सदस्य समूह
यह विकिमीडिया संस्थान की परियोजनाओं में सदस्य समूहों की एक सूची है। इसे अनुमतियों के लगभग घटते क्रम में व्यवस्थित किया गया है। ध्यान रखें कि क्रम सीधे 'सत्ता' के उचित अर्थ के अनुसार नहीं, बल्कि मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर में तकनीकी पहुँच के अनुसार है। यह भी ध्यान रखें कि हालाँकि तकनीकी क्षमताएँ संस्थान की सभी परियोजनाओं पर समान हैं, विशिष्ट समूहों की परिभाषाएँ और भूमिकाएँ कुछ विकियों पर अलग भी हो सकती हैं।
लोकल समूह
मेटा पर
ग्लोबल प्रभावों के बिना
- खाता निर्माता
- स्वतः परीक्षित सदस्य
- बॉट्स
- प्रशासक
- सदस्य जाँचकर्ता
- स्थापित सदस्य
- कार्यक्रम आयोजक
- छद्म-बॉट्स
- आयातक
- IP अवरोध अपवाद
- IP की जानकारी के उपकरण से अवरोधित सदस्य
- सप्रेसर्स
- परीक्षक
- ट्रांसविकि आयातक
- अस्थायी खाता IP दर्शक
- अपलोडर्स
ग्लोबल प्रभावों के साथ
- प्रबंधक
- केंद्रीय सूचना प्रबंधक
- वैश्विक पुनः नामकर्ता
- अन्तरफलक प्रबंधक
- सामूहिक संदेश प्रेषक
- OAuth प्रबंधक
- पुश सदस्यता प्रबंधक
- अनुवाद प्रबंधक
- WMF कार्यालय IT
- WMF विश्वास एवं सुरक्षा
कुछ अन्य विकियों पर
- अपलोडर्स
- स्वतः परीक्षित सदस्य
- परीक्षक
- पुनरीक्षक
- रोलबैकर्स
- स्वतः पुनरीक्षित सदस्य
- विस्तृत स्थापित सदस्य
- फ़ाइल स्थानांतरक
- अंतरफलक सम्पादक
- दुरुपयोग फ़िल्टर सम्पादक
- साँचा सम्पादक
- निरसक
- अनुवाद प्रबंधक
- सामूहिक संदेश प्रेषक
- मध्यस्थता समिति सदस्य
- विस्तृत स्थानांतरक
- प्रबंधक अधिकारों वाले बॉट्स
- बाढ़कर्ताएँ
- क्यूरेटर्स
- चुनाव क्लर्क्स
एक अन्य विकि पर
- दर सीमा से मुक्त खाते
- अभियंता
- अपलोड विज़ार्ड अभियान सम्पादक
- चित्र समीक्षक
- परीक्षण विकि प्रबंधक
- गुणधर्म निर्माता
- विकिडेटा कर्मचारी
- शोधकर्ता
- IP अवरोध अपवाद प्रदाता
- संवीक्षक
सभी विकियों पर
- अवरोधित सदस्य
- अपंजीकृत सदस्य
- नवपंजीकृत सदस्य
- पंजीकृत सदस्य
- स्थापित सदस्य
- स्वतः स्थापित सदस्य
- खाता निर्माता
- बॉट्स
- प्रबंधक
- अन्तरफलक प्रबंधक
- प्रशासक
- ओवरसाइटर्स
- सदस्य जाँचकर्ता
- IP block exemptions
- Importers
- ट्रांसविकि आयातक
- अस्थायी खाता IP दर्शक
- IP की जानकारी के उपकरण से अवरोधित सदस्य
ग्लोबल सदस्य समूह
- वैश्विक समूह और वैश्विक अधिकार भी देखें।
दुरुपयोग फ़िल्टर सहायक
दुरुपयोग फ़िल्टर सहायक ग्लोबल समूह इसके सदस्यों को गोपनीय चिह्नित दुरुपयोग फ़िल्टरों की सामग्री और उनके दुरुपयोग लॉग प्रविष्टियों को देखने की पहुँच देने के लिए बनाया गया था।
दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षक
