तकनीकी/समाचार/2025/46
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२५, सप्ताह ४६ (सोमवार १० नवम्बर २०२५) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2025-46
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स

- 12 नवंबर से सदस्यों को कुछ विकिपीडियाओं पर वार्ता पृष्ठों की दिखावट में एक बदलाव नज़र आएगा। लगभग सभी विकियों पर डिज़ाइन में यह बदलाव लागू कर दिया गया है; अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर ये बदलाव बाद में लागू होंगे। आप 'Diff' पर अधिक पढ़ सकते हैं। सदस्य अपनी सदस्य वरीयताओं में "Show discussion activity" में इन बदलावों से ऑप्ट-आउट कर सकते हैं। [१]
- मीडियाविकि अब पृष्ठ के सुरक्षित होने पर अपने आप एक पृष्ठ संकेतक दर्शा सकता है। यह सुविधा डिफ़ॉल्ट से अक्षम है। यह समुदाय द्वारा अनुरोध करके सक्षम की जा सकती है। [२]
- विकिटेक्स्ट एडिटर में "Show preview" या "Show changes" बटन का इस्तेमाल करने पर अब 'useskin', 'uselang' और 'section' जैसे URL पैरामीटरों को रखा जाएगा। यह एक दूसरी समस्या का भी समाधान करता है जहाँ पर अगर किसी एक अनुभाग पर सम्पादन का पूर्वावलोकन देखते समय ब्राउज़र क्रैश हो जाता था तो उस सम्पादन को सहेजने पर पृष्ठ की पूरी सामग्री को बस उस अनुभाग की सामग्री से बदल दिया जाता था। [३][४][५]
- विकियात्राएँ अब लेख के टेक्स्ट में नक्शे के रंगीन चिह्नों का उपयोग कर पाएँगे। इन चिह्नों का टेक्स्ट अब हमेशा सफेद होने की जगह विपरीत काले या सफेद रंग में दिखाया जाएगा। इस समस्या के लोकल समाधान अब हटा दिए जा सकते हैं। [६]
- विकिपीडिया एंड्रॉइड ऐप पर गतिविधि टैब अब सभी उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध है। इस नए टैब में पठन, सम्पादन, और दान की गतिविधियों में अंतर्दृष्टि मौजूद है, और साथ ही यह नैविगेशन को सरल बनाकर ऐप के उपयोग को अधिक आकर्षक बनाता है। [७]
- पठन वृद्धि दल "चित्र ब्राउज़िंग" नामक एक प्रयोग लॉन्च कर रहा है, यह जाँचने के लिए कि पाठकों के लिए विकिपीडिया लेखों पर चित्रों का अन्वेषण करना और चित्र खोजना आसान कैसे बनाया जा सकता है। यह प्रयोग, जो कि केवल मोबाइल पर होने वाला एक A/B परीक्षण होगा, 17 नवंबर के हफ्ते में शुरू होकर चार हफ्तों तक चलेगा, तथा अंग्रेज़ी विकि पर 0.05% सदस्यों को प्रभावित करेगा। अरबी, चीनी, फ़्रांसीसी, इंडोनेशियाई, और वियतनामी विकियों पर यह 3 नवंबर को लॉन्च हुआ था, और उन विकियों पर 10% तक सदस्य प्रभावित हुए। [८]
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी २७ टास्क्स देखें। उदाहरणस्वरूप, मोबाइल साइटों पर खाले लॉक करने की अक्षमता ठीक कर दी गई है। [९]
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
- विकिटेक पर Toolforge मानक समिति के नए सदस्यों के लिए नामांकन जारी है। यह समिति Toolforge की फ़ोर्क अधिकार नीति और परित्यक्त उपकरण नीति की देखरेख करती है और कुछ दूसरी भूमिकाएँ निभाती है। नामांकन 28 नवंबर 2025 तक खुले रहेंगे।
- SUL विकियों के लिए OAuth 2 पहुँच टोकन्स के लिए JWT जारीकर्ता फ़ील्ड
https://meta.wikimedia.orgमें बदल दिया जा चुका है। पुराने पहुँच टोकन्स अब भी काम करेंगे। [१०] - OAuth 2 पहुँच टोकन्स में JWT विषय फ़ील्ड जल्द
<user id>सेmw:<identity type>:<user id>में बदल जाएगा, जहाँ पर<identity type>सामान्यतःCentralAuth:(SUL विकियों के लिए) या फिरlocal:<wiki id>(अन्य विकियों के लिए) होगा। यह अलग-अलग सदस्य ID प्रकारों के बीच अंतर्विरोध से बचने तथा OAuth 2 पहुँच टोकन्स औरsessionJwtकुकी को अधिक सदृश बनाने के लिए है। पुराने पहुँच टोकन्स अब भी काम करेंगे। [११] - मीडियाविकि के अवरोध संदेशों (blockedtext, blockedtext-partial, autoblockedtext, systemblockedtext, blockedtext-tempuser, autoblockedtext-tempuser) में अब अतिरिक्त पैरामीटर्स समर्थित हैं जो यह बताते हैं कि सदस्य को अपने वार्ता पृष्ठ को सम्पादित करने से (
$9) या दूसरे सदस्यों को ईमेल भेजने से ($10) अवरोधित किया गया है कि नहीं। [१२] - विकिमीडिया git में मीडियाविकि मूल और हर एक्सटेंशन के लिए एक-एक
REL1_45शाखा बनाई गई है। यह मीडियाविकि 1.45.0 के नवंबर 2025 के अंत में निर्धारित प्रकाशन की प्रक्रिया का पहला चरण है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण बग सुधार पर या फिर किसी नई सुविधा पर काम कर रहे हैं तो आपको इस बदलाव पर ध्यान देना पड़ सकता है। [१३] - धीमे प्रदर्शन के कारण CirrusSearch डम्प्स उत्पन्न करने की प्रक्रिया को अपडेट कर दिया गया है। अगर आपको नए डम्प में माइग्रेट करने में कोई समस्या आए तो फिर सहायता के लिए कृपया खोज मंच दल से संपर्क करें। [१४][१५]
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।