विकिमीडिया फाउंडेशन वार्षिक योजना/२०२५-२०२६/वित्तीय मॉडल
विकिमीडिया का वित्तीय मॉडल बहु-वर्षीय रणनीतिक योजना के लिए एक केंद्रीय विषय है। यह धन संग्रहण, वित्तीय प्रबंधन में प्राथमिकताओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस मिशन की रक्षा और विकास के लिए विविध राजस्व धाराओं को बढ़ाने की प्रतिबद्धता से संबंधित है।
राजस्व रणनीति
कई वर्षों से, विकिपीडिया और विकिमीडिया परियोजनाएँ हर किसी के लिए निःशुल्क और सुलभ रही हैं, क्योंकि लाखोंं रोज़मर्रा के पाठक हमारे मिशन का समर्थन करना चुनते हैं। अधिकांश अन्य शीर्ष वेबसाइटों के विपरीत, हम विज्ञापन पर निर्भर नहींं हैं। इसके बजाय, विकिमीडिया आंदोलन एक ज़मीनी स्तर के धन संग्रहण वाले मॉडल का अनुसरण करता है - जो उन लोगों द्वारा संचालित होता है जो निःशुल्क ज्ञान में विश्वास करते हैं।
इस दृष्टिकोण ने विकिमीडिया की वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने में सहयता की है, जिससे हम सामूहिक रूप से महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे को निधि दे सकते हैं, वैश्विक समुदायों का समर्थन कर सकते हैं और ज्ञान साझा करने के नए तरीकों में निवेश कर सकते हैं। हालाँकि, ऊपर वर्णित रुझान कई तरीकों से इंगित करते हैं कि इंटरनेट बदल रहा है। लोग अलग-अलग उपाए से सामग्री खोज रहे हैं और उसका उपभोग कर रहे हैं; विकिपीडिया.ऑर्ग जैसी वेबसाइटों पर जाना अब लोगों के लिए ऑनलाइन जानकारी से जुड़ने और साझा करने का एकमात्र तरीका नहींं रह गया है। इसके लिए मूल पाठक-आधारित धन संग्रहण वाले मॉडल से परे परिशोधन और विस्तार की आवश्यकता होगी।
हालाँकी पाठकों का दान विकिमीडिया के वित्तपोषण का आधार बना रहेगा, लेकिन अन्य राजस्व स्रोतों को बढ़ाने के लिए भी सक्रिय कार्य चल रहा है। प्रमुख पहलों में सम्मिलित हैं:
- विकिमीडिया उद्यम का विकास, यह सुनिश्चित्त करना कि विकिमीडिया सामग्री के वाणिज्यिक पुनःउपयोगकर्ता हमारी परियोजनाओं को बनाए रखने में योगदान दें।
- आवर्ती दान में वृद्धि करना, हमारे समर्थकों की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना।
- उच्च स्तर पर दान का विस्तार करना, उन दाताओं के साथ संबंधों को सशक्त करना जो बड़ा दान करना चाहते हैं।
- योजनाबद्ध दान को और अधिक विकसित करना, दानकर्ताओं को अपने जीवनकाल में योजनाबद्ध दान देने या विरासत में उपहार छोड़ने का अवसर प्रदान करना।
- व्यापक दर्शकों से जुड़ने के लिए प्रत्यक्ष मेल, एसएमएस और अन्य संलग्नता रणनीतियों सहित नए चैनलों की खोज।
- विकिमीडिया एंडोमेंट' को निरंतर बढ़ाना, प्रत्यक्ष दान, नियोजित दान और दीर्घकालिक निवेश के माध्यम से विकिमीडिया के वित्तीय भविष्य को सुनिश्चित करना।
उपलब्धा मॉडलिंग २०२५-२०२६ में लगभग +६% और अगले दो वर्षों के लिए +/-५% की राजस्व वृद्धि का सुझाव देती है। पिछले वर्षों की तुलना में, वृद्धि के इस मामूली स्तर के लिए निवेश के प्रमुख क्षेत्रों में प्राथमिकताओं और समझौतों पर निरंतर ध्यान देने और स्थिरता पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
