Jump to content

विकिमीडिया फाउंडेशन वार्षिक योजना/२०२५-२०२६/वैश्विक रुझान/एनपीओवी नीतियों के लिए सामान्य वैश्विक मानक

From Meta, a Wikimedia project coordination wiki
Outdated translations are marked like this.

२७ मार्च को प्रकाशित दृश्य-निर्धारण अंतर पोस्ट से आगे बढ़ते हुए, यह पृष्ठ कार्य समूह (पोस्ट में प्रस्तावित) पर अद्यतन जानकारी प्रदान करता है और समुदाय के इनपुट और अन्य संसाधनों के लिए एक स्थान बनाता है।

२०२२ से, विकिमीडिया फाउंडेशन ने फाउंडेशन और विकिमीडिया आंदोलन को प्रभावित करने वाले वैश्विक रुझानों की पहचान करने और उनके प्रति सचेत रहने के लिए कार्य किया है। इन रुझानों (नीचे उल्लिखित) के उत्तर में, हम तटस्थ दृष्टिकोण (NPOV) नीतियों के लिए सामान्य मानकों की अनुशंसा का पता लगाने के लिए सक्रिय संपादकों, ट्रस्टियों, शोधकर्ताओं और सलाहकारों के एक कार्य समूह को बुला रहे हैं जो विकिपीडिया की रक्षा कर सकते हैं, परियोजनाओं की अखंडता को बढ़ा सकते हैं और इन नीतियों को प्रशासित हेतु भरोसेमंद स्वयंसेवकों का समर्थन कर सकते हैं।

वैश्विक रुझान

इस वर्ष, एक प्रवृत्ति जिसने विकिमीडिया आंदोलन के भीतर और बाहर महत्त्वपूर्ण चर्चा को जन्म दिया है, वह तटस्थता से संबंधित है: ऑनलाइन जानकारी में विश्वास कैसे कम हो रहा है और कौन सी जानकारी सत्य है, इस बारे में आम सहमति का विखंडन हो रहा है। कुछ लोगों का मानना ​​है कि विश्व पहले से कहीं अधिक जटिल हो गई है, और लोग पहले से कहीं अधिक विभाजित हैं। चूँकि तटस्थता के लिए खतरे वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे हैं, इसलिए विकिपीडिया के तटस्थ दृष्टिकोण (NPOV) की अब पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है। इस मूल सिद्धांत ने विकिपीडिया की बहुत अच्छी सेवा की है, और लगभग एक चौथाई सदी के स्वयंसेवी योगदानों से यह और भी सशक्त हो गया है।

जबकि विकिपीडिया परियोजनाएँ मौलिक एनपीओवी सिद्धांत को साझा करती हैं, एनपीओवी नीतियों का विशिष्ट कार्यान्वयन विकिपीडिया परियोजनाओं में भिन्न होता है, जिसे हम समुदायों के लिए एक-दूसरे से सीखने के अवसर के रूप में देखते हैं; और यह पता लगाने के लिए कि क्या तटस्थता के लिए सामान्य वैश्विक मानक विस्तारित खतरों और बढ़ते विनियमन के माहौल में परियोजनाओं (और स्वयंसेवकों) की बेहतर सुरक्षा कर सकते हैं।

सभी नीतियों की तरह, NPOV को भी सैकड़ों भाषाओं में हज़ारों इनपुट के साथ विकिपीडिया के २४ वर्षों में परिष्कृत किया गया है। सामुदायिक चर्चा की इस विकासात्मक प्रक्रिया के दौरान, तटस्थ दृष्टिकोण सिद्धांत और उसका अनुप्रयोग विकिपीडिया मॉडल के लिए मौलिक बना हुआ है।

एनपीओवी नीतियाँ

हाल ही में आयोजित एक सामुदायिक कार्यशाला में विकिपीडिया के विभिन्न भाषा संस्करणों में इन नीतियों की सरसरी समीक्षा से भिन्नताएं, असंगतियां और विभिन्न विकिमीडिया परियोजनाओं के लिए एक-दूसरे से सीखने के कई अवसर सामने आए। विस्तारित अधिकार वाले उपयोगकर्ता, जिन पर उनके समुदाय NPOV नीतियों को प्रशासित हेतु भरोसा करते हैं, ने उन चुनौतियों का वर्णन किया जिनका सामना उन्हें तब करना पड़ता है जब ये नीतियाँ कुछ भाषाओं में अस्पष्ट या अविकसित होती हैं।