Abuse filter maintainer स्टीवार्ड्स द्वारा सौंपा जाने वाला एक ग्लोबल सदस्य समूह है जिससे विश्वसनीय सदस्य दुरुपयोग फ़िल्टर्स देख, और जहाँ उचित हो, सम्पादित कर सकते हैं। यह अनुमति CentralAuth और SUL द्वारा पहुँच की अनुमति देने वाले सभी सार्वजनिक विकिमीडिया विकि पर सक्षम है, और इसका उपयोग सिर्फ गैर-विवादास्पद अनुरक्षण के लिए या फिर लोकल समुदाय के अनुरोध पर किया जाना चाहिए। चूँकि इस समूह का गलत उपयोग करने पर विकिमीडिया विकियों को काफी नुकसान पहुँच सकता है, दुरुपयोग फ़िल्टर अनुरक्षक की अनुमति सिर्फ उन्हीं सदस्यों को सौंपी जाती है जिनके पास दुरुपयोग फ़िल्टरों को अनुरक्षित करने का एक मज़बूत ट्रैक रिकॉर्ड होता है।
API उच्च सीमा अनुरोधकर्ता
API उच्च सीमा अनुरोधक वैश्विक सदस्य समूह में मौजूद सदस्यों के पास API क्वेरी की एक उच्चतर सीमा हो सकती है।
यह समूह apihighlimits सदस्य अधिकार प्रदान करता है, जो API से क्वेरी करते समय अधिकतम 5,000 परिणाम सक्षम करता है। साधारणतः बॉट्स और सिसॉप्स के पास यह अधिकार अपने आप से ही होता है।
CAPTCHA अपवाद
CAPTCHA अपवाद वैश्विक सदस्य समूह के सदस्यों से Extension:ConfirmEdit द्वारा CAPTCHA-एँ दर्ज करने को नहीं कहा जाएगा (उदाहरणस्वरूप नई बाहरी कड़ियों के साथ एक पृष्ठ सहेजते समय)। यह अनुमति सिर्फ उन्हीं सदस्यों को सौंपी जाती है जिन्होंने इसकी आवश्यकता दर्शाई हो। सदस्य CAPTCHA से अपवाद का अनुरोध Steward requests/Global permissions पर कर सकते हैं।
ध्यान दें कि इसे दुरुपयोग-विरोधी उपायों द्वारा आवश्यकतानुसार ओवर्राइड किया जा सकता है। उदाहरणस्वरूप, समुदाय द्वारा प्रबंधित किसी दुरुपयोग फ़िल्टर नियम की यह आवश्यकता हो सकती है कि सम्पादन सहेजने से पहले सदस्य को एक CAPTCHA दिखाया जाए। उसे साधारण CAPTCHA अपवाद की तुलना में अधिक महत्व दिया जाएगा।
यह अधिकार प्रदान करने के स्वीकार्य कारण:
- क्रॉस-विकि चित्र बदलना/हटाना/हटाए गए चित्र पुनर्स्थापित करना
- दृष्टिबाधित व्यक्ति होना
- क्योंकि व्यक्ति से दूसरे विकियाँ सम्पादित करते समय अक्सर CAPTCHA दर्ज करने को कहा जाता है
- अगर यह स्पष्ट हो कि सदस्य का स्पैम करने का कोई इरादा नहीं है और वह एक स्पैमबॉट नहीं है
ग्लोबल बॉट
ग्लोबल बॉट्स के पास उन सभी विकियों पर बॉट की पहुँच होती है जिन पर ग्लोबल बॉट्स सक्षम हैं (विकियों की सूची देखें)। ग्लोबल बॉट्स ग्लोबल बॉट नीति के अधीन होते हैं, जो इन्हें विशिष्ट कार्यों तक सीमित करती है।
देखें:
- मानकीय बॉट नीति
- ग्लोबल बॉट: सदस्य | विकि और अधिकार | लॉग
ग्लोबल विलोपक
वैश्विक विलोपक सदस्यों की वैश्विक सदस्य पृष्ठों में बदलने में या फिर Synchbot सेवा की मदद से उनके सदस्य पृष्ठों को क्रॉस-विकि प्रबंधित करने में मदद करता है। यह समूह सदस्यों को सभी विकियों पर पृष्ठ हटाने और पुनर्स्थापित करने की अनुमति देता है, और अंतरफलक सम्पादक समूह को पूरा करता है।
अंतरफलक सम्पादक
