तकनीकी/समाचार/2025/39
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२५, सप्ताह ३९ (सोमवार २२ सितम्बर २०२५) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2025-39
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
साप्ताहिक हाइलाइट्स
- 24 सितंबर को 15:00 UTC पर एक नियोजित डेटा सेंटर सर्वर स्विचओवर के कारण सभी विकिमीडिया साइटों के सदस्यों को एक लघु केवल-पठनीय अवधि का अनुभव होगा। विकिमीडिया संस्थान का साइट विश्वसनीयता अभियांत्रिकी (SRE) दल सारा ट्रैफ़िक हमारे प्राथमिक सर्वर से बैकअप पर अनुप्रेषित करेगा। आप "विकिपीडिया सुनें" उपकरण की मदद से स्विचओवर को सुन सकते हैं, जिस दौरान केवल-पठनीय चरण में सारे सम्पादन रुकते हुए, और फिर दोबारा चालू होते सुनाई देंगे। यह अर्धवार्षिक डेटा सेंटर सर्वर स्विचओवर बैकअप डेटा सेंटर का परीक्षण करके विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है ताकि अगर कभी प्राथमिक डेटा सेंटर खराब भी हो जाए तो हमारे साइटें ऑनलाइन रह पाएँ। आप Diff ब्लॉग पर इस प्रक्रिया के बारे में अधिक पढ़ सकते हैं।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
- 60 और विकिकोशों के सम्पादक जल्द विकिफ़ंक्शन्स से फ़ंक्शन्स कॉल कर पाएँगे और उनका अपने पृष्ठों में प्रयोग कर पाएँगे। एक फ़ंक्शन एक या अधिक इनपुट लेता है और उन्हें एक वांछित आउटपुट में बदल देता है, जैसे दो संख्याओं को जोड़ना; या मील को मीटर में बदलना; या किसी घटना के बाद कितना समय बीत चुका है, इसकी गणना करना, या किसी शब्द को कारक से साथ बिठाना। ये विकियाँ अब विकिकोश के उन 65 भाषाओं में संस्करणों के साथ जुड़ जाएँगे जिनके पास पहले से ही विकिफ़ंक्शन्स कॉल्स तक पहुँच है। इस वर्ष के अंत में और भी विकिकोशों और इनक्यूबेटर तक विस्तार की योजना की गई है।
- एक नया पार्सर फ़ंक्शन जोड़ा गया है:
{{#contentmodel}}। साँचा सम्पादक और प्रबंधक अब इसका उपयोग किसी विशिष्ट पृष्ठ का स्थानीयकृत या कैनोनिकल सामग्री मॉडल प्राप्त करने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं। इस फ़ंक्शन की मदद से पृष्ठ के प्रकार, जैसे विकि, जावास्क्रिप्ट, CSS या JSON पृष्ठ, को बदलने पर भी सिस्टम संदेश, जैसे MediaWiki:editinginterface, बनाना और सम्पादित करना आसान हो जाता है। [१] - यथादृश्य सम्पादिका की मदद से लेख पर
DISPLAYTITLEजोड़ने की प्रक्रिया ठीक कर दी गई है।DISPLAYTITLEको संशोधित करने के लिए यथादृश्य सम्पादिका का प्रयोग करने वाले सम्पादकों के लिए अब "DISPLAYTITLE" या इसके स्थानीयकृत रूप टेक्स्ट के रूप में लेख में जोड़ दिया नहीं जाएगा। संभवतः प्रभावित पृष्ठों, जिन्हें सफाई की ज़रूरत हो सकती है, की सूची इस टिकट में प्रलिखित है। - विकिपीडिया एंड्रॉइड ऐप के बीटा उपयोगकर्ताएँ अब पुनः डिज़ाइन किए गए गतिविधि टैब को आज़मा सकते हैं, जो सम्पादन टैब की जगह ले लेता है। नए टैब में पठन, सम्पादन और दान की गतिविधियों की अनुकूलित अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, और साथ में नैविगेशन को सरल बनाता है और ऐप के उपयोग को अधिक आकर्षक बनाता है।
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी १२ टास्क्स देखें।
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
विस्तार में
- विकिफ़ंक्शन्स के सदस्य अब भौगोलिक निर्देशांकों, मात्राओं और समय वैल्युओं से संबंधित कई मूलभूत तथ्य विकिडेटा से आयात कर सकते हैं। यह इन वैल्युओं के लिए विकिफ़ंक्शन्स प्रकारों के निर्माण से संभव हुआ है, जिससे वे विकिफ़ंक्शन्स पर फ़ंक्शन्स में प्रयोग के लिए उपलब्ध हो जाते हैं। यह किस प्रकार काम करता है, इस बारे में अधिक जानें इस वीडियो तथा विकिफ़ंक्शन्स के 1 अगस्त के सूचनापत्र (मात्राओं के लिए) और 22 अगस्त के सूचनापत्र (भौगोलिक निर्देशांकों के लिए) पर।
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।