यूक्रेनी सांस्कृतिक कूटनीति माह 2026
Appearance
विकिपीडिया पर यूक्रेनी संस्कृति से संबंधित जानकारी को और अधिक व्यापक बनाने हेतु आयोजित इस लेखन प्रतियोगिता में आपका हार्दिक स्वागत है!
- क्या: यह एक लेखन प्रतियोगिता है जिसका उद्देश्य विकिपीडिया के अधिक से अधिक भाषा संस्करणों में यूक्रेन की संस्कृति और लोगों के बारे में लेखों का निर्माण और उनमें सुधार करना है। जिन लेखों पर विशेष ध्यान दिया जाना है, उनकी एक प्रस्तावित सूची प्रतियोगिता के आयोजकों द्वारा प्रदान की गई है। सर्वाधिक सक्रिय प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
- कब: यह लेखन प्रतियोगिता ००:०१, १ अप्रैल २०२६ (UTC) से २३:५९, ३० अप्रैल २०२६ (UTC) तक आयोजित की जा रही है।
- कैसे: इस प्रतियोगिता की संरचना बहुत सरल है, जिसमें 4 चरण शामिल हैं: कार्य करने के लिए लेखों का चयन करें → अपने कार्य के लिए अंक प्राप्त करें → अधिक से अधिक अंक अर्जित करने का लक्ष्य रखें → अपने योगदान के लिए पुरस्कृत हों!
- कौन: किसी भी विकि पर खाता रखने वाला कोई भी विकिपीडियन इस अभियान का हिस्सा बन सकता है। इसमें भाग लेने के लिए आपको प्रतिभागी अनुभाग में अपना नाम दर्ज करना होगा।
- क्यों: इस प्रतियोगिता के माध्यम से, हम यूक्रेनी लोगों के लिए महत्त्वपूर्ण सांस्कृतिक पहलुओं से संबंधित लेखों को बेहतर बनाने और विकिपीडिया पर उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी सुनिश्चित करने की आशा करते हैं। यह प्रतियोगिता विकिमीडिया यूक्रेन द्वारा यूक्रेनी संस्थान और यूक्रेन के विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
- पिछले अभियान






