विकिपीडिया पुस्तकालय/समाचार पत्र/जून-जुलाई २०१८

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page The Wikipedia Library/Newsletter/June-July 2018 and the translation is 100% complete.
विकिपीडिया पुस्तकालय
बुक्स & बाइट्स
संस्करण २९ जून–जुलाई २०१८

द्विपक्षीय वितरण के लिए साइन अप करें

इस संस्करण में हम विकिमेनिया, वैश्विक विकास और हमेशा की तरह पुस्तकालयों और डिजिटल ज्ञान से संबंधित समाचार और सामुदायिक विषयों पर ध्यान देंगे।

नए भागीदार

इस महीने विकिपीडिया पुस्तकालय एक नए भागीदार की घोषणा कर रहा है:

  • Economic & Political Weekly – १९४९ तक के अभिलेखागार वाली एक भारतीय सामाजिक विज्ञान पत्रिका – १० खाते

उपलब्ध खातों वाली अन्य भागीदारियाँ हमारे भागीदार पृष्ठ पर सूचीबद्ध हैं। बेहतर अनुसंधान करें और विकिपीडिया परियोजनाओं में उच्च गुणवत्ता वाले संदर्भों के उपयोग को बढ़ाने में सहायता करें: आज ही साइन अप करें!

विकिमेनिया

विकिमेनिया दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में १८ से २२ जुलाई तक चला। इस साल के सम्मेलन का विषय था "उबंटू के रास्ते ज्ञान के अंतर को दूर करना" – कवरेज में अंतराल को संबोधित करने पर केंद्रित। सम्मेलन में ८० से अधिक देशों से ७०० से ज्यादा प्रतिभागी थे।
इस वर्ष प्रीकॉन्फरेंस में १९ जुलाई को विकिपीडिया परियोजनाओं में योगदान करने के तरीके पर पुस्तकालयाध्यक्षों और पुस्तकालय कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक कार्यशाला पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए विकिपीडिया १०१, शामिल थी। सत्र में एक #1Lib1Ref एडिटथॉन शामिल थी। जेक ओरलोविट्ज़, फेलिक्स नार्टे, एलेक्स स्टिन्सन और सैमुअल ग्वेबो समारोह के सूत्रधार थे।

#1Lib1Ref सत्र ने दुनिया भर के पुस्तकालयाध्यक्षों को विकिपीडिया में एक उद्धरण जोड़ने के अभियान का वर्णन किया जिसके परिणामस्वरूप #1Lib1Ref के तीन वर्षों में २४ भाषाओं में १५,००० से अधिक संपादन हुए। इसमें उद्धरण खोज और हैशटैग टूल को हाइलाइट किया और प्रचार और जुड़ाव के तरीकों पर चर्चा की। "विकिसाइट: मुक्त ज्ञान के स्रोतों पर से पर्दा उठाना" ने चर्चा की कि कैसे विकिसाइट पहल "विकिडाटा को आधारभूत संरचना के रूप में प्रयोग कर के स्रोतों के एक संरचित ज्ञान आधार का निर्माण करने के लिए समुदाय के सदस्यों, पुस्तकालयाध्यक्षों, शोधकर्ताओं और डेवलपर्स को साथ ले आई है। इस पहल के साथ संलग्न होने के लिए संभावित प्रतिभागियों के लिए टूल, कार्यप्रवाह और रणनीतियों को रेखांकित किया गया है। पुस्तकालय से संबंधित तीसरे सत्र ने लाइब्रेरी कार्ड का प्रदर्शन किया जो कि विकिमीडिया संपादकों तक डेटाबेस पहुंच के प्रावधान को व्यवस्थित करने के लिए एक TWL मंच है। प्रदर्शन में साइट की वर्तमान विशेषताओं और आने वाले विकास को दर्शाया गया, विशेष रूप से "बंडल" की योजना है ताकि योग्य संपादकों को लिए स्रोतों के एक समूह तक तत्काल पहुंच प्रदान की जा सके।

चयनित सत्रों की रिकॉर्डिंग और नोट्स के लिए पूर्ण कार्यक्रम देखें।

विकिमीडिया एंड लाइब्रेरीज़ यूज़र ग्रूप

विकिमीडिया एंड लाइब्रेरीज़ यूज़र ग्रुप ने स्टीयरिंग कमेटी की २०१८ की गतिविधियों की योजना बनाने में सहायता करने के लिए समूह के सदस्यों से इनपुट एकत्र करने के लिए किए गए महीनेभर के मतदान को समाप्त किया। विकिमीडिया परियोजनाओं में ऐतिहासिक रूप से कम भागीदारी वाले समुदायों में पुस्तकालयों के साथ संलग्न होने को ५७ प्रतिक्रियाओं के साथ सबसे अधिक समर्थन मिला। स्टीयरिंग कमेटी परिणाम का विश्लेषण कर रही है और कम भागीदारी वाली परियोजनाओं तक पहुंचने के तरीकों की तलाश कर रही है। यूज़र ग्रुप ने केप टाउन में विकिमेनिया में एक पुस्तक विनिमय अभियान भी आयोजित किया; प्रतिभागियों ने अदला-बदली तथा उन्हें पढ़ने की इच्छा रखने वाले किसी व्यक्ति द्वारा उठाये जाने के लिए ५०+ किताबें प्रस्तुत की। शेष पुस्तकों को स्थानीय सार्वजनिक पुस्तकालय में दान कर दिया गया।

वैश्विक

CIS-A2K ने भारतीय समुदाय के लिए विकी एडवांस्ड ट्रेनिंग का आयोजन किया जिसमें विभिन्न भाषाओं के विशेषज्ञों के लिए एक TWL सत्र शामिल था। TWL कार्यक्रम पर अंतर्दृष्टि प्रदान करने और विभिन्न भारतीय भाषाओं के लिए शाखाओं के निर्माण se सम्बंधित गतिविधियों को प्रेरित करने के लिए TWL के वैश्विक समन्वयक दूरस्थ रूप से शामिल हुए। यह आयोजन भारत में #1Lib1Ref अभियानों के दूसरे चरण से उत्पन्न हुई TWL-संबंधित गतिविधियों में बढ़ती दिलचस्पी का अनुसरण करता है। #1Lib1Ref अभियान के दूसरे चरण के अंत तक १२ भाषाओं में १४६२ संपादन किए गए थे, ३२ देशों ने १२०० पोस्ट की थी जो १८ लाख लोगों तक ३६ लाख बार पहुँची।

अंत में, हिंदी विकिपीडिया पर स्रोतों में सुधार की खोज के परिणामस्वरूप भारत में पहली TWL शाखा का निर्माण हुआ। हिंदी TWL शाखा की समन्वयक Shypoetess को बधाई और TWL वैश्विक शाखाओं के परिवार में आपका स्वागत है!

संक्षेप में बाइट्स


पढ़ने के लिए धन्यवाद! बुक्स & बाइट्स के नए संस्करणों के बारे में एक द्विपक्षीय वार्ता पृष्ठ अपडेट प्राप्त करने के लिए, कृपया अपना नाम सदस्यता सूची में जोड़ें। समाचार पत्र के ईमेल वितरण के लिए कृपया यहाँ सदस्यता लें। अगले संस्करण के लिए विषय का सुझाव देने के लिए कृपया संपादक The Interior (talk · contribs) से en:Wikipedia:The Wikipedia Library/Newsletter/Suggestions पर संपर्क करें।.