अंतरफलक सम्पादक एक ग्लोबल समूह है जिसके सदस्य सभी विकिमीडिया परियोजनाओं पर अंतरफलक पृष्ठ और सुरक्षित साँचें संशोधित कर सकते हैं। किसी सदस्य को यह अनुमति दी जा सकती है अगर वह अत्यधिक अनुभवी JS/CSS/साँचा कोड करने वाला हो। इसका उपयोग सिर्फ गैर-विवादास्पद कार्यों को करने के लिए किया जाना चाहिए। एक नियम का पालन करते हुए यह अनुमति सिर्फ एक वर्ष की निश्चित अवधि के लिए सौंपी जाती है।
ग्लोबल IP अवरोध अपवादित
global IP block exemption एक ग्लोबल समूह है जिसके सदस्य ग्लोबल IP अवरोधों और रेंज-अवरोधों के आर-पार जा सकते हैं।
ग्लोबल रोलबैक
ग्लोबल रोलबैक वाले सदस्य किसी भी विकि पर एक ही क्लिक से किसी सदस्य द्वारा किए गए सम्पादनों की श्रृंखला को पूर्ववत कर सकते हैं, और इसका उपयोग बर्बरता या फिर निरर्थक सम्पादनों के लिए किया जाना चाहिए। यह पहुँच पाने के लिए सदस्यों को स्पष्ट रूप से क्रॉस-विकि बर्बरता-विरोधी कार्यों में सक्रिय होना होगा।
देखें:
ग्लोबल सिसॉप
ग्लोबल सिसॉप्स कई छोटे विकियों पर सिसॉप की पहुँच वाले सदस्य होते हैं, जो मुख्यतः लोकल प्रबंधकों की अनुपस्थिति में बर्बरता से लड़ते हैं। वे Steward requests/Global permissions पर एक लंबी चर्चा के बाद नियुक्त किए जाते हैं।
देखें:
- ग्लोबल सिसॉप्स
- ग्लोबल सिसॉप्स: सदस्य | अधिकार
ग्लोबल अस्थायी खाता IP दर्शक
ग्लोबल अस्थायी खाता IP दर्शक वे सदस्य हैं जिनके पास सभी विकियों पर अस्थायी खातों के IP पते देखने की क्षमता होती है।
देखें:
नए विकियों के आयातक
नए विकियों के आयातक वे सदस्य हैं जो नियमित रूप से भाषा प्रस्ताव नीति के अधीन बनाए गए नए विकियों पर अपने-अपने परीक्षण विकियों (इनक्यूबेटर, बीटा विकिविश्वविद्यालय या पुराना विकिस्रोत) पृष्ठों के आयात से निपटते हैं। यह बस एक नियमित तकनीकी कार्य है जो अनुभवी आयातकों द्वारा किया जाना चाहिए (पिछले आयातों का लॉग देखें)।
स्टीवार्ड
स्टीवार्ड्स के पास विकि अंतरफलक की पूरी पहुँच होती है, और वे सामुदायिक सर्वसम्मति का तकनीकी कार्यान्वयन करते हैं, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटते हैं, और क्रॉस-विकि बर्बरता में हस्तक्षेप करते हैं। स्टीवार्ड्स को सभी विकियों की भागीदारी से वार्षिक रूप से निर्वाचित किया जाता है।
देखें:
- स्टीवार्ड्स
- स्टीवार्ड्स/इतिहास
- स्टीवार्ड्स: सदस्य | अधिकार (ग्लोबल)
VRT अनुमति एजेंट
VRT अनुमति एजेंट्स वे सदस्य होते हैं जिन्हें विकिमीडिया VRTS के अनुमति कतारों की पहुँच है। इस ग्लोबल समूह का उपयोग मुख्यतः पहचान स्थापित करने के उद्देश्यों से किया जाता है, और इसका एकमात्र सदस्य अधिकार है दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करने की क्षमता।
- Founder
- ग्लोबल Flow निर्माता
- लोकपाल आयोग
- आवर्ती निर्यात
- सिस्टम प्रबंधक
- कर्मचारी
- wmf-email-block-override
- wmf-antiabuse-restricted
- wmf-legal
- u4c-member
ये भी देखें