Jump to content

विकिमीडिया समुदाय सदस्य समूह तुर्की

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
This page is a translated version of the page Wikimedia Community User Group Turkey and the translation is 90% complete.
Outdated translations are marked like this.
विकिमीडिया समुदाय सदस्य समूह तुर्की
250px
Turkey
स्थान तुर्की
देश का कोडTR
स्थापना की तिथि२०१६
स्वीकृति की तिथि२६ फ़रवरी २०१६
मुख्य कार्यालयइस्तांबुल
स्वयंसेवक५८
आधिकारिक भाषा(एँ)तुर्कीयाई भाषा
रिपोर्ट्सरिपोर्ट्स
वेबसाइटtr.wikimedia.org
ईमेल पताwmtr(_AT_)wikimedia.org.tr
Libera.Chatwikimedia-tr
TwitterWikimedia Turkey
FacebookWikimedia Turkey
InstagramWikimedia Turkey
YouTubewikimediaturkey

विकिमीडिया समुदाय सदस्य समूह तुर्की (WMTR) (तुर्की: Wikimedia Topluluğu Kullanıcı Grubu Türkiye) तुर्की विकिपीडिया और इसकी कई संबंधी परियोजनाओं के साथ कॉमन्स, मेटा-विकि, आउटरीच, विकिडेटा आदि जैसी कुछ दूसरी ग्लोबल विकिमीडिया परियोजनाओं पर सक्रिय तुर्की विकिमीडियाई समुदाय के सदस्यों द्वारा निर्मित एक समूह है।

साथ ही, सदस्य समूह के अधिकांश वर्तमान सदस्य कई वर्षों से सक्रिय विकिमीडियाई रहे हैं और उनमें से कुछ ने तुर्की विकिमीडियाइयों को प्रतिनिधित करते हुए विदेश में कई बैठकों और सम्मेलनों में हिस्सा लिया है और साथ ही, समुदाय में क्षमता वाले नए लोग लाने के लिए उन्होंने पूरे तुर्की में विश्वविद्यालयों में आयोजित कई कार्यक्रमों में विकिमीडिया और इसकी परियोजनाओं को नए लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से छात्रों और नौजवानों तक पहुँचने के लिए जोश के साथ भाग लेकर प्रस्तुतीकरण और कार्यशाले किए हैं।

नाम

हम 'विकिमीडिया समुदाय सदस्य समूह' नाम का उपयोग करते हैं और भविष्य में हमारे अध्याय का नाम विकिमीडिया तुर्की रखने का इरादा रखते हैं। हम दोनों संगठनों के लिए संक्षिप्त रूप WMTR का उपयोग करेंगे।

दल

संस्थापक सदस्य

कार्यकारी दल

  • Başak (परियोजना प्रबंधक)
  • Zafer (परियोजना प्रबंधक)
  • Adem (सहभागिता सहायता अधिकारी)
  • Kurmanbek [Caner] (संचार सहायता अधिकारी)

हमसे संपर्क करें

संकल्प

उद्देश्य





  • विकिमीडिया परियोजनाओं का समन्वय और परिचय
  • IRC और Skype पर नियमित ऑनलाइन बैठक
  • विश्वविद्यालयों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों, चित्रालयों, संस्थाओं और गैर-लाभकारी संगठनों के साथ सहयोग करना और सहयोगी परियोजनाओं का विकास करना
  • तुर्की गणराज्य की आधिकारिक संस्थाओं के साथ सहयोगी परियोजनाओं का विकास करना
  • विकिमीडिया परियोजनाओं के उचित उपयोग के बारे में समुदाय और जनता को सूचित करने का काम करना
  • विकिमीडिया परियोजनाओं का वित्तपोषण
  • मेलों और सम्मेलनों में भाग लेना
  • इंटरनेट पर तुर्की भाषा की सामग्री के मालिकों से संपर्क करके उन्हें मुक्त लाइसेंस चुनने के लिए प्रोत्साहित करना

सदस्य

Click this link to see how to join the community and view the criteria. हमारे सदस्यों की एक पूरी सूची देखने के लिए यह पृष्ठ देखें।

गतिविधियाँ