विकिमीडिया फाउंडेशन/मार्च २०२५ में अकाउंट हैक होने की खोज/ईमेल के उदाहरण
- नोट: उपयोगकर्ताओं को उनके खाते से संबंधित विभिन्न कारकों जैसे कि हाल ही में किए गए संपादनों के आधार पर कुछ अलग-अलग ईमेल भेजे गए थे। एक उदाहरण नीचे दिखाया गया है:
प्रिय [Username],
हमने आपके एक या अधिक विकिमीडिया प्रोजेक्ट खातों में असामान्य लॉग-इन की पहचान की है। प्रतिक्रिया स्वरूप, हमने तत्काल उपायों की एक शृंखला लागू की है। आपका विकिमीडिया खाता लॉक कर दिया गया है, सक्रिय सत्रों को समाप्त कर दिया गया है और आगे लॉग-इन को (अस्थायी रूप से) रोक दिया गया है।
आप ca
wikimedia.org पर विकिमीडिया फाउंडेशन की ट्रस्ट एंड सेफ्टी टीम से संपर्क करके अपने खाते तक पहुँच बहाल कर सकते हैं। कृपया अपने खाते से जुड़े पते से ईमेल भेजें, और अपना विकिमीडिया उपयोगकर्ता नाम भी सम्मिलित करें (ध्यान दें कि उपयोगकर्ता नाम केस-सेंसिटिव हैं)।
हमारा मानना है कि यह अनधिकृत गतिविधि संभवतः विकिमीडिया परियोजनाओं से असंबंधित किसी साइट के माध्यम से आपकी लॉगिन जानकारी के साथ छेड़छाड़ के कारण हुई है। "क्रेडेंशियल स्टफिंग" के रूप में जाना जाता है, यह दुर्भाग्य से एक आम हमला है जहाँ बुरे अभिनेता चुराए गए उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड पाते हैं और विकिमीडिया खातों सहित कई अन्य वेबसाइटों और खातों पर उन्हीं संयोजनों का उपयोग करने का प्रयास करते हैं। एक्सेस की गई जानकारी में आपका उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड, ईमेल पता और आपकी खाते की जानकारी सम्मिलित हो सकती है। इस घटना ने आपके विकिमीडिया खाते की जानकारी के दुरूपयोग के जोखिम को उजागर किया हो सकता है (उदाहरण के लिए आपके खाते से अनधिकृत संपादन और आपकी खाता जानकारी और ईमेल पते का अनधिकृत प्रकटीकरण)।
हालाँकी हमारे पास यह मानने का कोई कारण नहींं है कि विकिमीडिया की प्रणालियाँ इस समझौते (compromise) का स्रोत थीं, फिर भी हम भविष्य में अनधिकृत खाता पहुँच को बेहतर ढंग से रोकने के लिए विकिमीडिया परियोजनाओं पर अतिरिक्त सुरक्षा उपायों को लागू हेतु कार्य कर रहे हैं।
हम आपको अपने अन्य ऑनलाइन खातों के पासवर्ड बदलने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं, विशेषकर यदि आप इन अन्य खातों के लिए भी वही पासवर्ड उपयोग करते हैं।
हमारा मानना है कि विकिमीडिया समुदाय की गोपनीयता आवश्यक है। हमने आपके संदर्भ के लिए इस घटना का दस्तावेजीकरण हेतु एक मेटा-विकी पेज बनाया है। इस संदेश का अनुवाद इस पृष्ठ पर उपलब्ध होगा। यदि आपके पास इस संदेश के बारे में कोई प्रश्न है, तो कृपया हमें privacy
wikimedia.org पर ईमेल करें।
धन्यवाद,
विकिमीडिया फाउंडेशन