Jump to content

विकिफ़ंक्शन्स

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikifunctions and the translation is 100% complete.

विकिफ़ंक्शन्स (www.wikifunctions.org, विकिपीडिया के लेख) विकिमीडिया द्वारा होस्ट और अनुरक्षित की जाने वाली एक परियोजना है जिसे 2023 में लॉन्च किया गया था, और जिसका लक्ष्य है मनुष्यों और कंप्यूटरों, दोनों द्वारा सम्पादनीय फ़ंक्शन्स की एक मुक्त लाइब्रेरी का निर्माण करना। यह विकिमीडिया परियोजनाओं की सभी भाषाओं में फ़ंक्शन्स प्रदान करेगा और फंक्शन्स तक केंद्रीय पहुँच की अनुमति देगा, बिलकुल वैसे ही जैसे विकिमीडिया कॉमन्स मीडिया फ़ाइलों के लिए देता है और विकिडेटा संरचित डेटा के लिए।

विकिफ़ंक्शन्स का एक प्रमुख लक्ष्य है प्राकृतिक भाषा निर्माण के लिए, और साथ में अमूर्त सामग्री को प्रतिनिधित करने के लिए फ़ंक्शन्स प्रदान करना। ये अमूर्त विकिपीडिया के लिए प्रमुख मुलभूत अंग हैं। विकिफ़ंक्शन्स को अमूर्त विकिपीडिया परियोजना के पहले हिस्से के रूप में विकसित किया गया है, विकिमीडिया संस्थान के दल द्वारा ही।

परियोजना के प्रारंभिक विकास को Google.org, रॉकफ़ेलर संस्थान, और Wikimedia Endowment द्वारा एक उदार दान के माध्यम से वित्त प्रदान किया गया है।

अधिक जानकारी

स्थिति

विकिफ़ंक्शन्स और अमूर्त विकिपीडिया से संबंधित गतिविधियों के नियमित अपडेट्स अमूर्त विकिपीडिया के अपडेट्स पर उपलब्ध हैं।