विकि परियोजना औषधि
- CH Wikimedia CH
- GB Wikimedia UK
- KR 위키미디어 한국
- US-NYC Wikimedia New York City
- CAT Amical Wikimedia
- ESP-WE Wikiesfera Grupo de Usuarixs
- H-GAPS H-GAPS User Group
- NGA-HA Hausa Wikimedians User Group
- NGA-IG Igbo Wikimedians User Group
- US-NE New England Wikimedians
- WJ WikiJournal
- WK? Whose Knowledge?
विकि परियोजना औषधि संस्थान (WPMEDF), जिसे विकिमीडिया आंदोलन में विकिमीडिया औषधि भी कहा जाता है, विकिमीडिया का वह विषयगत संगठन है जो हमारे आंदोलन में स्वास्थ्य सेवा की सामग्री के विकास और वितरण को बढ़ावा देने को समर्पित है।
व्यापक रूप से, हम दिसंबर 2012 में स्थापित एक स्वतंत्र संगठन हैं जो "सभी लोगों को अपनी पसंद की भाषा में, ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, मुक्त रूप से जैव चिकित्सा और संबंधित सामाजिक विज्ञान की स्पष्ट, विश्वसनीय, विस्तृत और अद्यत शैक्षिक संसाधन और जानकारी प्रदान करने" को समर्पित हैं।
हम ऐसा दूसरे समरूप संगठनों के साथ सहयोग करके, विश्वविद्यालयों और दूसरे संगठनों में भाषण देकर, और विकिपीडियाइयों के लिए चिकित्सीय साहित्य की पहुँच को बढ़ाने के लिए काम करके, और काफी कुछ करके कर रहे हैं।
हम न्यूयॉर्क राज्य में निगमित हैं और संयुक्त राज्य में कर-अपवादित हैं, मगर हम स्थायी निवासियों वाले सभी महाद्वीपों से सदस्यों वाला एक संगठन हैं।
हमें ग्रीष्म 2019 से विकिमीडिया संस्थान द्वारा एक विषयगत संगठन का दर्जा मिला हुआ है, और इसलिए हमारे पास "विकिमीडिया औषधि" नाम का उपयोग करने का अधिकार है।
- कैसे शामिल हों
⇒ दान करे!
ध्येय
सभी लोगों को अपनी पसंद की भाषा में, ऑनलाइन और ऑफ़लाइन, मुक्त रूप से जैव चिकित्सा और संबंधित सामाजिक विज्ञान की स्पष्ट, विश्वसनीय, विस्तृत और अद्यत शैक्षिक संसाधन और जानकारी प्रदान करना।
परियोजनाएँ
हमारी कुछ परियोजनाएँ हैं:
- Translation Task Force
- MDWiki.org
- NC Commons
- Offline Apps
- VideoWiki
- Internet-in-a-Box
- Our World in Data Mirror
- Calculator gadget
शामिल हों
विकिमीडिया परियोजनाओं (जैसे MDWiki या विकिपीडिया) पर चिकित्सीय सामग्री के सक्रिय योगदानकर्ताओं, और विकि परियोजना औषधि के समरूप लक्ष्यों वाले संगठनों के सदस्यों के लिए सदस्यता निःशुल्क है। 2023 से, सदस्यों के पास एक MDWiki खाता होना होता है। सटीक आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी यहाँ पाई जा सकती है।
आवेदन पत्र भर लेने के बाद अपना नाम सार्वजनिक सूची में भी जोड़ें।
अधिक जानकारी के लिए mdwiki.org/wiki/WikiProjectMed:WPMF पर जाएँ