तकनीकी/समाचार/2025/52
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२५, सप्ताह ५२ (सोमवार २२ दिसम्बर २०२५) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2025-52
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
- जनवरी से सम्पादन फ़िल्टरों को नियमों व प्रयासित सम्पादनों जैसी अपनी जानकारी को स्वचालित रूप से छिपाने के लिए सेट किया जा सकेगा। इससे ओवरसाइटर्स डॉक्सिंग या फिर दूसरी छिपाने योग्य जानकारी को रोक पाएँगे। [१]
- साल के अंत की छुट्टियों के कारण तकनीकी समाचार का अगला अंक 12 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। सभी अनुवादकों व इस वर्ष सामग्री अथवा प्रतिक्रिया प्रस्तुत करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी १६ टास्क्स देखें। उदाहरणस्वरूप, विकिपीडिया एंड्रॉइड की वर्ष समीक्षा में "पहले कदम" पर क्लिक करने पर जो क्रैश हो जाता था, वह अब ठीक कर दिया गया है, और सुविधा अब अपेक्षानुसार काम करती है। [२]
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
- अंतरों और श्रेणियों जैसे मीडियाविकि द्वारा उत्पन्न तत्वों पर
data-mw="interface"एट्रीब्यूट जोड़ा जाता था ताकि उन्हें विकि की सामग्री से अलग किया जा सके। Parsoid द्वारा उत्पन्न अन्यdata-mwएट्रीब्यूट्स के साथ टकराव को रोकने के लिए इस एट्रीब्यूट कोdata-mw-interface=""से बदल दिया गया है। [३]
इस हफ्ते या अगले हफ्ते मीडियाविकि को कोई नया संस्करण नहीं है।
बैठकें और कार्यक्रम
- विकिमीडिया हैकथॉन पश्चिमोत्तर यूरोप 2026 13 से 14 मार्च 2026 तक आर्नहेम, नेदरलैंड में आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागिता के आवेदन अभी-अभी दिसंबर के बीच में शुरू हुए हैं और जनवरी के बीच तक, या फिर अगर क्षमता पूरी हो जाए तो उससे पहले, खत्म हो जाएँगे। लगभग 100 प्रतिभागियों के लिए स्थान होने के कारण जल्दी आवेदन करना प्रोत्साहित किया जाता है।
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।