विकिमीडिया संस्थान/न्यासी मंडल
Appearance
Outdated translations are marked like this.
न्यासी मंडल
विकिमीडिया संस्थान न्यासी मंडल, संस्थान के कार्यों का मार्गदर्शन करता है। मंडल, संस्थान के लिए रणनीति पर पर्यवेक्षण और परामर्श प्रदान करता है, और नेतृत्व के साथ मिलकर दीर्घकालिक लक्ष्यों तथा उन लक्ष्यों को प्राप्त करने की राह पर काम करता है।
मंडल में विकिमीडिया समुदायों द्वारा नियुक्त न्यासी, और अपनी विषय-वस्तु विशेषज्ञता के लिए नियुक्त न्यासी शामिल हैं।
मंडल का निर्माण वर्ष 2003 में तीन न्यासियों के साथ हुआ था, और 2020 से इसमें अधिकतम 16 न्यासी शामिल हैं। वर्तमान सदस्यों का गठन है एक संस्थापक आसन, पाँच नियुक्त आसन, और विकिमीडिया समुदायों तथा संबद्ध निकायों द्वारा चयनित छह आसन। मंडल की वर्तमान सदस्यता देखें।
मंडल से जुड़ें
मंडल अपने सूचनापट्ट पर अपडेट्स और संकल्प पोस्ट करता है, और उनसे सूचनापट्ट के वार्ता पृष्ठ पर संपर्क किया जा सकता है।
आगामी कार्यक्रम
न्यासी नियमित रूप से सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं और सामुदायिक मामलों की समिति की सहायता से बातचीत की मेज़बानी करते हैं।
मंडल चुनाव
समुदाय के सदस्यों को नियमित रूप से होने वाले मंडल चुनावों में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
वर्तमान सदस्य
नोट्स
- ↑ न्यासी मंडल/पुनर्गठन की घोषणा का Q&A, अप्रैल 2008
समितियाँ
मंडल समितियाँ
मंडल, समितियों में विषय-विशिष्ट कार्य करता है। हर न्यासी यह निर्णय लेता है कि उसे किस/किन समिति(यों) में कार्य करना है।
- विकिमीडिया संस्थान अंकेक्षण समिति (चार्टर)
- विकिमीडिया संस्थान मंडल शासन समिति (चार्टर)
- विकिमीडिया संस्थान उत्पाद एवं प्रौद्योगिकी समिति (चार्टर)
- विकिमीडिया संस्थान सामुदायिक मामलों की समिति (चार्टर)
- विकिमीडिया संस्थान कार्यकारी समिति (चार्टर)
समुदाय के नेतृत्व वाली समितियाँ
मंडल, समुदाय के नेतृत्व वाली विशिष्ट समितियों को न्यासी संबंध प्रदान करता है। न्यासी यह निर्णय लेते हैं कि उन्हें किन संबंध भूमिकाओं में कार्य करना है।
- चुनाव समिति
- Current liaisons: Kathy Collins, Maciej Nadzikiewicz
- भाषा समिति (चार्टर)
- Current liaisons: Luis Bitencourt-Emilio, Victoria Doronina
- Community and Affiliate liaisons
- Current liaisons: Victoria Doronina, Maciej Nadzikiewicz
- विकिमीडिया मानवाधिकार नीति
- Current liaisons: Victoria Doronina, Christel Steigenberger (to Wikimedia Foundation internal committee), Christel Steigenberger
सदस्यों की समयरेखा


ये भी देखें
- मंडल पुस्तिका
- मंडल के संकल्पों की सूची
- मंडल के बैठकें (कार्यसूची और कार्यवृत्त सहित)
- विकिमीडिया संस्थान के उपनियम