाय को इस जाँच में रुचि हो तो कृपया हमें इस टास्क में बताएँ, या फिर दल से संपर्क करें।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
इस हफ्ते के अंत में "Improved Syntax Highlighting" बीटा सुविधा के उपयोगकर्ताएँ विकिटेक्स्ट में त्रुटियाँ या दूसरी संभावित समस्याएँ लाइव देखने के लिए एक लिंटिंग उपकरण का उपयोग कर पाएँगे। अधिक जानकारी के लिए सहायता पृष्ठ देखें। [१]
किसी विकि (जैसे en.wikipedia.org) में अन्वेषण करते समय सॉफ़्टवेयर दो में से एक साधन से प्रतिक्रिया देता है: एक डेस्कटॉप पृष्ठ, या फिर एक "m" डोमेन पर एक मोबाइल संस्करण का अनुप्रेषण (जैसेen.m.wikipedia.org)। अगले तीन हफ्तों में मीडियाविकि मोबाइल के उपयोगकर्ताओं को मोबाइल संस्करण सीधे मानक डोमेन पर इस अनुप्रेषण के बिना दिखाने लगेगा। यह बदलाव मौजूदा "m." URL-ओं या फिर "डेस्कटॉप दृश्य" ऑप्ट-आउट को प्रभावित नहीं करेगा। अधिक जानें। [२]- किसी सम्पादन द्वारा किसी पृष्ठ की श्रेणियाँ बदले जाने पर श्रेणी की सदस्यता की गणना में बदलाव अब अतुल्यकालिक रूप से हो रहे हैं। यह सम्पादन सहेजने की गति को बढ़ाता है, खासकर एक ही श्रेणी में या से कई पृष्ठ स्थानांतरित करते समय, और साइट आउटेज की संभावना को कम करता है, लेकिन इसका मतलब हो सकता है कि कुछ मिनटों तक पुरानी गणना दिखाई जाए। [३]
- विकिडेटा पर, किसी आयटम बयान के क्वालिफ़ायर्स (गुणधर्मों और वैल्युओं) और संदर्भों (गुणधर्मों और वैल्युओं) में सम्पादन अब हाल में हुए बदलावों या फिर ध्यानसूची के पृष्ठों पर प्रविष्टियाँ नहीं जोड़ेंगे। यह दूसरे समाधानों के निर्माण तक निष्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक अस्थायी बदलाव है। विकिडेटा के अपने पृष्ठ अपरिवर्तित रहेंगे। अधिक जानें। [४][५]
- जापानी भाषा के विकियों के खोज की कार्यक्षमता में एक बड़ा सुधार आया है। नए खोज में अब अधिक सटीक और प्रासंगिक खोज परिणाम प्रदान किए जाने चाहिए। [६]
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी ३१ टास्क्स देखें।
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।