तकनीकी/समाचार/2026/11
Appearance
तकनीकी समाचार आपको और आपके साथी विकिमीडियाइयों को प्रभावित करने वाले हाल ही में हुए सॉफ़्टवेयर के बदलावों पर नज़र रखने में आपकी मदद करता है। सदस्यता लें, योगदान करें और प्रतिक्रिया दें।
| पूर्व | २०२६, सप्ताह ११ (सोमवार ०९ मार्च २०२६) | आगामी |
तकनीकी समाचार: 2026-11
विकिमीडिया के तकनीकी समुदाय की ओर से नवीनतम तकनीकी समाचार। कृपया दूसरे सदस्यों को इन बदलावों के बारे में बताएँ। सभी बदलाव आपको प्रभावित न भी कर सकते हैं। अनुवाद उपलब्ध हैं।
साप्ताहिक हाइलाइट्स
- बुधवार, 25 मार्च 2026 15:00 UTC को कुछ मिनटों के लिए सभी विकियाँ केवल-पठनीय होंगे। यह डेटा सेंटर सर्वर स्विचओवर बैकअप परीक्षणों के लिए है जो वर्ष में दो बार होता है। उपलब्धता को जाँचने के लिए और आपातकालीन स्थितियों में भी सेवा में रुकावटों को रोकने के लिए स्विचओवर के दौरान विकिमीडिया की सारी वेबसाइट ट्रैफ़िक को प्राथमिक डेटा सेंटर से बैकअप डेटा सेंटर में ले जाया जाता है।
- पिछले हफ्ते सभी विकियों को 2 घंटे के लिए केवल-पठनीय कर दिया गया था, और सदस्य-स्क्रिप्ट्स और गैजेट्स काफी समय तक अनुपलब्ध थे। यह एक सुरक्षा-संबंधी घटना के कारण था जिसका अब समाधान हो चुका है। ऐसा दोबारा होने से रोकने पर काम जारी है। अद्यतन जानकारी के लिए कृपया स्टीवार्ड सूचनापट्ट पर पोस्ट देखें (अनुवाद)।
सम्पादकों के लिए अपडेट्स
- एकाधिक अवरोध प्राप्त सदस्यों को अब मोबाइल पर एक साधारण संदेश की जगह हर अवरोध का कारण अलग से दिखाई देगा। इससे वे समझ पाएँगे कि उन्हें क्यों अवरोधित किया गया है और समस्या का समाधान करने के लिए वे क्या कर सकते हैं। उदाहरणस्वरूप, सामान्य VPN-ओं (जैसे iCloud Private Relay) के प्रयोग से प्रभावित सदस्यों को स्पष्ट दिशानिर्देश दिए जाएँगे कि दोबारा सम्पादन करना शुरू करने के लिए उन्हें क्या करना होगा। [१]
- इस हफ्ते के अंत तक सुझाव मोड सभी विकिपीडियाओं पर यथादृश्य सम्पादिका में एक बीटा सुविधा के रूप में उपलब्ध हो जाएगा। यह सुविधा अग्रसक्रिय रूप से कई प्रकार की क्रियाएँ सुझाता है जो करके लोग विकिपीडिया लेखों को सुधार सकते हैं और संबंधित दिशानिर्देशों के बारे में जान सकते हैं। इस सुविधा को लोकल रूप से कॉन्फ़िगर किया जा सकता है, और अनुकूलित सुझावों से विस्तृत भी किया जा सकता है। वर्तमान सेटिंग्स Special:EditChecks पर देखी जा सकती हैं और कड़ियों को लोकल दिशानिर्देशों की ओर इशारा करने के लिए प्रबंधक कैसे अनुकूलित कर सकते हैं, इस बारे में अनुदेश उपलब्ध हैं। यह सुविधा सम्पादन जाँच से जुड़ी हुई है, जो नई सामग्री लिखते समय सुधार सुझाता है। भविष्य में सम्पादन दल ने एक नियंत्रित प्रयोग के माध्यम से नवागंतुकों पर इस सुविधा के प्रभाव का मूल्यांकन करने की योजना बनाई है। [२]
