तकनीकी/समाचार/2025/42
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२५, सप्ताह ४२ (सोमवार १३ अक्टूबर २०२५) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2025-42
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
साप्ताहिक हाइलाइट्स
- पिछले हफ्ते खाता सुरक्षा और दो-कारक प्रमाणीकरण (2FA) सुविधाओं में सुधार सभी विकियों पर सक्षम कर दिए गए थे। इन बदलावों में शामिल हैं Special:AccountSecurity के सदस्य इंटरफ़ेस में सुधार, प्रमाणक ऐप्स और वहनीय सुरक्षा कुँजियों के माध्यम से कई 2FA विधियों का समर्थन (इससे पहले सदस्य केवल एक ही विधि का उपयोग कर सकते थे), और एक नया पुनर्प्राप्ति कोड मॉड्यूल जिसके चलते गुम हो चुके दो-कारक ऐप्स और डिवाइसों के कारण लोग खातों के बाहर कम फँस जाएँगे। खाता सुरक्षा परियोजना के हिस्से के रूप में वर्ष 2025 के बाकी हिस्से के दौरान सदस्य अनुभव में अतिरिक्त सुधारों, और एक वैकल्पिक द्वितीय कारक के रूप में पासकुँजियों पर काम जारी रहेगा।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
- खाता सुरक्षा परियोजना का एक और हिस्सा है 2FA सामान्यतः सभी सदस्यों को उपलब्ध कराना। उन्नत विशेषाधिकारों वाले सम्पादकों, जैसे प्रबंधकों और प्रशासकों, के अलावा 40% सम्पादकों के पास अब 2FA तक पहुँच है। आप Special:AccountSecurity पर जाँच सकते हैं कि आपके पास पहुँच है कि नहीं। सक्रियण के अनुदेश उस पृष्ठ पर पाए जा सकते हैं। योजना है उपलब्धता को बढ़ाते रहने की अगर यह निर्धारित हो कि सदस्यों के समर्थन की क्षमताएँ ग्लोबल प्रयोग का समर्थन कर पाएँगी। [१]
- इस हफ्ते, उन विकियों पर जहाँ वार्ता पृष्ठ प्रयोज्यता सुधार पहले से ही डिफ़ॉल्ट से उपलब्ध हैं (यानी T379264 में सूचीबद्ध 12 विकियों के अलावा हर जगह), सदस्य सीधे उस पृष्ठ पर से किसी टिप्पणी को धन्यवाद देने में समर्थ हो जाएँगे जहाँ पर टिप्पणी मौजूद हो। इस बदलाव से पहले धन्यवाद केवल पृष्ठ के अवतरण इतिहास पर जाकर ही दिए जा सकते थे। आप इस बदलाव के बारे में अधिक जान सकते हैं। [२]
- जिन सदस्यों ने अपने ईमेल पते प्रमाणित नहीं किए हैं, उन्हें जल्द ऐसा करने हेतु अनुस्मारक प्राप्त होने लगेंगे। यह इसलिए है क्योंकि जो सदस्य अपने ईमेल्स प्रमाणित कर लेते हैं, वे ज़्यादा आसानी से अपने खाते पुनर्प्राप्त कर सकते हैं। अगर सदस्य अक्रिय हो या फिर वह अपने खाते से अप्रमाणित ईमेल हटा दे तो उसे अनुस्मारक नहीं भेजे जाएँगे। [३][४]
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी २१ टास्क्स देखें। उदाहरणस्वरूप, सामग्री अनुवाद उपकरण से अनुवादित अनुच्छेदों को सहेजने में कभी-कभी आने वाली एक त्रुटि में एक सुधार किया गया है, और अब संबंधित त्रुटि संदेशों को देखना ज़्यादा आसान हो गया है। [५]
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
- असमर्थित उपकरण कार्यकारी दल ने अपने पायलट चक्र के पहले उपकरण के रूप में Video2Commons को चुना है। आने वाले महीनों में समूह उपकरण को सुधारने और संधारणीय रखने के तरीकों पर विचार करेगा। मेटा पर अधिक जानें।
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।