Jump to content

विकिमीडिया फाउंडेशन न्यासी मंडल/प्रतिक्रिया आह्वान:न्यासी मंडल चुनाव/न्यासी बोर्ड चुनाव के लिए प्रतिक्रिया आह्वान शूरु हो गए है

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
Outdated translations are marked like this.

न्यासी बोर्ड चुनाव के लिए प्रतिक्रिया आह्वान शूरु हो गए है

संदेश को मेटा-विकी पर अतिरिक्त भाषाओं में अनुवादित किया गया है।

प्रतिक्रिया आह्वान:न्यासी मंडल चुनाव शूरु हो गए है और ७ फरवरी २०२२ को बंद हो जाएंगे।

इस प्रतिक्रिया आह्वान पहल में, हमारा दृष्टिकोण २०२१ की प्रक्रिया से सामुदायिक प्रतिक्रिया को शामिल करना होगा। चर्चा प्रमुख प्रश्नों पर केंद्रित होगी। इरादा सामूहिक बातचीत और सहयोगी प्रस्ताव विकास को प्रेरित करना है।

प्रतिक्रिया आह्वान के दौरान दो पुष्ट प्रश्न पूछे जाएंगे:

  1. निर्वाचित उम्मीदवारों के बीच उभरते समुदायों का निष्पक्ष प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? न्यासी मंडल समझता है कि उम्मीदवारों का चयन विकिमीडिया आंदोलन की पूर्ण विविधता का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। वर्तमान प्रक्रियाओं ने उत्तरी अमेरिका और यूरोप के स्वयंसेवकों का पक्ष लिया है।
  2. चुनाव के दौरान उम्मीदवारों की भागीदारी कैसी होनी चाहिए? परंपरागत रूप से, न्यासी मंडल के उम्मीदवारों ने आवेदन पूरे किए और सामुदायिक सवालों के जवाब दिए। एक चुनाव स्वयंसेवकों के रूप में उम्मीदवारों की स्थिति की सराहना करते हुए उम्मीदवारों में उचित अंतर्दृष्टि कैसे प्रदान कर सकता है?

प्रतिक्रिया आह्वान के दौरान एक अतिरिक्त प्रश्न पूछा जा सकता है।

बातचीत में भाग लें

धन्यवाद,

आंदोलन रणनीति और शासन