विकिमीडिया परियोजनाओं को बनाए रखने वाले स्वयंसेवक लगातार अपनी प्रक्रियाओं को अनुकूलित और बेहतर बनाते हैं क्योंकि विश्व भर में डिजिटल और मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पूर्वाग्रह और गलत सूचना से जूझ रहे हैं। स्थानीय समुदायों द्वारा लागू की जाने वाली सशक्त समुदाय-नेतृत्व वाली सामग्री मॉडरेशन नीतियाँ विकिपीडिया और विकिपीडिया उपयोगकर्ताओं दोनों की रक्षा करती हैं।

July 2025 Update:

The NPOV working group has completed an initial analysis of NPOV policies across Wikipedias. The report includes some data about neutrality related policies, including the NPOV policy in particular, as well as historic background on these policies. It also provides a few high level case studies to highlight differences in approaches across language Wikipedias.

कार्य समूह

विकिपीडिया के आवश्यक स्व-शासन तंत्रों का समर्थन हेतु, विकिमीडिया फाउंडेशन सक्रिय संपादकों, ट्रस्टियों, शोधकर्ताओं और सलाहकारों के एक कार्य समूह का गठन करेगा, जो पिछले दो दशकों में एनपीओवी नीतियों को विकसित हेतु सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श पर आधारित होगा। इसमें नीतियाँ स्थापित हेतु पहले से चल रहे कार्य से फीडबैक सम्मिलित किया जाएगा और यह वैश्विक विकिमीडिया समुदाय द्वारा साझा किए गए मूल्यों को दर्शाता है।

कार्य समूह यह पूछेगा कि विकिपीडिया परियोजनाओं के बीच NPOV नीतियों के लिए अधिक सामान्य मानक विकिपीडिया की सुरक्षा कैसे कर सकते हैं, परियोजनाओं की अखंडता को कैसे बढ़ा सकते हैं, और इन नीतियों को प्रशासित हेतु भरोसेमंद स्वयंसेवकों को अधिक समर्थन से कैसे लैस कर सकते हैं। विकिपीडिया भाषा संस्करणों पर केंद्रित अनुशंसाों का एक प्रारंभिक सेट, आगामी जून २०२५ की बैठक में विकिमीडिया फाउंडेशन के न्यासी बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही फाउंडेशन की योजना और बजट को भी अनुमति दी जाएगी।

कार्य समूह में विकिमीडिया फाउंडेशन बोर्ड के नेतृत्व, समुदाय संस्थापक, एक अनुभवी संपादक, प्रबंधक सम्मिलित होंगे तथा शोधकर्ताओं द्वारा इसका समर्थन किया जाएगा।

इस समूह के प्रतिभागियों ने वार्षिक योजना सामुदायिक कार्यशाला में भाग लिया, जहाँ इस विषय पर आरंभ में चर्चा की गई और इसका दायरा निर्धारित किया गया। कार्य समूह को विकिमीडिया फाउंडेशन के कर्मचारियों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी, जिसका नेतृत्व सीईओ मरियाना इस्कंदर और जनरल काउंसल स्टीफन लापोर्ट करेंगे, और जहाँ आवश्यक हो वहाँ अतिरिक्त शोधकर्ता और विषय वस्तु विशेषज्ञ भी सम्मिलित होंगे।

क्षेत्र, समयरेखा और विकिमीडिया कैसे सहयता कर सकते हैं

कार्य समूह एनपीओवी सिद्धांतों से संबंधित चार कार्यधाराएं विकसित करेगा, तथा इन विषयों पर विकिमीडिया आंदोलन के भीतर और बाहर, यहाँ वार्ता पृष्ठ पर या फाउंडेशन की वार्षिक योजना वार्तालापों के भाग के रूप में सामुदायिक योगदान आमंत्रित करेगा।

