तकनीकी/समाचार/2026/07
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२६, सप्ताह ०७ (सोमवार ०९ फ़रवरी २०२६) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2026-07
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
बड़ी या जटिल ध्यानसूचियों वाले लॉग-इन किए हुए योगदानकर्ताएँ अब नई ध्यानसूची लेबल्स सुविधा की मदद से ध्यान रखे हुए पृष्ठों को इस प्रकार संगठित कर और छान सकते हैं कि उनके कार्यप्रवाह में सुधार हो। अनुकूलित लेबल्स (उदाहरणस्वरूप: आपके द्वारा निर्मित पृष्ठ, बर्बरता के लिए निगरानी के अधीन पृष्ठ, या चर्चा पृष्ठ) जोड़कर सदस्य और भी तेज़ी से पहचान पाएँगे कि किस पर ध्यान देने की आवश्यकता है, मानसिक कार्यभार को कम कर पाएँगे, और अधिक दक्षता से कार्रवाई कर पाएँगे। इससे ध्यानसूची की प्रयोज्यता बेहतर हो जाती है, विशेषतः अधिक सक्रिय सम्पादकों के लिए।- Special:Contributions पर एक नई सुविधा ऐसे अस्थायी खाते दिखाती है जो संभवतः एक ही व्यक्ति द्वारा संचालित हैं, जिससे परीक्षण में कम समय लगता है। किसी अस्थायी खाते के योगदान जाँचने पर अस्थायी खातों के IP पतों तक पहुँच वाले सदस्य अब संबंधित अस्थायी खातों से किए गए योगदान भी देख पाएँगे। यह सुविधा निर्दिष्ट अस्थायी खाते के, डेटा प्रतिधारण की अवधि के भीतर संबद्ध सभी IP पतों का पता लगाता है और इन IP-ओं का उपयोग करने वाले सभी अस्थायी खातों के योगदान दिखाता है। अधिक जानें। [१]
- जब सम्पादक किसी विकिटेक्स्ट सम्पादन का पूर्वावलोकन देखते हैं, वह अनुस्मारक का बक्सा जो बताता है कि वह बस एक पूर्वावलोकन देख रहा है (जो कि ऊपर दर्शाया जाता है), अब एक नीली पृष्ठभूमि के साथ आता है। इससे पूर्वावलोकन की टिप्पणियों को वास्तविक चेतावनियों (जैसे सम्पादन अंतर्विरोध या समस्याग्रस्त अनुप्रेषण लक्ष्य), जो कि अब अलग चेतावनी या त्रुटि के बक्सों में दिखाई जाएँगी, से अलग करना आसान हो जाता है। [२]
- ग्लोबल ध्यानसूची से आप कई विकियों पर से ध्यानसूचियों को एक ही पृष्ठ पर देख सकते हैं। एक्सटेंशन पर सुधार जारी है — यह अब एकाधिक विकिडेटा साइट्स समर्थित करता है, उदाहरणस्वरूप विकिडेटा औप testwikidata, दोनों। साथ ही, दाईं-से-बाईं (RTL) भाषाओं में विकिडेटा या अन्य विकिबेस साइटों का उपयोग करने वाले लोगों के लिए टेक्स्ट की दिशा में आने वाली समस्याएँ भी ठीक कर दी गई हैं। [३][४]
- ISBN, RFC और PMID संख्याओं के लिए स्वचालित "जादुई कड़ियाँ" अपनी अनम्यता तथा स्थानीयकरण में मुश्किलों के कारण विकिटेक्स्ट में 2021 से पदावनत हैं। कई विकियों ने RFC और PMID जादुई कड़ियों को सफलतापूर्वक समकक्ष बाहरी कड़ियों से बदल लिया है, मगर ISBN जादुई कड़ी की जगह लेने के लिए अक्सर एक साँचे की आवश्यकता होती आई है। अब ISBN जादुई कड़ी की बुनियादी कार्यक्षमता की जगह लेने के लिए एक नया बिल्ट-इन पार्सर फ़ंक्शन
{{#isbn}}उपलब्ध है। इसके चलते पदावनत जादुई कड़ी की कार्यक्षमता से दूर माइग्रेट करना चाह रहे विकियाँ अब ऐसा आसानी से कर सकते हैं। [५] - दो नए विकियाँ बनाए गए हैं:
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी २३ टास्क्स देखें।
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
- एक नया ग्लोबल सदस्य समूह बनाया गया है: Local bots। इसका उपयोग आंतरिक रूप से सॉफ़्टवेयर द्वारा समुदाय के बॉट्स को दुरुपयोगी वेब स्क्रेपरों पर लागू दर सीमाएँ बाइपास करने की अनुमति देने के लिए किया जाएगा। किसी भी विकिमीडिया विकि पर बॉट के रूप में स्वीकृत खाते स्वचालित रूप से इस समूह में जोड़ दिए जाएँगे। यह बॉट की सदस्य अनुमतियाँ नहीं बदलेगा। [८]
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
बैठकें और कार्यक्रम
- मीडियाविकि सदस्य एवं विकासक सम्मेलन वसंत 2026 25 से 27 मार्च तक संयुक्त राज्य के सॉल्ट लेक सिटी में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम तृतीय-पक्ष मीडियाविकि समुदाय द्वारा उन्हीं के लिए आयोजित किया जा रहा है। आप सत्र प्रस्तावित कर सकते हैं और भाग लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। [९]
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।