User:MIskander-WMF
Appearance
| This is the userpage of a user who was a member of the Wikimedia Foundation staff or served as a contractor to the Foundation. In order to maintain a historical record, it has not been deleted. However, any contact information given may be incorrect, as this user is no longer employed at the Foundation. To contact current Foundation staff, please see Wikimedia Foundation or the organizational chart. If you need assistance identifying the proper staff to contact about an issue, please contact answers |
मरियाना इस्कंदर
She/Her
My Work
मैं विकिमीडिया संस्थान में जनवरी 2022 में आई क्योंकि मैं सभी लोगों के लिए मुक्त ज्ञान के योग का निर्माण करने के इस आंदोलन के ध्येय से प्रेरित हुई। मेरा मानना है कि विकिमीडिया के ध्येय और कार्य की इतनी अत्यधिक आवश्यकता दुनिया में इससे पहले कभी नहीं हुई है।
CEO होने के नाते मेरी भूमिका नेतृत्व और समर्थन की है। हममें से कोई भी बड़ी चीज़ों से अकेले नहीं निपट सकता, और मैंने यह खुद महसूस किया है कि वितरित नेतृत्व की संरचनाएँ उतना हासिल कर लेती हैं जितना लोगों का कोई भी समूह अपने आप में नहीं कर सकता। मैं साथ मिलकर हमारे ध्येय को प्राप्त करने में आंदोलन में काम करूँगी।
अगर आपको मेरे लिए कोई प्रश्न है तो मेरा दल नियमित रूप से यहाँ पर मेरे वार्ता पृष्ठ की निगरानी रखता है; आप मुझसे मेरे ईमेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।About Me
एक दशक तक हाराम्बे युवा रोज़गार त्वरक संगठन, युवा बेरोज़गारी की वैश्विक समस्या के अफ्रीकी समाधानों का निर्माण करने वाले एक गैर-लाभकारी सामाजिक उद्यम, के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की भूमिका निभाने के बाद अब मैं विकिमीडिया संस्थान की CEO हूँ। मैं अमेरिका नियोजित पितृत्व संघ, एक स्वयंसेवी सामाजिक आंदोलन, के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भूमिका भी निभा चुकी हूँ।
मेरा जन्म मिस्र के काहिरा में हुआ था, जिसके बाद मैं अपने माता-पिता के साथ संयुक्त राज्य में प्रवास कर गई। तब से मैं संयुक्त राज्य और यूरोप में वास व अध्ययन करने के बाद दक्षिण अफ्रीका में आ बसी हूँ।
मेरे करियर को लोगों, प्रभाव और प्रौद्योगिकी को साथ मिलाकर बााधाएँ दूर करने और अवसरों तक पहुँच को बढ़ाने वाले कार्यों ने आकार दिया है।