  • विकिमीडिया परियोजनाओं में उपलब्धा NPOV नीतियों का एकत्रीकरण और प्रारंभिक विश्लेषण। इसमें विभिन्न भाषाओं और परियोजनाओं में महत्त्वपूर्ण कार्य सम्मिलित होगा, जिसका लक्ष्य अगस्त तक समीक्षा/प्रतिक्रिया के लिए पहला प्रारूप तैयार करना है।
  • शोध और विश्लेषण के आधार पर अंतर्दृष्टि का एक संग्रह, जिसमें यह बताया गया है कि विकिपीडिया के बाहर और कई भाषाओं में विकिपीडिया पर चयनित विवादास्पद विषयों को कैसे कवर किया जाता है। यह कार्यप्रवाह विकिपीडिया की जाँच करने वाले शोधकर्ताओं के लिए मार्गदर्शन विकसित हेतु NPOV शोध और अंतर्दृष्टि का उपयोग करेगा, और स्वयंसेवकों और परियोजना समुदायों के साथ निरंतर NPOV चर्चाओं और पुनरावृत्ति को सूचीत्त हेतु एक प्रकाशन तैयार करेगा।
  • विस्तारित अधिकार वाले उपयोगकर्ताओं को NPOV नीतियों की व्याख्या और कार्यान्वयन की उनकी विश्वसनीय भूमिकाओं को प्रशासित करने में कैसे सहायता की जा सकती है, इसके लिए सुझावों का एक संग्रह। यह कार्यप्रवाह स्वयंसेवक उपयोगकर्ताओं और परियोजनाओं के बीच सूचना साझा करने की सुविधा पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें विकीमेनिया में एक सत्र भी सम्मिलित है।
  • २५ वर्ष बाद समुदाय के संस्थापक जिमी वेल्स द्वारा एनपीओवी पर विचार, जिसमें उन्होंने इस बात पर परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत किया है कि विश्व को वर्तमान में तथा अगले २५ वर्षों के लिए विकिपीडिया के तटस्थता के सिद्धांतों से क्या अपेक्षा है।

विकिमीडियान उपलब्धा NPOV नीतियों के चल रहे संग्रह में योगदान देकर और इस विकिडेटा आइटम को अपडेट करके इन प्रयासों में हमारी सहयता कर सकते हैं। इस वार्ता पृष्ठ के माध्यम से विस्तारित अधिकारों वाले उपयोगकर्ताओं का सर्वोत्तम उपाए से समर्थन करने के बारे में भी विचारों का स्वागत है।

जून २०२५ की बैठक में विकिमीडिया फाउंडेशन के न्यासी बोर्ड के समक्ष अनुशंसाों का एक प्रारंभिक सेट प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही फाउंडेशन की योजना और बजट को भी अनुमति दी जाएगी। यह देखते हुए कि यह कार्य का प्रारंभिक दायरा है, कुछ कार्य उत्पादों को विकीमेनिया द्वारा आगे विकसित किया जाएगा, जब फाउंडेशन बोर्ड फिर से बैठक करेगा, और कुछ कार्य विकीमेनिया से आगे भी जारी रखने की आवश्यकता होगी।

अनुसंधान में योगदान

July 2025 Update: The working group has published a white paper of guidance to researchers approaching the question of how to best research the concept of Neutral Point of View on Wikipedia.

कृपया एनपीओवी सिद्धांतों और नीतियों के बारे में शोध, तुलना और अन्य कार्य को वार्ता पृष्ठ पर साझा करें जिससे हम इस कार्य के लिए सीख सकें।

समुदाय और अन्य संसाधन

कृपया विभिन्न विकिमीडिया परियोजनाओं से एनपीओवी नीतियों के उदाहरण वार्ता पृष्ठ पर साझा करें ताकि हम पहले से मौजूद चीज़ों का मानचित्रण कर सकें।

आपकी सहयता के लिए धन्यवाद!

विश्व भर में विकिपीडिया पर निर्भरता बढ़ती जा रही है - एआई चैटबॉट से लेकर सर्च इंजन, वॉयस असिस्टेंट से लेकर इंटरनेट पर कंटेंट रीयूजर्स तक। ऐसे समय में जब विकिमीडिया परियोजनाओं का उपयोग पहले से कहीं अधिक (और आवश्यकता!) किया जा रहा है, हमें विकिमीडिया के तौर पर अपने मूल सिद्धांतों को सशक्त करना चाहिए और अपने साझा मूल्यों को बनाए रखना चाहिए। विकिपीडिया की तटस्थता को सशक्त करने से यह विश्व भर में अरबों लोगों की भरोसेमंद सामग्री को वितरित करने में और भी अधिक भरोसेमंद बन जाएगा।

विकिमीडिया आंदोलन के भीतर और बाहर इन विषयों में रुचि रखने वाले सभी लोगों द्वारा योगदान का स्वागत है। विकिमीडिया फाउंडेशन की वार्षिक योजना में भाग लेने के तरीकों की सूची यहाँ पाई जा सकती है: हम आपकी सहयता ऑन-विकी और अन्य सामुदायिक स्थानों में आमंत्रित करते हैं।