पिछले हफ्ते सुलझाए गए, समुदाय द्वारा प्रस्तुत सभी २३ टास्क्स देखें। उदाहरणस्वरूप, विकिटेक्स्ट और कोड को पढ़ने में आसान बनाने वाले CodeMirror के सिनटैक्स हाइलाइटिंग का उपयोग करने के दौरान कर्सर के गलत संरेखण की समस्या अब ठीक कर दी गई है। यह समस्या विशेषतः उन सदस्यों को DiscussionTools से नए विषय बनाते समय हो रही थी जिन्होंने किसी अनुकूलित स्टाइलशीट में एक font नियम परिभाषित किया हुआ था। [३]
तकनीकी योगदानकर्ताओं के लिए अपडेट्स
- API दर सीमा में अपडेट: अवसंरचना का उचित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए इस हफ्ते Toolforge/WMCS के बाहर से किए गए अनुवर्ती उपयोगकर्ता-एजेंट रहित अनुरोधों, तथा वेब ब्राउज़रों से किए गए API अनुरोधों पर ग्लोबल API दर सीमाएँ लागू की जाएँगी। अप्रैल में परिचित ट्रैफ़िक पर उच्चतर सीमाएँ लागू की जाएँगी। Toolforge/WMCS में चल रहे या फिर किसी भी विकि पर बॉट अधिकार वाले बॉट्स फ़िलहाल अप्रभावित रहेंगे। हालाँकि, सभी विकासकों को अद्यतनित सर्वोत्तम प्रथाओं का पालन करने की सलाह दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए Wikimedia APIs/Rate limits देखें।
- नया GraphQL API प्रकाशित कर दिया गया है। यह API, विकासकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तथा अनुकूलनीयता व डेटा के दक्ष उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विकिडेटा क्वेरी सेवा (WDQS) की चुनिंदा सुविधाओं के एक लचीले विकल्प के रूप में विकसित किया गया था। इसे आज़माएँ और प्रतिक्रिया दें। आप प्रयोज्यता परीक्षणों के लिए साइन-अप भी कर सकते हैं।
- PTAC असमर्थित उपकरण कार्रकारी समूह ने फरवरी में Video2Commons पर सुधार जारी रखे, जिसमें प्रमाणीकरण की त्रुटियों, बड़ी फ़ाइलों के हैंडलिंग, टास्क कतार की दृश्यता, और अपलोड के अधिक स्पष्ट व्यवहार से संबंधित सुधार किए गए। कुछ क्षेत्रों में काम अब भी जारी है, जैसे पदावनत सर्वर-साइड अपलोड्स से संबंधित बदलाव। अधिक जानने के लिए यह अपडेट पढ़ें।
इस हफ्ते के लिए विस्तृत कोड अपडेट्स: MediaWiki
विस्तार में
- लेख मार्गदर्शन दल ने पायलट विकियों के अनुभवी विकिपीडिया सम्पादकों और रुचि रखने वाले योगदानकर्ताओं को अरबी, अंग्रेज़ी, जापानी, पुर्तगाली, फ़ारसी, तुर्की और बंगाली भाषाओं में उपलब्ध इस प्रश्नावली का उत्तर देने के लिए आमंत्रित किया है। आपके उत्तर, अनानुभवी सदस्यों के लिए मार्गदर्शन को अनुकूलित करने तथा लेख का निर्माण करते समय समुदाय की नीतियाँ और प्रथाएँ सीखने में उन सदस्यों की मदद करने में दल की मदद करेंगे।
तकनीकी समाचार के लेखकों द्वारा तैयार किया गया और बॉट द्वारा प्रकाशित किया गया तकनीकी समाचार • योगदान करें • अनुवाद करें • सहायता पाएँ • प्रतिक्रिया दें • सदस्यता लें या हटाएँ।