तकनीकी/समाचार/2025/41
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२५, सप्ताह ४१ (सोमवार ०६ अक्टूबर २०२५) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2025-41
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
साप्ताहिक हाइलाइट्स
- पेस्ट जाँच एक नई सम्पादन जाँच सुविधा है जो कॉपीराइट के उल्लंघनों से बचने और लड़ने में मदद करता है। जब भी सम्पादक लेख में कोई टेक्स्ट पेस्ट करते हैं, पेस्ट जाँच उनसे सामग्री का स्रोत और लाइसेंस सुनिश्चित करने को कहता है। बुधवार, 8 अक्टूबर से शुरू होकर 22 विकियों पर पेस्ट जाँच का परीक्षण किया जाएगा। पेस्ट जाँच से नए स्वयंसेवक वे नीतियाँ और दिशानिर्देश समझ तथा उनका पालन कर पाएँगे जो विकिमीडिया परियोजनाओं में रचनात्मक योगदान करने के लिए आवश्यक हैं।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
- मोबाइल डिवाइसों पर मोबाइल लेख अब "m" डोमेन (जैसे
en.m.wikipedia.org) पर अनुप्रेषण की जगह सीधे मानक डोमेन (जैसेen.wikipedia.org) पर प्राप्त हो जाएँगे। इस बदलाव से निष्पादन में सुधार आएगा। इस हफ्ते यह विकिपीडियाओं पर सक्षम कर दिया जाएगा। मौजूदा मोबाइल URL और "डेस्कटॉप दृश्य" ऑप्ट-आउट उपलब्ध रहेंगे। अधिक जानें। [१] - विकि खोज में नए दिनांक फ़िल्टर्स,
creationdate:औरlasteditdate:, अब उपलब्ध हैं। इससे सदस्य पृष्ठ के प्रथम या अंतिम अवतरण की तिथि के अनुसार खोज परिणाम छान सकते हैं। फ़िल्टरों में तुलना ऑपरेटर्स (जैसे>2024) और सापेक्ष दिनांक (जैसेtoday-1d) समर्थित हैं, जिससे हाल में अपडेट की गई सामग्री या फिर विशिष्ट दिनांकों के बीच के पृष्ठ खोजना आसान हो जाता है। [२] - विकिफ़ंक्शन्स अब उन 150 विकियों पर कॉल्स में एम्बेड किया गया रिच टेक्स्ट समर्थित करता है जहाँ पर यह सक्षम है। इसे प्रदर्शित करने के लिए दल ने लातिन भाषा की एक कारक सारणी बनाई जिसकी मदद से विकिकोश के सम्पादक स्वचालित रूप से संज्ञा के रूप उत्पन्न कर सकते हैं। अगर आपको कोई सहायता चाहिए या फिर आपके पास कोई प्रतिक्रिया है तो कृपया विकिफ़ंक्शन्स दल से संपर्क करें। [३]
- लॉग-इन किए हुए सदस्यों के लिए अब लेख पृष्ठों के श्रेणी बक्से में एक सम्पादन की कड़ी दिखाई जाएगी, जो सीधे यथादृश्य सम्पादिका के श्रेणी डायलॉग को लॉन्च कर देगा। [४]
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी ३४ टास्क्स देखें। उदाहरणस्वरूप, पिछले हफ्ते PDF फ़ाइलें डाउनलोड करने में एक समस्या थी जो सुलझा ली गई है। [५]
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
- अवतरण डेटाबेस टेबल के
rev_sha1फ़ील्ड को सामग्री डेटाबेस टेबल केcontent_sha1के पक्ष में हटा दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए घोषणा देखें। - पाठक अनुभव दल 29 अक्टूबर 2025 को सभी विकिमीडिया साइटों पर डार्क मोड रोलआउट करेगा। विकिमीडिया साइटों के सभी गुमनाम सदस्यों के पास गहरी पृष्ठभूमि में हल्के रंग के टेक्स्ट वाली एक रंग व्यवस्था का उपयोग कर पाएँगे। यह पठन का एक आरामदायक अनुभव, विशेषतः कम प्रकाश के वातावरण में, प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है। तैनाती से पहले, साँचों के लेखकों और तकनीकी योगदानकर्ताओं को अपने पृष्ठों को गहरे मोड के लिए तैयार करना सीखने तथा उनके विकियों के साँचों की अनुकूलता में आई सभी समस्याओं को सुलझा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। तैनाती से पहले प्रश्न या फिर सहायता के लिए इस वार्ता पृष्ठ पर वेब दल से संपर्क करें। [६]
- सोमवार, 6 अक्टूबर से
rest.phpपथ के API एंडपॉइंट्स को एक नए आंतरिक API प्रवेशद्वार के माध्यम से अनुप्रेषित किया जाएगा। अलग-अलग विकियों को मानकीय प्रकाशन समूहों के आधार पर अपडेट किया जाएगा, और कुल ट्रैफ़िक में समय के साथ-साथ वृद्धि की जाएगी। इस बदलाव के गैर-ब्रेकिंग और गैर-विघटनकारी होने की अपेक्षा है। अगर कोई भी समस्या आए तो कृपया सेवा संचालन दल पटल में एक Phabricator टिकट दर्ज कराएँ। [७]
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।